कलौंजी । Kalonji | Black Cumin - Nigella Seeds

📅 15 अगस्त 2012 👁 5.9 लाख बार देखी गई 💬 132 कमेंट ★ 2.7 (8181)

कलौंजी (Kalonji)  को कई नामों से जाना जाता है अंग्रेजी में स्माल फनेल,  कालाजाजी, हिन्दी में कलौंजी, मंगरैला (Mangraila), बंगाली में मुगरेला, गुजराती में कलौंजी, इसे ब्लैक आॉनियन सीड्स (Black Onion Seeds) या nigella seeds भी कहा जाता है लेकिन यह प्याज के बीज नहीं होते. इन बीजों का स्वाद हल्का कड़वा और तीखा होता है और ये सुगंध से भरे होते हैं. कलौंजी (Kalonji)  रनुनकुलेसी परिवार का पौधा है. 

Read : Kalonji  | Black Cumin in English

कलौंजी का भोजन में उपयोग
कलौंजी एक बेहद उपयोगी मसाला है. इसका प्रयोग विभिन्न व्यंजनों जैसे दालों, सब्जियों, नान, ब्रेड, केक और आचार आदि में किया जाता है. कलौंजी की सब्जी भी बनाई जाती है.  बिहारी लिट्टी में भी कलोंजी का प्रयोग किया जाता है.  आकार में यह तिल के बीज की तरह होते हैं.

कलौंजी में उपस्थित पोषक तत्व
कलौंजी पौषक तत्वों से भरा होता है इसमें वसा, प्रोटीन और कार्बोहाइड्रेट प्रचुर मात्रा में होते हैं. इसके साथ ही इसमें कैल्शियम, पोटेशियम, लोहा, मैग्नीशियम व जिंक आदि खनिज तत्व पाए जाते हैं. कलौंजी में एंटी-आक्सीडेंट भी मौजूद होता है जो कैंसर जैसी बिमारी से बचाती है.

कलौंजी का उपयोगी तेल
कलौंजी का तेल शारीरिक क्षमता को बढ़ाता है तथा शरीर को रोगों से बचाता है. कलौंजी का तेल कफ को नष्ट करता है एवं रक्त को साफ करता है. कलौंजी के चूर्ण को नारियल के तेल में मिलाकर त्वचा पर मालिश करने से त्वचा के विकार नष्ट होते हैं और त्वचा निखरती है. इस तेल के सेवन से पेट साफ रहता है एवं जोडों के दर्द, सिर दर्द, कमर दर्द आदि में कलौंजी के तेल की मालिश करने से आराम मिलता है.

कलौंजी के औषधीय उपयोग
कलौंजी का सेवन स्वास्थ्य के लिए लाभकारी होता है. कलौंजी का भोजन में उपयोग करने से हाजमा दुरुस्त रहता है. इसके सेवन से पेट साफ रहता है. पेट में कृमि होने पर कलौंजी का शहद के साथ नियमित रुप से सेवन करना लाभदायक होता है. हाथों और पैरों मे सूजन होने पर कलौंजी को पीसकर उसका लेप करने से हाथ-पैरों की सूजन दूर होती है. मानसिक तनाव होने पर चाय के पानी में एक चम्मच कलौंजी का तेल डाल कर लेने से तनाव से राहत मिलती है. कलौंजी दिमाग को तेज करती है और स्मरण शक्ति को बढ़ाती है.

सौंदर्य को बढ़ाती कलौंजी
कलौंजी का सेवन स्वास्थ्य के साथ-साथ सुंदरता को भी बढ़ाता है. कलौंजी का तेल लोशन, क्रीम और ब्युटी आँयल आदि बनाने में भी प्रयोग होता है. चहरे को सुन्दर व आकर्षक बनाने के लिए कलौंजी के तेल में थोड़ा सा जैतुन का तेल मिलाकर चेहरे पर लगाएं और थोड़ी देर बाद चेहरा धो लें. इससे चेहरे के दाग़-धब्बे दूर होते हैं. बालों की समस्या जैसे बालों का झड़ना एवं रुसी में कलौंजी तेल की मालिश फायदेमंद होती है.

विज्ञापन
यह रेसिपी कैसी लगी?
2.7 / 5 (8181 रेटिंग)

ऐसी ही और रेसिपी

और देखें

कमेंट (132)

नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।

SHAMSUL WARIS
क्या कलोंगी का पाउडर बना के दूध में मिलाकर पी सकते हैं
Aditya Singh Oberoy
Miss. ye Hair Problem Ke Liye Kaise Useful Hai tel Me Mam..
Sudarshan
इसे हमलोग मंगरैला के नाम से जानते हैं,जहां तक मुझे मालूम है कि बिहार के लोग इसे मंगरैला के नाम से हीं जानते हैं और इसका उपयोग पकोड़े,लिट्टी,कचौड़ी आदि में किया जाता है
Nizam
Mem meko hair full Ka problem hi kuch jayda ho rha hi.isko kise laga na. Replay plzz
Prakash j Lunagariya
Kalonji kounsi store se mil Sakari he?.

निशा: प्रकाश जी, ये आपको किसी भी किराना स्टोर या बड़े ग्रोसरी स्टोर से उपलब्ध हो जाएगी.
Sahamtullah ansari
कलौंजी के बीज से क्या क्या फायदे होते हैं इसका नुकसान बताएं
Forum
is that takhmariya in Gujarati please inform me.?
निशा: फोरम जी, कलोंजी और तुकमारिया अलग अलग होते हैं.
Rutika
Marathi me kya kaha jata hai..plz
dipankar borah
Kala Jira ko hi kalonji kehte hai kya.
Kalonji Ka dam Kitna hai our yeah Kaha milta hai.
निशा: दीपांकर जी, कलौजी और काला जीरा दोंनो अलग अलग होते हैं, कलोंजी काले तिल की तरह होती है जबकि काला जीरा, सादा जीरा से छोटा उसी तरह का थोड़ा डार्क कलर का होता है.
azim
good and very nice info about kalaunji.

निशा: आपका बहुत बहुत धन्यवाद.
Sharad
Kya kalonji kadvi hoti hai ? Kyonki achaar me dalne me baad achaar kadwahat de raha hai.
निशा: शरद जी, कलोंजी डालने से अचार कढ़वा नहीं होता.
Sameer
Kalongi kastemal kaha hota he
निशा: समीर जी, कलोंजी को अचार में और कई तरह की नमकीन में किया जाता है.
APMishra
Kalonji in odia.(Oriya)
kiran patel
Kalonji ko gujrati me kya kehte he
Suman
Use of klonji

निशा: सुमन जी, कलौंजी का उपयोग विभिन्न व्यंजनों जैसे दालों, सब्जियों, नान, ब्रेड, केक और आचार आदि में किया जाता है.
abhi
Kloni oil ko hair me kese lagana he..
निशा: अभी जी, कलोंजी ओयल और नीबू का रस बराबर मात्रा में लेकर सिर में मसाज करें, 2-3 घंटे में सिर धो लें.
mr hiren
kalonji ko gujrati me Kya naam hota he

निशा: इसे गुजराती में भी कलौंजी ही कहा जाता है.
harsh
Kalonjo proper kis chij ka bij he aur use gujrati desi bhasa me kya kahte hai
Your name...
Nisha ji ap hair ke bar me me koi khas reply ni kr rhe h asa kyo?? Kya ye bal ni bapas ugata..
निशा: बहुत सी दबा है जिनसे बाल बापस आ जाते हैं, लेकिन मुझे इन चीजों के बारे में सही जानकारी नहीं है.
Avinash
How to use Kaloung in eye dryness....
The is no medicine on dry eyes and it affect a lot ...
I'm my eyes continue watching and burning...and from last 6 month feeling burning and hot inside eyes...
Please suggest any medicine.
Vijay Kesarwani
Please give hsn code of kalonji...
Nilesh hire
Sir kalongi ka matlab kala jeera bhi hota hai kya?
निशा: नीलेश जी, इसे काला जीरा भी कहते हैं.
mithlesh sahu
Mam please tell me how to stop hair fall and regrow hair by kalongi oil?
Krishna
Kalonji when boiled with mustard oil proves a useful remedy for various aches when massaged. It can also be used for babies .it is useful for all ages.
Alka rani
Mam cumin ka upyog kis kis chij me hota hai & iska tail kaise bnta hai
Rajneesh
sir himachal me kalongi ko kea bolte hai ji
or mere lower back pain hoti hai
Monalisa kamble
Kya Psoriasis me Kalanji fayademand hai?
Anjarul haque
Mangrela is kalonji ?

निशा: अन्जारुल जी, कलौंजी को Mangrela भी कहते हैं.
Avinash
I got answer the meaning of kalaunji

निशा: अविनाश जी, धन्यवाद.
suraj kumar
kalongi sabse sasta kis state ke mandi me milta hai