बेसन का चीला - Besan Cheela Recipe -Besan Ka Chilla

नाश्ते में बेसन का चीला (besan ka chilla), थोड़ी सी हरी सब्जियां मिला कर बनाइये, घर में सभी को ये पौष्टिक गरमा गरम नाश्ता पसन्द आयेगा. आप चाहें तो बेसन का चीला अपने लन्च के लिये भी बनाकर अपने टिफिन में ले जा सकते हैँ. बच्चों के स्कूल टिफिन में बेसन के चीले (Besan ka Dosa) के साथ मीठी चटनी या एपल जैम, या अनन्नास के जैम के साथ रखा जा सकता है.
Read - Besan Cheela Recipe -Besan Ka Chilla Recipe In English
आवश्यक सामग्री - Ingredients for Besan ka Cheela
- बेसन- 1 कप
- टमाटर- 1 (बारीक कटा हुआ)
- तेल- 2 से 3 टेबल स्पून
- हरा धनिया- 2 टेबल स्पून (बारीक कटा हुआ)
- अदरक का टुकड़ा- ½ इंच (कद्दूकस किया हुआ)
- नमक- ⅓ छोटी चम्मच या स्वादानुसार
- लाल मिर्च पाउडर- 1 से 2 पिंच
- हरी मिर्च- 1 (बारीक कटी हुई)
विधि - How to make Besan ka Cheela
बेसन को किसी बर्तन में निकाल लीजिये. पहले थोड़ा पानी डालकर बेसन की गुठलियां खतम होने तक घोल लीजिये. फिर इसमें थोड़ा सा पानी और डालकर घोल लीजिए. इस बेसन के घोल में अदरक, नमक, लाल मिर्च पाउडर, हरी मिर्च और हरा धनिया डाल दीजिए. सारे मसालों को मिलने तक फैंट लीजिए. मिश्रण को 5 मिनिट के लिये ढककर रख दीजिये.
5 मिनिट बाद, घोल गाढ़ा लगे, तो इसमें थोड़ा सा पानी और डालकर मिक्स कर लीजिए. इस पूरे घोल में 1 कप से थोड़ा कम पानी का इस्तेमाल हुआ है. बेसन का चीला बनाने के लिये घोल तैयार है.

सादा चीला बनाएं
तवे को गरम होने के लिय गैस पर रखिये. तवे के थोड़ा ऊपर हाथ लगाकर देखिए, हाथ पर हल्की गर्माहट लग रही है, तो तवा गरम हो गया है. तवे पर आधा छोटा चम्मच तेल लगाकर चिकना कर लीजिये. तवे 2 चमचा घोल डालिए और चमचे से ही गोल-गोल घुमाते हुए घोल को पतला फैला लीजिए. थोड़ा सा तेल चीले के किनारे और इसके ऊपर डाल दीजिए.
चीले के ऊपरी सतह का रंग हल्का सा बदलते ही, इसे पलट दीजिए. और हल्का सा दबाकर इसे दोनों तरफ से अच्छा ब्राउन होने तक सेककर प्लेट पर निकाल लीजिए.
टमाटर का चीला
घोल में कटे हुए टमाटर डालकर मिक्स कर लीजिए. गरम तवे पर 2 टेबल स्पून घोल डालकर फैला दीजिए. इस चीले को थोड़ा सा मोटा रखिए क्योंकि इसमें कटे टमाटर का इस्तेमाल हुआ है. एक छोटी चम्मच तेल चीले के चारों ओर गोलाई में डालिये और 1 छोटी चम्मच तेल चीले के ऊपर चारों ओर छिड़कते हुये डालिये.

चीले की ऊपर की सतह का कलर बदलने और निचली सतह गोल्डन ब्राउन होने तक सेकिये, कल्छी की सहायता से चीले को पलटिये और इस सतह को भी ब्राउन चित्ती आने तक सेक लीजिये, सिका हुआ चीला किसी प्लेट में नैपकिन पेपर बिछाकर रखिये. चीला तवे से उतारकर पहले चीले के ऊपर रखने के बजाय गोलाई में उससे अलग करते हुये रखिये, चीले ठंडे होने के बाद एक चीले के ऊपर दूसरा चीला लगाकर रख सकते हैं. सारे चीले इसी तरह सेक कर तैयार करने हैं.
बेसन का स्वादिष्ट सादा चीला (Savory Gram Flour Pancake) और बेसन टमाटर का चीला तैयार हैं. बेसन का चीला (Chickpea Flour Pancakes) जैसे आपको पसंद हो, वैसे बनाइए.
सुझाव
- नान स्टिक तवे पर चीला आसानी से बन जाता है. इस पर चीला चिपकता नही है.
- आप चाहे तो कटे हुए टमाटर की जगह टमाटर को पीसकर भी चीला बना सकते हैं.
- बेसन के घोल में पानी की मात्रा बेसन की क्वालिटी पर निर्भर करती है. बेसन मोटा है तो पानी ज्यादा लगता है और बेसन बारीक है, तो पानी कम लगेगा.
- तवा को गरम होने पर चीला तवे पर फैलाइये, तवा पर्याप्त गरम नहीं होने पर बेसन का चीला तवे पर चिपक सकता है, मध्यम आग पर चीला सेकिये, तेज आग पर चीला नीचे से जल्दी से काला हो जायेगा जबकि वह अच्छी तरह सिका भी नहीं होगा.
कमेंट (118)
नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।
निशा: शरद, धन्यवाद.
निशा: सीमा, सामग्री में ईनो की मात्रा दी गई है.
.....very tasty cheela.
we can add two tea-spoonfull of Gehun ka atta to the cheela mix. it won't stick to the tawa at all.
mam chilli paneer ki recipe bhi plzzzzzz bataega.i m waiting.
निशा: सुमन, मैं लिखने की कोशिश करूंगी.
निशा: नाहिद, मैं लिखूंगी.
aapne cake ki receipe batai hai laken useke oper icing kase kare.how to decorate cake jise ye dikhne mein market cake ki tarhe lage. please jaldi batai hum kab se iska wait kar rahe hai.
thanks
aaj hi try karti hu
निशा: रानी, जी हां जो भी माइक्रोवेव में बन सकता है हम सब लिखेंगे.
Thanks for such a delicious recipe..
निशा: संजय हमारे यहां बन्दगोभी, पत्तागोभी, करमकल्ला Indian Cabbage को ही कहते है.
निशा: मोनिका, आप सर्च बटन पर चौकलेट केक कुकर में बनायें लिखिये और आप ये केक कुकर में बनाने का तरीका देख सकती हैं, सभी तरह केक कुकर में इसी प्रकार से बनाये जा सकते हैं.
100 logo ke liye gulab jamun banane ke liye kitani samagree chahiye plz bataiye.
निशा: दीपिका, मैं अवश्य लिखूंगी.