भाप में पके दही बड़े - Steamed Dahi Vada Recipe

दही बडे या दही भल्ले (Dahi Bhalla) की चाट हम सभी को बहुत पसंद आती है. पारंपरिक तरीके से दही बडे तेल में तल (Dahi Vada) कर बनाये जाते हैं. तले हुये दही बडों में पानी में भिगोने के कारण तेल न के बराब रहता है. फिर भी आप तेल में तली चाट पसन्द नहीं करते तो खास आपके लिये आज हम भाप में पका कर दही बड़े बनायेंगे.
Read - Steamed Dahi Vada Recipe In English
आवश्यक सामग्री - Ingredients for Steamed Dahi Vada
दही बडे के लिये
- उरद की दाल - 150 gram (1 कप )
- मूंग की दाल - 150 gram ( 1 कप )
- अदरक - 1 इंच लम्बा टुकड़ा (कद्दूकस कर लीजिये या पेस्ट बना लीजिये)
- नमक - स्वादानुसार (आधा छोटी चम्मच)
- हींग - 1 पिंच
- ईनो साल्ट - आधा छोटी चम्मच
दही बडे की चाट के लिये
- दही - 500 ग्राम ( 2 1/2 कप)
- नमक - आधा छोटी चम्मच
- काला नमक - आधा छोटी चम्मच
- भुना जीरा पाउडर - 2 छोटी चम्मच
- लाल मिर्च पाउडर - आधा छोटी चम्मच
- हरा धनियां - 2 टेबल स्पून बारीक कटा हुआ
- मीठी चटनी - आधा कप
- हरे धनिये की चटनी - आधा कप
विधि - How to make Steamed Dahi Vada Recipe
दोनों दालों को साफ कीजिये, धोइये और 4 घंटे के लिये पानी में भिगो दीजिये. दाल से अतिरिक्त पानी निकाल दीजिये. भीगी हुई दालों को मिक्सर से बिना पानी डाले थोड़ी दरदरी पीस लीजिये. पिसी दाल को प्याले में निकालिये.
इडली स्टैन्ड को तेल से चिकना करके तैयार कर लीजिये. कुकर में 2 गिलास या इतना पानी डालकर गरम करने रखिये कि इडली स्टैन्ड का पहला खाना पानी में न डूबे.

पिसी दाल में नमक, अदरक, हींग मिलाकर अच्छी तरह से इस मिश्रण को फैंट लीजिये. यदि आपको मिश्रण पतला लग रहा हो तो आप इसमें सूजी (Semolina) भी मिला सकते हैं. फैंटे हुये मिश्रण में ईनो साल्ट डालकर मिलाइये. दही बड़े का मिश्रण तैयार है.
एक चमचा मिश्रण निलालिये और इसे इडली स्टेन्ड के खाने में डालिये. मिश्रण को भीगे हाथों से चपटा करके दही बड़े का आकार दीजिये. इसी तरह से सारे इडली मेकर के सारे खाने में बने हुये दही बड़े का मिश्रण लगा दीजिये.. सारे दही बड़े बनाकर सारे खानों में लगा दीजिये.

दही बड़े से भरा हुआ इडली स्टैन्ड कुकर में रखिये और कुकर का ढक्कन बिना सीटी लगाइये बन्द कर दीजिये और 10 मिनिट तक दही बड़ों को भाप में पकने दीजिये. आग बन्द कर दीजिये. कुकर से इडली स्टैन्ड निकालिये, ठंडा कीजिये और दही बड़े निकाल कर, प्याले या प्लेट में रखिये.
दही बड़े परोसने के लिये सर्विंग प्लेट में 2 दही बड़े लगाइये, 4 टेबल स्पून दही डालिये, सादा नमक, काला नमक डालिये मीठी चटनी और हरे धनिये की चटनी डालिये, थोड़ा सा लालमिर्च पाउडर, भुना जीरा और हरा धनियां डालिये, लीजिये दही बड़े खाने के लिये तैयार हैं.
Steamed Dahi Vada Recipe video in Hindi
कमेंट (105)
नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।
Thanks
निशा: दही बड़ा स्टीम करके, हल्के गरम पानी में 5 मिनट के लिये रखते हैं. पानी से निचो़ड़ कर निकाल कर दही में डुबोया जाता है.
Mam kya aap batayengi ki yaha kaun sa eno use hoga. plssssss
निशा: कविता, धन्यवाद. आप किसी भी तरह का ईनो प्रयोग में ला सकती हैं.
निशा: पूनम, किसी बर्तन में पानी भरे, स्टेन्ड के ऊपर जाली रखकर, दही बड़े बनाकर जाली में रखें औ बड़े बर्तन को ढककर दही बड़े बना लीजिये.
निशा: जाग्रति, डाला जा सकता है, लेकिन ईनो से दही बड़े ज्यादा अच्छे बनते हैं.
निशा: रीता, बिलकुल अच्छी तरह पक जाते हैं.
निशा: ममता, धन्यवाद.
aaj maine ghevar banaya jo accha hi nahi bahot accha tha. very nice. im really surprised. ki mai kal dahi bahhle banane wali hu. aapke oil free dahi bahala reciepe se bhi try karungi. vaise mujhe dahi bahalle ki tarif hamesa milti hai par oil free ki to meri sister in law jo rakhi par ane wali hai unhe jayada pasand aajaye.
to ye sara credit aapko jayega.
निशा: विदुशी, दही बड़े आप बनाओगी और क्रेडिट मुझे, आपको बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: अनीता, माइक्रोवेव में अलग तरह क हाई डैन्सिटी प्लास्टिक का इडली स्टैन्ड आता है, बिलकुल कुकर की तरह उसमें मिश्रण डालकर इडली बना लेते हैं.
निशा: सुनीता, बहुत बहुत धन्यवाद.
kya ham esey microwave me bhi bana sakte hai?agar haa to please bataye kaise.
निशा: स्वेता, जिस प्रकार माइक्रोवेव में इडली भाप में पकाई जाती हैं उस तरह दही बड़े भी माइक्रोवेव में बनाये जा सकते हैं.
निशा: नियति, धन्यवाद.