आम का कलाकन्द - Mango Kalakand Recipe

फलों के राजा आम से बहुत सारे व्यंजन बनाये जाते हैं इनमें शामिल है आम का कलाकन्द. आम से बना आम का कलाकन्द (Mango Kalakand) बहुत ही स्वादिष्ट बनता है और इसे किसी भी त्योहार पर भी बना कर परोस सकते है.
Read: Mango Kalakand Recipe in English
आवश्यक सामग्री - Ingredients for Mango Kalakand
- दूध - 1 लीटर (5 कप )
- आम का पल्प - आधा कप (बिना रेशे वाले)
- चीनी - आधा कप
- नीबू का रस - 3 टेबल स्पून
- बादाम - 4
- पिस्ते - 8
- छोटी इलाइची - 4
विधि: - How to make Mango Kalakand
दूध को किसी बर्तन में डालकर उबालने रख दीजिये, दूध में उबाल आने के बाद दूध को गैस से उतार लीजिये और दूध को हल्का ठंडा, यानि कि वह 80 प्रतिशत गरम रह जाय, अब दूध को फाड़ कर पनीर बना लीजिये.
पनीर बनाने के लिये: नीबू के रस में 2-3 टेबल स्पुन पानी डालकर मिला लीजिये और नीबू के रस पानी को दूध में थोड़ा थोड़ा डालकर, चमचे से मिलाइये, जैसे ही दूध फट जाय (दूध पानी अलग अलग हो जाय) तब नीबू का रस दूध में डालना बन्द कर दीजिये.
फटे दूध को किसी पतले सूती कपड़े में डालकर, छान कर, अलग कर लीजिये, ऊपर से थोड़ा पानी डालकर पनीर को वाश कर लीजिये, और कपड़े को चारो ओर ओर से उठा कर, हाथ से दबाकर अतिरिक्त पानी निकाल दीजिये. तैयार पनीर को कपड़े से निकाल लीजिये.

बादाम और पिस्ते पतले पतले काट लीजिये, इलाइची छील कर पाउडर बना लीजिये.
कढ़ाई में आम का पल्प और चीनी मिलाकर पकने के लिये रखिये, चीनी अच्छी तरह घुलने और आम का पल्प गाढ़ा होने तक इसे पका लीजिये.
पके हुये आम के पल्प में पनीर डालिये और लगातार चलाते हुये मिश्रण को गाढ़ा होने तक पका लीजिये, मिश्रण में आधे कतरे बादाम और पिस्ते डालकर मिला दीजिये, अब मिश्रण को लगातार चमचे से चलाते हुये जमने वाली कन्सिसटेन्सी तक पका लीजिये, गैस बन्द कर दीजिये, मिश्रण में इलाइची पाउडर डालकर मिला दीजिये.
किसी प्लेट में थोड़ा सा घी डालकर चिकना कीजिये और कलाकन्द का मिश्रण प्लेट में डालकर, 3/4 इंच की मोटाई में एक जैसा चौकोर फैला लीजिये. 
जैसे ही कलाकन्द जम कर तैयार हो जाय, (2-4 )घंटे में कलाकन्द जम कर तैयार हो जाता है. जमे हुये कलाकन्द को अपने मन पसन्द साइज के टुकड़े में काट लीजिये. आम का कलाकन्द (Mango Barfi Recipe) तैयार है, ताजा आम का कला कन्द बहुत ही स्वादिष्ट लगता है, आम का कलाकन्द फ्रिज में रखकर 1 सप्ताह तक खा सकतेहैं.
Mango Kalakand Recipe video in Hindi
कमेंट (34)
नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।
Kya dudh ko fitkari se fada ja sakta hai
निशा: सावित्री जी, दूध को फिटकिरी से कभी नहीं फाड़ते हैं.
निशा: सरोज जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
humne ye kalakand banaya aur ghr me sabko bahut pasnd aya ...
thanku mam
निशा: मालविका जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: नेहा, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: रुखसाना जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: शीलू जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: सोनू जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
aam ka pulp kya hai and how to make it
निशा: प्रीती, आम का पल्प बनाने का वीडियो मेरे चैनल पर उपलब्ध है, सर्च बटन पर मेन्गो पल्प लिखकर रैसिपी सर्च कर सकते हैं.
please
निशा: संजना, मावा को ज्यादा देर पका लिया जाय तो वह कड़क हो सक्ता है.
निशा: पूजा, कलाकन्द को थोड़ा और पका कर ड्राई कर लेते तो वह उसी तरह का हो जाता है, आपको भी मेरा बहुत बहुत धन्यवाद.
aap ki batai receipes mai hamesha try karti hu sabko bahut pasand aati hai,thx lekin aam ka kalakand acha nahi bana ,paneer alag aur aam ka pulp alag lag raha tha.vah thik se mix nahi hua maine aam ka readymade pulp use kiya tha vo sweet tha to maine sugar nahi dali .is vazah se aisa hua kya.pl reply
निशा: वैशाली, कलाकन्द को थोड़ी और देर पकाते तो वह अवश्य मिलकर ड्राई हो जाता और जम जाता, आपने बनाया तो सही तरीके से है, धन्यवाद.
निशा: प्रदिप्ति, 250 ग्राम पनीर ले लीजिये.
निशा: अम्रिता, इसमें आप 250 ग्राम पनीर यूज कर सकते हैं.
thanks
निशा: पूजा जी ताजा पनीर यूज किया जा सकता है.
निशा: पल्लवी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: फौजिया, कलाकन्द में पिस्ते गार्निस के लिये है, आप उस गार्निस के पतले कटे बादाम से भी कर सकते है, और नहीं करना चाहे तो बिना गार्निस के भी कलाकन्द अच्छा बनेगा.
Because Milk Cake and Kalakand are
different sweets but on your site it shows the same recipe. Thanks once again.
निशा: कृ्ष्णा मैं कोशिश करती हूँ.
really helpfull site thnx nishaji
निशा: रिजवाना जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
pls reply soon nishaji
निशा: उमा, फिटकिरी तो कैसे भी नहीं खाइ जा सकती है.
We made mooli ka aachar some time back. It came out very well. It tastes great and remains crunchy for a long time, this is the speciality of this aachar. Thank you for sharing the recipe on your web.
rg