भाप में पके दही बड़े - Steamed Dahi Vada Recipe

दही बडे या दही भल्ले (Dahi Bhalla) की चाट हम सभी को बहुत पसंद आती है. पारंपरिक तरीके से दही बडे तेल में तल (Dahi Vada) कर बनाये जाते हैं. तले हुये दही बडों में पानी में भिगोने के कारण तेल न के बराब रहता है. फिर भी आप तेल में तली चाट पसन्द नहीं करते तो खास आपके लिये आज हम भाप में पका कर दही बड़े बनायेंगे.
Read - Steamed Dahi Vada Recipe In English
आवश्यक सामग्री - Ingredients for Steamed Dahi Vada
दही बडे के लिये
- उरद की दाल - 150 gram (1 कप )
- मूंग की दाल - 150 gram ( 1 कप )
- अदरक - 1 इंच लम्बा टुकड़ा (कद्दूकस कर लीजिये या पेस्ट बना लीजिये)
- नमक - स्वादानुसार (आधा छोटी चम्मच)
- हींग - 1 पिंच
- ईनो साल्ट - आधा छोटी चम्मच
दही बडे की चाट के लिये
- दही - 500 ग्राम ( 2 1/2 कप)
- नमक - आधा छोटी चम्मच
- काला नमक - आधा छोटी चम्मच
- भुना जीरा पाउडर - 2 छोटी चम्मच
- लाल मिर्च पाउडर - आधा छोटी चम्मच
- हरा धनियां - 2 टेबल स्पून बारीक कटा हुआ
- मीठी चटनी - आधा कप
- हरे धनिये की चटनी - आधा कप
विधि - How to make Steamed Dahi Vada Recipe
दोनों दालों को साफ कीजिये, धोइये और 4 घंटे के लिये पानी में भिगो दीजिये. दाल से अतिरिक्त पानी निकाल दीजिये. भीगी हुई दालों को मिक्सर से बिना पानी डाले थोड़ी दरदरी पीस लीजिये. पिसी दाल को प्याले में निकालिये.
इडली स्टैन्ड को तेल से चिकना करके तैयार कर लीजिये. कुकर में 2 गिलास या इतना पानी डालकर गरम करने रखिये कि इडली स्टैन्ड का पहला खाना पानी में न डूबे.

पिसी दाल में नमक, अदरक, हींग मिलाकर अच्छी तरह से इस मिश्रण को फैंट लीजिये. यदि आपको मिश्रण पतला लग रहा हो तो आप इसमें सूजी (Semolina) भी मिला सकते हैं. फैंटे हुये मिश्रण में ईनो साल्ट डालकर मिलाइये. दही बड़े का मिश्रण तैयार है.
एक चमचा मिश्रण निलालिये और इसे इडली स्टेन्ड के खाने में डालिये. मिश्रण को भीगे हाथों से चपटा करके दही बड़े का आकार दीजिये. इसी तरह से सारे इडली मेकर के सारे खाने में बने हुये दही बड़े का मिश्रण लगा दीजिये.. सारे दही बड़े बनाकर सारे खानों में लगा दीजिये.

दही बड़े से भरा हुआ इडली स्टैन्ड कुकर में रखिये और कुकर का ढक्कन बिना सीटी लगाइये बन्द कर दीजिये और 10 मिनिट तक दही बड़ों को भाप में पकने दीजिये. आग बन्द कर दीजिये. कुकर से इडली स्टैन्ड निकालिये, ठंडा कीजिये और दही बड़े निकाल कर, प्याले या प्लेट में रखिये.
दही बड़े परोसने के लिये सर्विंग प्लेट में 2 दही बड़े लगाइये, 4 टेबल स्पून दही डालिये, सादा नमक, काला नमक डालिये मीठी चटनी और हरे धनिये की चटनी डालिये, थोड़ा सा लालमिर्च पाउडर, भुना जीरा और हरा धनियां डालिये, लीजिये दही बड़े खाने के लिये तैयार हैं.
Steamed Dahi Vada Recipe video in Hindi
कमेंट (105)
नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।
निशा: समीर जी, दही बड़े को किसी भी बर्तन में पानी भरिये, स्टैन्ड की जगह कोई और बर्तन रख लीजिये, छलनी रखिये, और दही बड़े उसमें बनाकर रखिये, ढककर पका लीजिये.
निशा: अनु जी, हां आप इन्हें थोड़ी देर 5 मिनिट के गरम पानी में भिगोकर रख दीजिए, ये बिल्कुल नरम हो जाएंगे.
निशा: अंशु जी, धन्यवाद.
निशा: नीरजा जी, मिसलेनियस कालम में आप सलाद रेसिपी देख सकती हैं.
निशा: नीतू जी, ये बहुत सोफ्ट होते हैं इन्हैं गरम पानी में डालने की आवश्यकता नहीं हैं.
Jese ki normal dahi bade dalte he..???
निशा: श्रद्धा जी, बड़ा स्टीम करके, हल्के गरम पानी में 5 मिनट के लिये रख कर पानी से निचो़ड़ कर निकाल कर दही में डुबोया जा सकता है.
mai aaj hi bde bnane ki soch rhi thi or mane aaj hi apke steamed dahuibade ki recepie padi, mai ise jarur try karungi or vo bhi aaj hi. thanks
निशा: शिखा जी, आप यह रैसिपी बनाएं ओर अपने अनुभव हमारे साथ जरूर शेयर कीजिएगा.
निशा: थोड़ी देर गरम पानी में भिगो दीजिये, एकदम नरम हो जायेंगे.
wao mdm aapki btaye dessert to bohot achche h m kuchh nya bnana chahti hu pls help me jise me jyada din tk rakh saku
Maine aaj breakfast mai steam dahi wade banaye bahot hi teasty bane.
Thanks nishaji for good and healthy recipe ke liye.
mane cutlate try kiye its really osum mane ist time ase racipy try ki .....fabulous experience........thanks nisha ji
निशा: सुमन जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: सिम्मी जी, मीठी आम की चटनी, इमली की चटनी और खजूर की चटनी वेबसाइट पर उपलब्ध है, सर्च बटन पर मीठी चटनी लिखकर रेसिपी को सर्च कर सकते हैं.
निशा: अरुना जी, दाल में नमक स्वाद के अनुसार डाला गया है, इनग्रीडियेन्ट्स में लिखा है.
thanku very much nisha didi
i tried this receipe in microwave...waise to aache the bus thode se ander se sukhe sukhe lg rahe the iske liye kya vado ko pani mai jyada der dip krna padegaa?
निशा: विभूति जी हां, थोड़ी देर गरम पानी में भिगो दीजिये, एकदम नरम हो जायेंगे.
निशा: सोनक जी बर्तन मे पानी ज्यादा मत डालिये.
निशा: सोनिका जी आपको भी मेरा बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: मोनू, मैं कोशिश करूंगी.
msin spki bshut sbhsri hoo.....I dont know cooking. i am graphic designer and i am working. I always feel cooking is very difficult but beacuse of you i have started cooking and finding it easy. I did dahi vada and my husband is very much happy with me. Mere ghar cooking ke liye sarvant hai.... leking main bahut bahut apki abhari hoo ki apne ue website shuru kar di hai...... apki prasanna mudra aur mithi baate sunkar hi cooking karne ke liye ji chahata hai....... i am trying my level best to learn cooking but thanks verymuch from bottom of my heart because of you i have started liking the cooking.
lots of love
regards, Sneha
निशा: धन्यवाद स्नेहा, आपकी बातों से मुझे और अधिक प्रेरणा मिली
निशा: शालिनी, भाप में पके वड़े साफ्ट बनते हैं.
Thank u for such a healthy version of Dahi Vada.