कलौंजी । Kalonji | Black Cumin - Nigella Seeds
कलौंजी (Kalonji) को कई नामों से जाना जाता है अंग्रेजी में स्माल फनेल, कालाजाजी, हिन्दी में कलौंजी, मंगरैला (Mangraila), बंगाली में मुगरेला, गुजराती में कलौंजी, इसे ब्लैक आॉनियन सीड्स (Black Onion Seeds) या nigella seeds भी कहा जाता है लेकिन यह प्याज के बीज नहीं होते. इन बीजों का स्वाद हल्का कड़वा और तीखा होता है और ये सुगंध से भरे होते हैं. कलौंजी (Kalonji) रनुनकुलेसी परिवार का पौधा है.
Read : Kalonji | Black Cumin in English
कलौंजी का भोजन में उपयोग
कलौंजी एक बेहद उपयोगी मसाला है. इसका प्रयोग विभिन्न व्यंजनों जैसे दालों, सब्जियों, नान, ब्रेड, केक और आचार आदि में किया जाता है. कलौंजी की सब्जी भी बनाई जाती है. बिहारी लिट्टी में भी कलोंजी का प्रयोग किया जाता है. आकार में यह तिल के बीज की तरह होते हैं.
कलौंजी में उपस्थित पोषक तत्व
कलौंजी पौषक तत्वों से भरा होता है इसमें वसा, प्रोटीन और कार्बोहाइड्रेट प्रचुर मात्रा में होते हैं. इसके साथ ही इसमें कैल्शियम, पोटेशियम, लोहा, मैग्नीशियम व जिंक आदि खनिज तत्व पाए जाते हैं. कलौंजी में एंटी-आक्सीडेंट भी मौजूद होता है जो कैंसर जैसी बिमारी से बचाती है.
कलौंजी का उपयोगी तेल
कलौंजी का तेल शारीरिक क्षमता को बढ़ाता है तथा शरीर को रोगों से बचाता है. कलौंजी का तेल कफ को नष्ट करता है एवं रक्त को साफ करता है. कलौंजी के चूर्ण को नारियल के तेल में मिलाकर त्वचा पर मालिश करने से त्वचा के विकार नष्ट होते हैं और त्वचा निखरती है. इस तेल के सेवन से पेट साफ रहता है एवं जोडों के दर्द, सिर दर्द, कमर दर्द आदि में कलौंजी के तेल की मालिश करने से आराम मिलता है.
कलौंजी के औषधीय उपयोग
कलौंजी का सेवन स्वास्थ्य के लिए लाभकारी होता है. कलौंजी का भोजन में उपयोग करने से हाजमा दुरुस्त रहता है. इसके सेवन से पेट साफ रहता है. पेट में कृमि होने पर कलौंजी का शहद के साथ नियमित रुप से सेवन करना लाभदायक होता है. हाथों और पैरों मे सूजन होने पर कलौंजी को पीसकर उसका लेप करने से हाथ-पैरों की सूजन दूर होती है. मानसिक तनाव होने पर चाय के पानी में एक चम्मच कलौंजी का तेल डाल कर लेने से तनाव से राहत मिलती है. कलौंजी दिमाग को तेज करती है और स्मरण शक्ति को बढ़ाती है.
सौंदर्य को बढ़ाती कलौंजी
कलौंजी का सेवन स्वास्थ्य के साथ-साथ सुंदरता को भी बढ़ाता है. कलौंजी का तेल लोशन, क्रीम और ब्युटी आँयल आदि बनाने में भी प्रयोग होता है. चहरे को सुन्दर व आकर्षक बनाने के लिए कलौंजी के तेल में थोड़ा सा जैतुन का तेल मिलाकर चेहरे पर लगाएं और थोड़ी देर बाद चेहरा धो लें. इससे चेहरे के दाग़-धब्बे दूर होते हैं. बालों की समस्या जैसे बालों का झड़ना एवं रुसी में कलौंजी तेल की मालिश फायदेमंद होती है.
कमेंट (132)
नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।
निशा: अनिल जी, यह कलौंजी के तेल के ही नाम से मार्केट में उपलब्ध है.
kalongi chutney kaise banate h..?? uski recipe dijiyien
निशा: स्वाति जी, मैं इसे बनाने की जल्दी कोशिश करूंगी.
निशा: हिमांशू जी, कलौंजी काले तिल की तरह होता है, इसे मसाले के रूप में अचार या कुछ स्नेक्स में यूज किया जाता है, किराना दुकान से आसानी से लिया जा सकता है.
I just want my face clear ..plzzz help me how can i apply .....plzzz reply as soon as possible
Thnks ..
निशा: निर्मल जी, इसकी जानकारी आपको कृ्षि से संबंधित चैनल पर मिल सकती है.
निशा: मुकेश जी, मैं यही कहूंगी कि उन्हैं जल्दी ही अच्छे डा. को दिखायें.
Kaloji Mangrail Alag hai
Bahu fayde hai manav jivan Ka A Amrit Hai
Avoid करता हूँ please बताए कि कलोंजी किस तरह प्रयोग की जाए कि लाभ हो
मेरी उम्र ७५ वर्ष ह
जो जादा फायदा करे
जैतून का तो इस्तेमाल कर रहा हु
निशा: आहिक जी, मुझे दुख है कि मुझे इसके बारे में जानकारी नहीं है.
निशा: शिवानी जी, ये काला तिल नहीं है.
निशा: स्नेहल जी, मालिश से आराम तो अवश्य मिलेगा, हड्डियों में दर्द कैल्सियम की कमी से भी होता है तो आप इन्हैं डा. को भी दिखायें, वे विटेमिन डी और कैल्सियम सजैस्ट करेंगे, हड्डियों का दर्द बिलकुल बन्द हो जायेगा.
निशा: प्रिया जी, कलौंजी से प्याज से कोई रिस्ता नहीं है, आप इसे पूजा में यूज कर सकते हैं.
निशा; सुनील जी, कलौंजी किसी भी किराना स्टोर पर आसानी से मिल जाती है.
निशा: चंदा जी, मुझे खेद है कि मुझे इसके बारे में जानकारी नही है.