बेसन का चीला - Besan Cheela Recipe -Besan Ka Chilla

नाश्ते में बेसन का चीला (besan ka chilla), थोड़ी सी हरी सब्जियां मिला कर बनाइये, घर में सभी को ये पौष्टिक गरमा गरम नाश्ता पसन्द आयेगा. आप चाहें तो बेसन का चीला अपने लन्च के लिये भी बनाकर अपने टिफिन में ले जा सकते हैँ. बच्चों के स्कूल टिफिन में बेसन के चीले (Besan ka Dosa) के साथ मीठी चटनी या एपल जैम, या अनन्नास के जैम के साथ रखा जा सकता है.
Read - Besan Cheela Recipe -Besan Ka Chilla Recipe In English
आवश्यक सामग्री - Ingredients for Besan ka Cheela
- बेसन- 1 कप
- टमाटर- 1 (बारीक कटा हुआ)
- तेल- 2 से 3 टेबल स्पून
- हरा धनिया- 2 टेबल स्पून (बारीक कटा हुआ)
- अदरक का टुकड़ा- ½ इंच (कद्दूकस किया हुआ)
- नमक- ⅓ छोटी चम्मच या स्वादानुसार
- लाल मिर्च पाउडर- 1 से 2 पिंच
- हरी मिर्च- 1 (बारीक कटी हुई)
विधि - How to make Besan ka Cheela
बेसन को किसी बर्तन में निकाल लीजिये. पहले थोड़ा पानी डालकर बेसन की गुठलियां खतम होने तक घोल लीजिये. फिर इसमें थोड़ा सा पानी और डालकर घोल लीजिए. इस बेसन के घोल में अदरक, नमक, लाल मिर्च पाउडर, हरी मिर्च और हरा धनिया डाल दीजिए. सारे मसालों को मिलने तक फैंट लीजिए. मिश्रण को 5 मिनिट के लिये ढककर रख दीजिये.
5 मिनिट बाद, घोल गाढ़ा लगे, तो इसमें थोड़ा सा पानी और डालकर मिक्स कर लीजिए. इस पूरे घोल में 1 कप से थोड़ा कम पानी का इस्तेमाल हुआ है. बेसन का चीला बनाने के लिये घोल तैयार है.

सादा चीला बनाएं
तवे को गरम होने के लिय गैस पर रखिये. तवे के थोड़ा ऊपर हाथ लगाकर देखिए, हाथ पर हल्की गर्माहट लग रही है, तो तवा गरम हो गया है. तवे पर आधा छोटा चम्मच तेल लगाकर चिकना कर लीजिये. तवे 2 चमचा घोल डालिए और चमचे से ही गोल-गोल घुमाते हुए घोल को पतला फैला लीजिए. थोड़ा सा तेल चीले के किनारे और इसके ऊपर डाल दीजिए.
चीले के ऊपरी सतह का रंग हल्का सा बदलते ही, इसे पलट दीजिए. और हल्का सा दबाकर इसे दोनों तरफ से अच्छा ब्राउन होने तक सेककर प्लेट पर निकाल लीजिए.
टमाटर का चीला
घोल में कटे हुए टमाटर डालकर मिक्स कर लीजिए. गरम तवे पर 2 टेबल स्पून घोल डालकर फैला दीजिए. इस चीले को थोड़ा सा मोटा रखिए क्योंकि इसमें कटे टमाटर का इस्तेमाल हुआ है. एक छोटी चम्मच तेल चीले के चारों ओर गोलाई में डालिये और 1 छोटी चम्मच तेल चीले के ऊपर चारों ओर छिड़कते हुये डालिये.

चीले की ऊपर की सतह का कलर बदलने और निचली सतह गोल्डन ब्राउन होने तक सेकिये, कल्छी की सहायता से चीले को पलटिये और इस सतह को भी ब्राउन चित्ती आने तक सेक लीजिये, सिका हुआ चीला किसी प्लेट में नैपकिन पेपर बिछाकर रखिये. चीला तवे से उतारकर पहले चीले के ऊपर रखने के बजाय गोलाई में उससे अलग करते हुये रखिये, चीले ठंडे होने के बाद एक चीले के ऊपर दूसरा चीला लगाकर रख सकते हैं. सारे चीले इसी तरह सेक कर तैयार करने हैं.
बेसन का स्वादिष्ट सादा चीला (Savory Gram Flour Pancake) और बेसन टमाटर का चीला तैयार हैं. बेसन का चीला (Chickpea Flour Pancakes) जैसे आपको पसंद हो, वैसे बनाइए.
सुझाव
- नान स्टिक तवे पर चीला आसानी से बन जाता है. इस पर चीला चिपकता नही है.
- आप चाहे तो कटे हुए टमाटर की जगह टमाटर को पीसकर भी चीला बना सकते हैं.
- बेसन के घोल में पानी की मात्रा बेसन की क्वालिटी पर निर्भर करती है. बेसन मोटा है तो पानी ज्यादा लगता है और बेसन बारीक है, तो पानी कम लगेगा.
- तवा को गरम होने पर चीला तवे पर फैलाइये, तवा पर्याप्त गरम नहीं होने पर बेसन का चीला तवे पर चिपक सकता है, मध्यम आग पर चीला सेकिये, तेज आग पर चीला नीचे से जल्दी से काला हो जायेगा जबकि वह अच्छी तरह सिका भी नहीं होगा.
कमेंट (118)
नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।
निशा: आरती जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
kya bina patta gobhi k chilla banayenge toh utna he tasty banega???
निशा: पूनम जी हां बिना पत्ता गोभी के चीला बहुत अच्छा बनता है.
thanks
निशा: सीमा जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: पूनम जी, आप राई के साग के लिये कह रही हैं, ये बिलकुल सरसों के साग की तरह बनाया जाता है.
Besan ke chile bahot testy bne h mujhe bahot psnd aye
Thnku.............. nisha g
Hello Nisha ji
Thank u soo much itni achhi aur easy recipes k liye. ..
निशा: मीनू जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: मधु जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
Thanks
निशा: अंकिता जी, खट्टी मीठी चटनी की रेसिपी वेबसाइट और चैनल पर उपलब्ध है, सर्च बटन पर मीठी चटनी लिखकर रेसिपी सर्च की जा सकती है.
निशा: रवि जी, बहुत बहुत धन्यवाद. वीडियो सेव करने के बारे में मुझे जानकारी नहीं है.
निशा: श्वेता जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: कविता जी, वेबसाइट पर बहुत सारी सब्जियों की रेसिपी उपलब्ध है, इनके वीडियो भी हैं, प्लीज आप इन्हैं देखिये और सब्जी बनाइये आप बहुत जल्दी ही अच्छी सब्जी बनाने लगेंगी.
निशा: रीना, बहुत बहुत धन्यवाद.
besan ke chillla me paneer kaise dalte hai
निशा: गीता बेसन पनीर के चीला के लिये बेसन और पनीर को मिक्सर में फैंट लीजिये और बैटर से चीला बना लीजिये, बहुत अच्छे चीले बनते हैं.
निशा: पूजा, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: इशा, अजवायन से चीला में अजवायन स्वाद आ जाता है, अगर आप नहीं डालेंगी तो ये स्वाद नहीं मिलेगा, चीला तो अच्छा ही बनता है.
निशा: पुनीता जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा; भावना जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
aj mene cheela bnane ki koshish kari, magar mere cheele tave se chipak gye. Mene nonstick tava use kiya tha or kafi refined bhi dala tha.
Cheela to nahi ban paya kyunki palatne par cheela tave se uth nhi rha tha or bhurji jesa ban gya to mene sare batter ki bhurji bna di or baad me thoda thanda hone par hath se tikki bna k thode kam tel me tal liya. Wo bhi kafi tasty bni :)
निशा: नलिन जी, ठंडे तवे पर मिश्रण डाला जाय और चीला पूरी तरह न सिका हो और पलटने की कोशिश की जाय तो चीला टूट जाता है, फिर से ट्राई कीजिये आप साबुत चीला अवश्य बना लेंगी.
Apka chila receipe such m bahut achi hai,or apki receipie ki sabse badi khasiyat yh hai ke aap koi bhi extra ingridients nhi batate,Jo ghar m ingridients pade hote hain jydatar unse he receipie hoti hai apki,
thats very good point of your all receipie.....All the best mam....
निशा: नीतू, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: रीना, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: नीलम जी, आपको भी मेरा बहुत बहुत धन्यवाद.