आम का कलाकन्द - Mango Kalakand Recipe

📅 30 जुलाई 2012 👁 3.1 लाख बार देखी गई 💬 34 कमेंट ★ 3.1 (5225)


फलों के राजा आम से बहुत सारे व्यंजन बनाये जाते हैं इनमें शामिल है आम का कलाकन्द.  आम से बना आम का कलाकन्द (Mango Kalakand) बहुत ही स्वादिष्ट बनता है और इसे  किसी भी त्योहार पर भी बना कर परोस सकते है.

Read: Mango Kalakand Recipe in English

आवश्यक सामग्री - Ingredients for Mango Kalakand

  • दूध - 1 लीटर (5 कप )
  • आम का पल्प - आधा कप (बिना रेशे वाले)
  • चीनी - आधा कप
  • नीबू का रस - 3 टेबल स्पून
  • बादाम - 4
  • पिस्ते - 8
  • छोटी इलाइची - 4

विधि: - How to make Mango Kalakand

दूध को किसी बर्तन में डालकर उबालने रख दीजिये, दूध में उबाल आने के बाद दूध को गैस से उतार लीजिये और दूध को हल्का ठंडा, यानि कि वह 80 प्रतिशत गरम रह जाय, अब दूध को फाड़ कर पनीर बना लीजिये.
पनीर बनाने के लिये: नीबू के रस में 2-3 टेबल स्पुन पानी डालकर मिला लीजिये और नीबू के रस पानी को दूध में थोड़ा थोड़ा डालकर, चमचे से मिलाइये, जैसे ही दूध फट जाय (दूध पानी अलग अलग हो जाय) तब नीबू का रस दूध में डालना बन्द कर दीजिये.

फटे दूध को किसी पतले सूती कपड़े में डालकर, छान कर, अलग कर लीजिये, ऊपर से थोड़ा पानी डालकर पनीर को वाश कर लीजिये, और कपड़े को चारो ओर ओर से उठा कर, हाथ से दबाकर अतिरिक्त पानी निकाल दीजिये. तैयार पनीर को कपड़े से निकाल लीजिये.

बादाम और पिस्ते पतले पतले काट लीजिये, इलाइची छील कर पाउडर बना लीजिये.
कढ़ाई में आम का पल्प और चीनी मिलाकर पकने के लिये रखिये, चीनी अच्छी तरह घुलने और आम का पल्प गाढ़ा होने तक इसे पका लीजिये.

पके हुये आम के पल्प में पनीर डालिये और लगातार चलाते हुये मिश्रण को गाढ़ा होने तक पका लीजिये, मिश्रण में आधे कतरे बादाम और पिस्ते डालकर मिला दीजिये, अब मिश्रण को लगातार चमचे से चलाते हुये जमने वाली कन्सिसटेन्सी तक पका लीजिये, गैस बन्द कर दीजिये, मिश्रण में इलाइची पाउडर डालकर मिला दीजिये.

किसी प्लेट में थोड़ा सा घी डालकर चिकना कीजिये और कलाकन्द का मिश्रण प्लेट में डालकर, 3/4 इंच की मोटाई में एक जैसा चौकोर फैला लीजिये.

जैसे ही कलाकन्द जम कर तैयार हो जाय, (2-4 )घंटे में कलाकन्द जम कर तैयार हो जाता है. जमे हुये कलाकन्द को अपने मन पसन्द साइज के टुकड़े में काट लीजिये. आम का कलाकन्द (Mango Barfi Recipe) तैयार है, ताजा आम का कला कन्द बहुत ही स्वादिष्ट लगता है, आम का कलाकन्द फ्रिज में रखकर 1 सप्ताह तक खा सकतेहैं.

Mango Kalakand Recipe video in Hindi

विज्ञापन
यह रेसिपी कैसी लगी?
3.1 / 5 (5225 रेटिंग)

ऐसी ही और रेसिपी

और देखें

कमेंट (34)

नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।

kavita tiwari
aapne itni saari recipies kahaan se banani sikhi nisha ji you are so good.
निशा: कविता, बहुत बहुत धन्यवाद.
swati bhardwaj
nisha ji aap itni testi or itni sari resipies aapne kaha se sikhi

how so sweet yar
reetika
Mam, Barfi ko bina aam k pulp k bina bnana chahu to kya bna sakti hu?? pls reply
निशा: रीतिका, जी हां बिना आम के भी कलाकन्द बनाया है हमने आप सर्च बटन पर कलाकन्द लिखकर रैसिपी खोज सकते हैं.
sughanda
This recipe in English

King of fruits mango can be used to make numerous dishes and one of them is mango kalakand. Mango kalakand is very delicious and can be prepared and served in any festival.

Ingredients for Mango Kalakand

Milk- 1 liter (5 cups)
Mango pulp - ½ cup (without threads)
Sugar - ½ cup
Lemon juice - 3 tbsp
Almonds - 4
Pistachio - 8
Green cardamom - 4

How to make Mango Kalakand

Take milk out in any utensil for boiling. When milk starts boiling turn off the gas and let it cool down. Keep it 80% hot. Now curdle the milk.

To make paneer, add 2-3 tbsp water in lemon juice. Add this lemon juice in milk and stir well. The moment milk curdles stop adding lemon juice in the milk.

Pour the curdled milk on any cotton cloth. Strain the whey. Wrap the ends of the cloth over the paneer. Press it hard to drain rest of the water. Take out the prepared paneer in a plate.

Thinly slice almonds and pistachios and make powder of cardamom. Take a pan, add mango pulp and sugar. Cook it until the sugar melts and mango pulp becomes thick.

Add paneer in the cooked mango pulp and stir continuously until it becomes thick. Add almond and pistachios in the mixture as well. Cook until it gets thick consistency. Turn off the gas and add cardamom powder in the mixture.

Grease plate with ghee and pour the kalakand mixture evenly with ¾ inch thickness in square shape.

It takes 2-3 hours to freeze the kalakand. Once it freezes, cut it in to any shape or size as per your desire. Mango kalakand is ready. Fresh mango kalakand is very delicious. It can be stored in refrigerator for 1 week.