भाप में पके दही बड़े - Steamed Dahi Vada Recipe

दही बडे या दही भल्ले (Dahi Bhalla) की चाट हम सभी को बहुत पसंद आती है. पारंपरिक तरीके से दही बडे तेल में तल (Dahi Vada) कर बनाये जाते हैं. तले हुये दही बडों में पानी में भिगोने के कारण तेल न के बराब रहता है. फिर भी आप तेल में तली चाट पसन्द नहीं करते तो खास आपके लिये आज हम भाप में पका कर दही बड़े बनायेंगे.
Read - Steamed Dahi Vada Recipe In English
आवश्यक सामग्री - Ingredients for Steamed Dahi Vada
दही बडे के लिये
- उरद की दाल - 150 gram (1 कप )
- मूंग की दाल - 150 gram ( 1 कप )
- अदरक - 1 इंच लम्बा टुकड़ा (कद्दूकस कर लीजिये या पेस्ट बना लीजिये)
- नमक - स्वादानुसार (आधा छोटी चम्मच)
- हींग - 1 पिंच
- ईनो साल्ट - आधा छोटी चम्मच
दही बडे की चाट के लिये
- दही - 500 ग्राम ( 2 1/2 कप)
- नमक - आधा छोटी चम्मच
- काला नमक - आधा छोटी चम्मच
- भुना जीरा पाउडर - 2 छोटी चम्मच
- लाल मिर्च पाउडर - आधा छोटी चम्मच
- हरा धनियां - 2 टेबल स्पून बारीक कटा हुआ
- मीठी चटनी - आधा कप
- हरे धनिये की चटनी - आधा कप
विधि - How to make Steamed Dahi Vada Recipe
दोनों दालों को साफ कीजिये, धोइये और 4 घंटे के लिये पानी में भिगो दीजिये. दाल से अतिरिक्त पानी निकाल दीजिये. भीगी हुई दालों को मिक्सर से बिना पानी डाले थोड़ी दरदरी पीस लीजिये. पिसी दाल को प्याले में निकालिये.
इडली स्टैन्ड को तेल से चिकना करके तैयार कर लीजिये. कुकर में 2 गिलास या इतना पानी डालकर गरम करने रखिये कि इडली स्टैन्ड का पहला खाना पानी में न डूबे.

पिसी दाल में नमक, अदरक, हींग मिलाकर अच्छी तरह से इस मिश्रण को फैंट लीजिये. यदि आपको मिश्रण पतला लग रहा हो तो आप इसमें सूजी (Semolina) भी मिला सकते हैं. फैंटे हुये मिश्रण में ईनो साल्ट डालकर मिलाइये. दही बड़े का मिश्रण तैयार है.
एक चमचा मिश्रण निलालिये और इसे इडली स्टेन्ड के खाने में डालिये. मिश्रण को भीगे हाथों से चपटा करके दही बड़े का आकार दीजिये. इसी तरह से सारे इडली मेकर के सारे खाने में बने हुये दही बड़े का मिश्रण लगा दीजिये.. सारे दही बड़े बनाकर सारे खानों में लगा दीजिये.

दही बड़े से भरा हुआ इडली स्टैन्ड कुकर में रखिये और कुकर का ढक्कन बिना सीटी लगाइये बन्द कर दीजिये और 10 मिनिट तक दही बड़ों को भाप में पकने दीजिये. आग बन्द कर दीजिये. कुकर से इडली स्टैन्ड निकालिये, ठंडा कीजिये और दही बड़े निकाल कर, प्याले या प्लेट में रखिये.
दही बड़े परोसने के लिये सर्विंग प्लेट में 2 दही बड़े लगाइये, 4 टेबल स्पून दही डालिये, सादा नमक, काला नमक डालिये मीठी चटनी और हरे धनिये की चटनी डालिये, थोड़ा सा लालमिर्च पाउडर, भुना जीरा और हरा धनियां डालिये, लीजिये दही बड़े खाने के लिये तैयार हैं.
Steamed Dahi Vada Recipe video in Hindi
कमेंट (105)
नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।
YOU ARE GREAT
निशा: बहुत बहुत धन्यवाद.
thanx
PAR AAPKI IS REC KE KARAN DAHIBADE KHAYA AUR KHILA KHILA KAR TARIF V PAYA THANKS.
निशा: अल्का, धन्यवाद.
निशा: रीता, अगर ईनो साल्ट न हो तो बेकिंग सोडा डाला जा सकता है, बेकिंग सोडा को ईनो साल्ट से थोड़ा कम डालिये, अगर 1 चम्मच ईनो साल्ट लेंगे तो 3/4 छोटी चम्मच बेकिंग सोडा डाल कर रैसिपी को बना सकते हैं.
निशा: प्रग्या, अगर आपके पास माइक्रोवेव में यूज होने वाला इडली स्टैन्ड है तब माइक्रोवेव में ये दही वड़े बनाये जा सकते हैं.
i must say i will try this
निशा: पूनम, दही बड़े बनाने में माइक्रोवेव की आवश्यकता नहीं है, दही बड़े को किसी भी बर्तन में पानी भरिये, स्टैन्ड की जगह कोई और बर्तन रख लीजिये, छलनी रखिये, और दही बड़े उसमें बनाकर रखिये, ढककर पका लीजिये.
apne video m to dahi bade steam krne k baad 5 minute k liye garam pani m dip krna btaya h bt apni recipe m nahi btaya....
apne y bda acha recipe btaya h..thanks iske liye...
If you have any recipes for low fat salt biscuits please post the recipe online.
Bus Itna Ki kahonga ki ......
"AAP LAAJAWAB HAI" khana banane me
Bhagwaan ki kripa se aapko khana banane me maharat haasil hai.
Aapne ne jitni bhi recipeies bataayi hai un sab ke liye bahut bahut dhanyavaad.
निशा: शुभम, मुझे बहुत खुशी हुई, धन्यवाद.
निशा: दीपा, जी हां बना सकते हैं.
Main Dubai me rehta hu aur every 6 months me India jaata hu to apni biwi bachchon ko nayi nayi chizen banakar khilata hu jo mujhe aap ki is site se mil jaate hai meri bahut taarif hoti hai jab ki taarif hi haqdar aap hain Thank you very much Nishaji.
निशा: रिजवान, मुझे ख्नुशी हुई कि आप अच्छा खाना बनाते हैं, आप ही तारीफ के हकदार है, आप मुझे इतना सम्मान दे रहे हैं, धन्यवाद.
nisha ji burger ki recipe bhi bata dijie ye bacho ki favorite hai .
निशा: प्रिया, मैं लिखने की कोशिश करूंगी.
निशा: सोना मैं कोशिश करूंगी.
main apne husband ke sath Dubai me rahti hu vaise to hum Nasik (maharashtra) se hain aur main aapki site par hameshasa surffing karti hu & i tell u its too good maine aapki recipe ke chole bhature bhi try kiye the & it was Awsome my husband liked it i love ur recipes........... thanks alot Nisha ji
Regards,
Roma
निशा: रोमा, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: मनीषा, दाल में मिक्सर में या फूड प्रोसेसर में एक ही तरीके से पीसी जाती है, फूड प्रोसेसर से सब्जी हरी सब्जियां चौप करना, कद्दूकस करना, चिप्स काटना, आटा लगाना, जूसर इत्यादि काम भी हो जाते हैं, किसी भी अच्छी कम्पनी का फूड प्रोसेसर आप खरीद सकती हैं.