कलौंजी । Kalonji | Black Cumin - Nigella Seeds

📅 15 अगस्त 2012 👁 5.9 लाख बार देखी गई 💬 132 कमेंट ★ 2.7 (8181)

कलौंजी (Kalonji)  को कई नामों से जाना जाता है अंग्रेजी में स्माल फनेल,  कालाजाजी, हिन्दी में कलौंजी, मंगरैला (Mangraila), बंगाली में मुगरेला, गुजराती में कलौंजी, इसे ब्लैक आॉनियन सीड्स (Black Onion Seeds) या nigella seeds भी कहा जाता है लेकिन यह प्याज के बीज नहीं होते. इन बीजों का स्वाद हल्का कड़वा और तीखा होता है और ये सुगंध से भरे होते हैं. कलौंजी (Kalonji)  रनुनकुलेसी परिवार का पौधा है. 

Read : Kalonji  | Black Cumin in English

कलौंजी का भोजन में उपयोग
कलौंजी एक बेहद उपयोगी मसाला है. इसका प्रयोग विभिन्न व्यंजनों जैसे दालों, सब्जियों, नान, ब्रेड, केक और आचार आदि में किया जाता है. कलौंजी की सब्जी भी बनाई जाती है.  बिहारी लिट्टी में भी कलोंजी का प्रयोग किया जाता है.  आकार में यह तिल के बीज की तरह होते हैं.

कलौंजी में उपस्थित पोषक तत्व
कलौंजी पौषक तत्वों से भरा होता है इसमें वसा, प्रोटीन और कार्बोहाइड्रेट प्रचुर मात्रा में होते हैं. इसके साथ ही इसमें कैल्शियम, पोटेशियम, लोहा, मैग्नीशियम व जिंक आदि खनिज तत्व पाए जाते हैं. कलौंजी में एंटी-आक्सीडेंट भी मौजूद होता है जो कैंसर जैसी बिमारी से बचाती है.

कलौंजी का उपयोगी तेल
कलौंजी का तेल शारीरिक क्षमता को बढ़ाता है तथा शरीर को रोगों से बचाता है. कलौंजी का तेल कफ को नष्ट करता है एवं रक्त को साफ करता है. कलौंजी के चूर्ण को नारियल के तेल में मिलाकर त्वचा पर मालिश करने से त्वचा के विकार नष्ट होते हैं और त्वचा निखरती है. इस तेल के सेवन से पेट साफ रहता है एवं जोडों के दर्द, सिर दर्द, कमर दर्द आदि में कलौंजी के तेल की मालिश करने से आराम मिलता है.

कलौंजी के औषधीय उपयोग
कलौंजी का सेवन स्वास्थ्य के लिए लाभकारी होता है. कलौंजी का भोजन में उपयोग करने से हाजमा दुरुस्त रहता है. इसके सेवन से पेट साफ रहता है. पेट में कृमि होने पर कलौंजी का शहद के साथ नियमित रुप से सेवन करना लाभदायक होता है. हाथों और पैरों मे सूजन होने पर कलौंजी को पीसकर उसका लेप करने से हाथ-पैरों की सूजन दूर होती है. मानसिक तनाव होने पर चाय के पानी में एक चम्मच कलौंजी का तेल डाल कर लेने से तनाव से राहत मिलती है. कलौंजी दिमाग को तेज करती है और स्मरण शक्ति को बढ़ाती है.

सौंदर्य को बढ़ाती कलौंजी
कलौंजी का सेवन स्वास्थ्य के साथ-साथ सुंदरता को भी बढ़ाता है. कलौंजी का तेल लोशन, क्रीम और ब्युटी आँयल आदि बनाने में भी प्रयोग होता है. चहरे को सुन्दर व आकर्षक बनाने के लिए कलौंजी के तेल में थोड़ा सा जैतुन का तेल मिलाकर चेहरे पर लगाएं और थोड़ी देर बाद चेहरा धो लें. इससे चेहरे के दाग़-धब्बे दूर होते हैं. बालों की समस्या जैसे बालों का झड़ना एवं रुसी में कलौंजी तेल की मालिश फायदेमंद होती है.

विज्ञापन
यह रेसिपी कैसी लगी?
2.7 / 5 (8181 रेटिंग)

ऐसी ही और रेसिपी

और देखें

कमेंट (132)

नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।

Reshma
Kalonji ko hum skin k lie kis type se use kr skte h nd hair growth me ye kya faydemand h?
Plz reply
M.Rafique Khan
मेरे दांये पैर में कमर के नीचे अचानक एक महीने से दर्द हो रहा है क्या कलौंजी इसमें कुछ लाभ देगा यदि हाँ तो कैसे उपयोग करना है बताने का कष्ट करें
Bhajan lal
What are uses of lady finger or Ocra or Bhindi and how to use its seeds for health
Chandan singh
It is must treatment for health
vandana
kalonji &Kali jeeri is same

निशा: वंदना जी, कलौंजी और काली जीरी एक नही हैं. दोनों में अंतर होता है.
nisan bhandari
ya bilkul kala jira hi hai kya our isko olive ke tel ke sath kese misrit karna hai boost ke liya aour balo ko vapas ke liya ghutne ke dard me bhi kam karega ?plz help me.
निशा: निसान जी, कलोंजी का तेल बालों और घुटने के दर्द दोंनो में काम करता है.
kishan
Kalonji aur kala Jira dono me Kya fark he Dono ke Gujrati name KAHA pe milege please please.

निशा: किशन जी, कलौंजी को ही काला जीरा कहते हैं. गुजरात में भी इसे कलौंजी के नाम से जाना जाता है. आपको यह परचून की दुकान/ किराना स्टोर पर मिल जाएगा.
shatrughan gupta
Kya kaluji se ganjepan dur hota hai.yes or no
Rajkumar
Namaste madam
Mem mere ko janana thA ki Tamil me kalongi ko kis name se jante h

निशा: राजकुमार जी, कलौंजी को तमिल में करून्जीरगम (karunjeeragam) काला जीरा कहते हैं.
manoj sharma
kalongi ki raakh kese banaye or isko hare oil me mila kar lagane se baal ghane ho jate h
dhananjay kr
caloji ka oil bal jhadta ho to kaise upyog karege kya ah bal ugane me sahayek hoga.
निशा: धनन्जय जी,कलौजी के बारे में एसा ही कहा जाता है कि ये बाल झड़ने से रोकता है, कलोंजी का तेल और ओलिव ओयल बराबर मिला लीजिये, आंवला पाउडर में मिलाकर बालों की जड़ों मे स्केल्प पर हल्के हाथ से रव करते हुये लगायें और 1 घंटे बाद हल्के गरम पानी से सिर धोलें, हफ्ते में 1 बार एसा कीजिये, 1 महिने के अन्दर कुछ फर्क मिलना चाहिये, अपने अनुभव यहां शेयर कीजिये.
ANIL TIRKEY
Mere bal bahut jhad ja rhe h kalaungi kaha se milega mujhe contact karna h kuch tarika bataye.t
निशा:अनिल जी,कलोंजी तो किसी भी किराना स्टोर पर मिल जाती है, और मैडीकल स्टोर पर इसका तेल भी मिल सकता है.
Hitesh Singh
Kalonji oil lagane se kya fir se new hair aa sakte hain....?
Plz advise me
Ye bhi batayen ise kaise use kare ...?
Md Azhar Zubairi
अगर कलौंजी Onion Seeds नही है...
तो है किस चीज़ का बीज..
इसका पौधा कैसा होता है...

निशा: अजहर जी, माफ कीजिएगा. इस विषय की जानकारी आपको कृ्षि से संबंधित वेबसाइट पर बेहतर तरीके से मिल पाएगी.
Riyaz
Mam mujhe ye janna hai ki Kajonji kaa taste kaisa hota hai
Phir kalonji ke kisi tarah ki milawat bhi payi jati hai
Qki pehle maine kalonji kharidi thi jise mai daily khata tha wo bohot kadwi thi
Aur ab jo mai kalonji lekar aaya hu usko khaa ke aisa lagta hai usme kadwahat hai hi nahi
Kahi aisa to nahi jo mai abhi kharid ke laya hu usko ubaal ke uska ras nikal liya gaya ho ?
निशा: रियाज जी, कलोंजी को बिना भूने खायें तो कढ़वी ही होती है, लेकिन इसे भून ले तो स्वाद अच्छा हो जाता है, बाकी मिलाबट या उबालने के बारे में हम कैसे कह सकते हैं.
manish kumar
Use of kanjoli is it sure hair will come
निशा: मानसी जी हां ये बालों के लिये फायदेमन्द होता है.
Amar bahadur
Eske bahut gud paye jate

निशा: अमर जी, हां, यह बहुत ही लाभकारी है.
Aniket Sambyal
By which name kalongi know in j&k ?
amarjeet kumar
Kalwangi lecodarma me kam kr sakta hai ..plz Ripley
Pranit
Can, kalogi help for hair, please answer me?
vivek
kala jira ka hair ke liye upayog hota he kya
nadim
Hello mam
I am always reading your recipes. And I also like this so much, your tips and ideas are very useful. Nisha ji Please tell me about kilonji oil is it useful for thin hair? I am very keen to know about this. And also tell me how to use this for thin hair. Because now a days I also facing baldness in forhead
Sushil kumar swami
मैं 100% शुद्ध कलौंजी का तेल बना रहा हूँ ।
xpravin
what is kalonji kalijiri in gujarati right
anamika
How kalongi prevent hair fall?
rehman
Mam mujhe pathri hai and liver me sujan b hai so kalongi kasie uskrna hai jo diya hai wo nai samjh raha hai..kaloni and shed and kalongi oil ek sth mix krna hai k ya sab alag alag pani me mix kr k khana hai
निशा: रेहमान जी, मुझे इसके बारे में जानकारी नहीं है, मैं यही कहूंगी कि आप इसके बारे में किसी आयुर्वेदिक डा. से जानकारी लें.
Shrawan sahu
Kalongi Utpadan ki Unnat Jankari ke bare me btaye... plzzzzz
निशा: श्रवन जी, मैं कोशिश करूंगी.
avi kumar
News me Maine dekha tha kalonji se naye Baal aa sakte hai
Kasam khan
Very interesting this page knowledge him Black seed oil.

निशा: कासम जी, धन्यवाद.
Vineet singh
Kaolnji ka tel lagane se kya baal jhadna band ho jata hai aur kya baal bhi wapas aa jate hai.....