खजूर के लड्डू - Khajur Ke Laddoo recipe

खजूर के लड्डू (Khajoor Kay Laddo) बहुत ही स्वादिष्ट और ताकत देने वाले होते हैं. खजूर शरीर के लिये अत्यन्त में ग्लूकोज, पोटेशियम और बहुत सारे विटेमिन्स होते हैं साथ ही इन्हे बनाना भी बहुत ही आसान है.
Read : Khajur Ke Laddoo recipe in English
आवश्यक सामग्री - Ingredients for Khajoor Ke Ladoo
- खजूर - 1 कप (100 ग्राम)
- सूखा नारियल - आधा कप टुकड़े
- घी - 2 टेबल स्पून
- बादाम - 2 टेबल स्पून
- काजू - 2 टेबल स्पून
- छोटी इलाइची - 4
विधि - How to make Khajur Ke Laddoo recipe
खजूर को धोइये और पानी सूखने तक सुखा लीजिये, अब खजूर को छोटे छोटे टुकड़े में काट लीजिये और बीज निकालकर हटा दीजिये. एक काजू के 7-8 टुकड़े करते हुये काट लीजिये.
नारियल के टुकड़ों को मिक्सर जार में डालिये और पाउडर बना लीजिये. बादाम को भी पीस कर पाउडर बना लीजिये. खजूर के टुकड़े मिक्सर जार में डालकर, 2 टेबल स्पून पानी डालकर दरदरे पीस लीजिये.
इलाइची छील कर पाउडर बना लीजिये.
कढ़ाई में घी डालकर गरम कीजिये, घी में खजूर का पेस्ट डालिये और 4-5 मिनिट तक लगातार चलाते हुये नमी खतम होने तक भून लीजिये, गैस बन्द कर दीजिये, खजूर के भुने पेस्ट में नारियल पाउडर डाल कर मिला दीजिये, कटे हुये काजू भी डाल दीजिये, इलाइची पाउडर और बादाम का पाउडर भी डालकर सारी चीजों को मिक्स होने तक मिला दीजिये. 
मिश्रण के थोड़े ठंडा होने पर, हाथ पर घी लगाकर चिकना करेंगे और मिश्रण से थोड़ा सा मिश्रण (एक छोटे नीबू के आकार के बराबर) उठायेंगे, और दोनों हाथों से गोल लड्डू का आकार दे देंगे. तैयार लड्डू को किसी प्लेट में रख दीजिये, सारे लड्डू इसी तरह बनाकर तैयार कर लीजिये.
खजूर के लड्डू (Dates Burfi with Nuts) तैयार है, खजूर के लड्डू को एअर टाइट कन्टेनर में भर कर रख लीजिये, और एक माह से भी अधिक रख कर खाते रहिये.
खजूर और मावा के लड्डू - How to make Kajur ke Laddo with Mawa
खजूर मावा के लड्डू बनाने के लिये 1 कप खजूर के साथ, 1 कप मावा ले लीजिये, 1/4 कप पाउडर चीनी ले लीजिये, मावा को हल्का ब्राउन होने तक भून लीजिये.
खजूर को उपरोक्त तरीके से पीस कर पेस्ट बना कर भून लीजिये, खजूर के पेस्ट में भुना मावा और कटे हुये काजू, इलाइची पाउडर मिलाकर बिलकुल इसी तरह लड्डू बना कर तैयार कर लीजिये.
खजूर मावा के लड्डू की शेल्फ लाइफ कम होती है, इन्हें आप फ्रिज में 12-15 दिन तक ही रख कर खा सकते हैं.
Palm sweet (Khajur Laddoo) recipe video in Hindi
कमेंट (55)
नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।
निशा: उर्मिला जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: सुझाव के लिए धन्यवाद.मैं इसे बनाने की कोशिश करूंगी.
निशा: भानुप्रिया जी, काजू कतली बनाने की रेसिपी मेरे वेबसाइट और चेनल पर उपलब्ध है, आप उसे देख सकते हैं.
निशा: मीनू जी, इस रेसिपी हमने 100 ग्राम खजूर का यूज किया है, आप एक कि.ग्रा खजूर यूज करना चाहते हैं तो सारी चीजें उसके हिसाब से बढ़ाकर ले सकते हैं.
Khajur ke laddu agar nahi ban rahe ho/ mixture chip chipa ho gaya ho to kya kare
निशा: दीपा जी, यदि पानी थोड़ा अधिक है तो हल्का सा भून लीजिए. इससे नमी खत्म हो जाएगी और लड्डू आसानी से बंद जाएंगे या आप चाहें तो थोडा़ सा मावा भून कर भी इसमें डाल कर इसे बना लीजिए.
I m very big fan of your all recipes.
Mam khajur to mixcer me nhi peesae, pani v dala, fr jb thora jyada pani dala to pesae pr taste achchha nii aaya... kya karu?
निशा: मीनू जी, खजूर को पीसकर, यदि पानी थोड़ा अधिक है तो हल्का सा भून लें और सारे मेवे रेसिपी के अनुसार मिलायें और बनायें, लड्डू बहुत स्वादिष्ट और पौष्टिक होते हैं.
निशा: हरीष जी, कर सकते हैं.
निशा: सोनाली जी वेबसाइट और मेरे चैनल पर अनेक तरह की गुजराती रेसिपी दी हुई आप उन्हैं देख सकते हैं.
निशा: मुक्ता जी, खजूर के टुकड़े मिक्सर जार में डालकर, 2 टेबल स्पून पानी डालकर दरदरे पीस लीजिये.
निशा: पूजा जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
thank yew so much 4 thiS yammyy dish!!!(:
निशा: सबा, आपको भी मेरा बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: अतुल हमने बहुत सारे नाश्ते के लिये चीजें लिखी है, सबसे जल्दी बनने वाला नाश्ता पोहा है, चीला मीठा या नमकीन जैसा बेसन का या आटे का आप चाहें बना कर खा सकते हैं,पुलाव, खिचड़ी, उपमा प्लीज आप वेवसाइट पर देखिये और कोशिश कीजिये, आप बहुत जल्द बहुत अच्छा खाना बना कर खाने लगेंगे, बहुत बहुत धन्यवाद.
jahn tak mujhe yaad hai khajur ke laddu kisi or tareeke se bhi banaye jate hain ....shayad khoye (mava) se
plz uski recipe batayen
thank u so much...
निशा: निकिता, जी हां मावा मिलाकर भी खजूर के लड्डू बनाये जाते हैं, मावा को भूनकर, खजूर के बराबर मावा ले लीजिये और इस मिश्रण में मिला लीजिये और स्वादानुसार या मावा से 1/3 भाग पाउडर चीनी मिलाकर लड्डू बांध लीजिये, मावा मिलाने के बाद लड्डू की सेल्फ लाइफ थोड़ी कम रह जाती है.
Kya aap masale wale Khatte -Meethe dry khajoor jisko mouth freshner ki tarah khaya ja sakta hai, ki recipe bata sakti hai. Thnx.
निशा: स्नेहा, बहुत बहुत धन्यवाद.
mumbai me dink ladoo bahot famous hai.. and it tastes very good... that also a kind of dryfruit ladoo, with lots of dryfruit and dry nariyal.... if u could pls post recipe for dink ladoo also.
निशा: शाहीन, थोडे सख्त तो होंगे लेकिन इन्हें परोसने से पहले फ्रिज से निकाल कर थोड़ी देर के लिये बाहर रख लें
apki btai hui bohot si recipe maine try ki hai or aaj maine khajur ki ye dish b try k mujhe bohot hi badiya lagi or kuch hi time me ready ho gayi...
thanks a lot...
निशा: श्रद्धा, बहुत बहुत धन्यवाद.