खजूर के लड्डू - Khajur Ke Laddoo recipe

खजूर के लड्डू (Khajoor Kay Laddo) बहुत ही स्वादिष्ट और ताकत देने वाले होते हैं. खजूर शरीर के लिये अत्यन्त में ग्लूकोज, पोटेशियम और बहुत सारे विटेमिन्स होते हैं साथ ही इन्हे बनाना भी बहुत ही आसान है.
Read : Khajur Ke Laddoo recipe in English
आवश्यक सामग्री - Ingredients for Khajoor Ke Ladoo
- खजूर - 1 कप (100 ग्राम)
- सूखा नारियल - आधा कप टुकड़े
- घी - 2 टेबल स्पून
- बादाम - 2 टेबल स्पून
- काजू - 2 टेबल स्पून
- छोटी इलाइची - 4
विधि - How to make Khajur Ke Laddoo recipe
खजूर को धोइये और पानी सूखने तक सुखा लीजिये, अब खजूर को छोटे छोटे टुकड़े में काट लीजिये और बीज निकालकर हटा दीजिये. एक काजू के 7-8 टुकड़े करते हुये काट लीजिये.
नारियल के टुकड़ों को मिक्सर जार में डालिये और पाउडर बना लीजिये. बादाम को भी पीस कर पाउडर बना लीजिये. खजूर के टुकड़े मिक्सर जार में डालकर, 2 टेबल स्पून पानी डालकर दरदरे पीस लीजिये.
इलाइची छील कर पाउडर बना लीजिये.
कढ़ाई में घी डालकर गरम कीजिये, घी में खजूर का पेस्ट डालिये और 4-5 मिनिट तक लगातार चलाते हुये नमी खतम होने तक भून लीजिये, गैस बन्द कर दीजिये, खजूर के भुने पेस्ट में नारियल पाउडर डाल कर मिला दीजिये, कटे हुये काजू भी डाल दीजिये, इलाइची पाउडर और बादाम का पाउडर भी डालकर सारी चीजों को मिक्स होने तक मिला दीजिये. 
मिश्रण के थोड़े ठंडा होने पर, हाथ पर घी लगाकर चिकना करेंगे और मिश्रण से थोड़ा सा मिश्रण (एक छोटे नीबू के आकार के बराबर) उठायेंगे, और दोनों हाथों से गोल लड्डू का आकार दे देंगे. तैयार लड्डू को किसी प्लेट में रख दीजिये, सारे लड्डू इसी तरह बनाकर तैयार कर लीजिये.
खजूर के लड्डू (Dates Burfi with Nuts) तैयार है, खजूर के लड्डू को एअर टाइट कन्टेनर में भर कर रख लीजिये, और एक माह से भी अधिक रख कर खाते रहिये.
खजूर और मावा के लड्डू - How to make Kajur ke Laddo with Mawa
खजूर मावा के लड्डू बनाने के लिये 1 कप खजूर के साथ, 1 कप मावा ले लीजिये, 1/4 कप पाउडर चीनी ले लीजिये, मावा को हल्का ब्राउन होने तक भून लीजिये.
खजूर को उपरोक्त तरीके से पीस कर पेस्ट बना कर भून लीजिये, खजूर के पेस्ट में भुना मावा और कटे हुये काजू, इलाइची पाउडर मिलाकर बिलकुल इसी तरह लड्डू बना कर तैयार कर लीजिये.
खजूर मावा के लड्डू की शेल्फ लाइफ कम होती है, इन्हें आप फ्रिज में 12-15 दिन तक ही रख कर खा सकते हैं.
Palm sweet (Khajur Laddoo) recipe video in Hindi
कमेंट (55)
नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।
निशा: डिम्पल, खजूर के लड्डू 1 माह तक रखकर खाये जा सकते हैं.
निशा: इन्हें बस एक घंटे के लिये खुला छोड दीजिये.
निशा: शबाना ईद के लिये सिवईयां तो है. मैं और भी रेसीपी लिखने की कोशिश करूंगी
निशा: दरीन, आपको भी बहुत बहुत धन्यवाद.
nisha ji humne parval korma try kiya bhut acha bana tha
khajur ke laddu main kaju aur badam ke sath aur dusre dry fruits add kar sakte hai kya??
निशा: जी मोना, आपको जो भी पसन्द हों ड्राई फ्रूट डाल सकती हैं.
निशा: रूबी, धन्यवाद.
निशा: प्रियंका, जी हाँ अवश्य, धन्यवाद.
निशा: विवेक, बहुत बहुत धन्यवाद.
maine yeh recipe banayi.bahut easy hai. my daughter liked it very much.thanx a lot
निशा: सीमा,आपको भी मेरा धन्यवाद.
निशा: चीया, आप उसे लोगिन कीजिये, आप उत्तर दे पायेंगी.
निशा: रंजना ये गीले खजूर से बनते हैं.