भाप में पके दही बड़े - Steamed Dahi Vada Recipe

दही बडे या दही भल्ले (Dahi Bhalla) की चाट हम सभी को बहुत पसंद आती है. पारंपरिक तरीके से दही बडे तेल में तल (Dahi Vada) कर बनाये जाते हैं. तले हुये दही बडों में पानी में भिगोने के कारण तेल न के बराब रहता है. फिर भी आप तेल में तली चाट पसन्द नहीं करते तो खास आपके लिये आज हम भाप में पका कर दही बड़े बनायेंगे.
Read - Steamed Dahi Vada Recipe In English
आवश्यक सामग्री - Ingredients for Steamed Dahi Vada
दही बडे के लिये
- उरद की दाल - 150 gram (1 कप )
- मूंग की दाल - 150 gram ( 1 कप )
- अदरक - 1 इंच लम्बा टुकड़ा (कद्दूकस कर लीजिये या पेस्ट बना लीजिये)
- नमक - स्वादानुसार (आधा छोटी चम्मच)
- हींग - 1 पिंच
- ईनो साल्ट - आधा छोटी चम्मच
दही बडे की चाट के लिये
- दही - 500 ग्राम ( 2 1/2 कप)
- नमक - आधा छोटी चम्मच
- काला नमक - आधा छोटी चम्मच
- भुना जीरा पाउडर - 2 छोटी चम्मच
- लाल मिर्च पाउडर - आधा छोटी चम्मच
- हरा धनियां - 2 टेबल स्पून बारीक कटा हुआ
- मीठी चटनी - आधा कप
- हरे धनिये की चटनी - आधा कप
विधि - How to make Steamed Dahi Vada Recipe
दोनों दालों को साफ कीजिये, धोइये और 4 घंटे के लिये पानी में भिगो दीजिये. दाल से अतिरिक्त पानी निकाल दीजिये. भीगी हुई दालों को मिक्सर से बिना पानी डाले थोड़ी दरदरी पीस लीजिये. पिसी दाल को प्याले में निकालिये.
इडली स्टैन्ड को तेल से चिकना करके तैयार कर लीजिये. कुकर में 2 गिलास या इतना पानी डालकर गरम करने रखिये कि इडली स्टैन्ड का पहला खाना पानी में न डूबे.

पिसी दाल में नमक, अदरक, हींग मिलाकर अच्छी तरह से इस मिश्रण को फैंट लीजिये. यदि आपको मिश्रण पतला लग रहा हो तो आप इसमें सूजी (Semolina) भी मिला सकते हैं. फैंटे हुये मिश्रण में ईनो साल्ट डालकर मिलाइये. दही बड़े का मिश्रण तैयार है.
एक चमचा मिश्रण निलालिये और इसे इडली स्टेन्ड के खाने में डालिये. मिश्रण को भीगे हाथों से चपटा करके दही बड़े का आकार दीजिये. इसी तरह से सारे इडली मेकर के सारे खाने में बने हुये दही बड़े का मिश्रण लगा दीजिये.. सारे दही बड़े बनाकर सारे खानों में लगा दीजिये.

दही बड़े से भरा हुआ इडली स्टैन्ड कुकर में रखिये और कुकर का ढक्कन बिना सीटी लगाइये बन्द कर दीजिये और 10 मिनिट तक दही बड़ों को भाप में पकने दीजिये. आग बन्द कर दीजिये. कुकर से इडली स्टैन्ड निकालिये, ठंडा कीजिये और दही बड़े निकाल कर, प्याले या प्लेट में रखिये.
दही बड़े परोसने के लिये सर्विंग प्लेट में 2 दही बड़े लगाइये, 4 टेबल स्पून दही डालिये, सादा नमक, काला नमक डालिये मीठी चटनी और हरे धनिये की चटनी डालिये, थोड़ा सा लालमिर्च पाउडर, भुना जीरा और हरा धनियां डालिये, लीजिये दही बड़े खाने के लिये तैयार हैं.
Steamed Dahi Vada Recipe video in Hindi
कमेंट (105)
नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।
today i have made this......its awesome.im speech less......thanks a lot for sharing us this recipe.......really gr8.....good job....
निशा: अर्चना, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: भावना, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: निशा, आपको भी मेरा बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: वीना जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: मोनिका, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: प्रेरना, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: मेनका, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: रश्मी, बहुत बहुत धन्यवाद.
khana banana sikhna achha nahi lagta par aap se to bahut achha lagta hai, Aap bahut achhe se recipes explain karti hai. Aur ye site to pahli aisi hai jisme hum hamari
Mistake ke bare me share karke uska solution lete hai, such me Aap mam Great………. Ho. Thanks, mam mai apse ye puchna chahti hu ki namak ki matra muje
samajh nahi aati kitna namak dala jata hai.aur recipe yad bhi nahi rehti, agar apki de hui matra se kam ya jyada khana banana hoto kya karna chahiye? Mam apke
site se maine bahut kuch shikha hai, par chai ki recipe maine search ki muje mili nahi, please muje bataiye na achhi chai kaise banate hai jyada logo k liye, meri shadi
hai 3 mahine bad par muje confident nahi ata k mai khana achhese bana paungi, Please mam help me? Thanks & I love u……….
निशा: अर्चना अभी आप कुकिंग करती हैं, नमक थोड़ा कम ही डालिये सब्जी को बनने के बाद टेस्ट करिये और कम नमक होने पर थोड़ा और डालिये, नमक को एडजस्ट तो किया जा सकता है और बनाते बनाते आप सब कुछ समझने लगेंगी. चाय बनाने के लिये आप बिलकुल परेशान न हो, सभी को अलग मीठा और कुछ लोग चाय को ब्रू करके, कुछ अच्छी तरह उबाल कर, एकदम कड़क चाय पीना पसन्द करते हैं. आप वहा जायेंगी देखिये वे लोग कैसी चाय पसन्द करते हैं, आपकि मदर इन लो को देखिये और बनाइये, बिलकुल परेशान होने की आवश्यकता नहीं है, आपको बहुत बहुत प्यार.
निशा: सुधा जी, अवश्य कर सकते हैं.
निशा: पारुल. आप फ्रिज में रख कर इन्हें दो तीन दिन तक खा सकते हैं
With the same method , I have tried aloo bonda and bread bonda dipped in thick besan with eno salt and steamed the same . After that I stirr fried the same with some mustard leaves and curry leaves in pan . They tasted yum .. and also low calorie .
निशा: निति, धन्यवाद.