बेसन का चीला - Besan Cheela Recipe -Besan Ka Chilla

नाश्ते में बेसन का चीला (besan ka chilla), थोड़ी सी हरी सब्जियां मिला कर बनाइये, घर में सभी को ये पौष्टिक गरमा गरम नाश्ता पसन्द आयेगा. आप चाहें तो बेसन का चीला अपने लन्च के लिये भी बनाकर अपने टिफिन में ले जा सकते हैँ. बच्चों के स्कूल टिफिन में बेसन के चीले (Besan ka Dosa) के साथ मीठी चटनी या एपल जैम, या अनन्नास के जैम के साथ रखा जा सकता है.
Read - Besan Cheela Recipe -Besan Ka Chilla Recipe In English
आवश्यक सामग्री - Ingredients for Besan ka Cheela
- बेसन- 1 कप
- टमाटर- 1 (बारीक कटा हुआ)
- तेल- 2 से 3 टेबल स्पून
- हरा धनिया- 2 टेबल स्पून (बारीक कटा हुआ)
- अदरक का टुकड़ा- ½ इंच (कद्दूकस किया हुआ)
- नमक- ⅓ छोटी चम्मच या स्वादानुसार
- लाल मिर्च पाउडर- 1 से 2 पिंच
- हरी मिर्च- 1 (बारीक कटी हुई)
विधि - How to make Besan ka Cheela
बेसन को किसी बर्तन में निकाल लीजिये. पहले थोड़ा पानी डालकर बेसन की गुठलियां खतम होने तक घोल लीजिये. फिर इसमें थोड़ा सा पानी और डालकर घोल लीजिए. इस बेसन के घोल में अदरक, नमक, लाल मिर्च पाउडर, हरी मिर्च और हरा धनिया डाल दीजिए. सारे मसालों को मिलने तक फैंट लीजिए. मिश्रण को 5 मिनिट के लिये ढककर रख दीजिये.
5 मिनिट बाद, घोल गाढ़ा लगे, तो इसमें थोड़ा सा पानी और डालकर मिक्स कर लीजिए. इस पूरे घोल में 1 कप से थोड़ा कम पानी का इस्तेमाल हुआ है. बेसन का चीला बनाने के लिये घोल तैयार है.

सादा चीला बनाएं
तवे को गरम होने के लिय गैस पर रखिये. तवे के थोड़ा ऊपर हाथ लगाकर देखिए, हाथ पर हल्की गर्माहट लग रही है, तो तवा गरम हो गया है. तवे पर आधा छोटा चम्मच तेल लगाकर चिकना कर लीजिये. तवे 2 चमचा घोल डालिए और चमचे से ही गोल-गोल घुमाते हुए घोल को पतला फैला लीजिए. थोड़ा सा तेल चीले के किनारे और इसके ऊपर डाल दीजिए.
चीले के ऊपरी सतह का रंग हल्का सा बदलते ही, इसे पलट दीजिए. और हल्का सा दबाकर इसे दोनों तरफ से अच्छा ब्राउन होने तक सेककर प्लेट पर निकाल लीजिए.
टमाटर का चीला
घोल में कटे हुए टमाटर डालकर मिक्स कर लीजिए. गरम तवे पर 2 टेबल स्पून घोल डालकर फैला दीजिए. इस चीले को थोड़ा सा मोटा रखिए क्योंकि इसमें कटे टमाटर का इस्तेमाल हुआ है. एक छोटी चम्मच तेल चीले के चारों ओर गोलाई में डालिये और 1 छोटी चम्मच तेल चीले के ऊपर चारों ओर छिड़कते हुये डालिये.

चीले की ऊपर की सतह का कलर बदलने और निचली सतह गोल्डन ब्राउन होने तक सेकिये, कल्छी की सहायता से चीले को पलटिये और इस सतह को भी ब्राउन चित्ती आने तक सेक लीजिये, सिका हुआ चीला किसी प्लेट में नैपकिन पेपर बिछाकर रखिये. चीला तवे से उतारकर पहले चीले के ऊपर रखने के बजाय गोलाई में उससे अलग करते हुये रखिये, चीले ठंडे होने के बाद एक चीले के ऊपर दूसरा चीला लगाकर रख सकते हैं. सारे चीले इसी तरह सेक कर तैयार करने हैं.
बेसन का स्वादिष्ट सादा चीला (Savory Gram Flour Pancake) और बेसन टमाटर का चीला तैयार हैं. बेसन का चीला (Chickpea Flour Pancakes) जैसे आपको पसंद हो, वैसे बनाइए.
सुझाव
- नान स्टिक तवे पर चीला आसानी से बन जाता है. इस पर चीला चिपकता नही है.
- आप चाहे तो कटे हुए टमाटर की जगह टमाटर को पीसकर भी चीला बना सकते हैं.
- बेसन के घोल में पानी की मात्रा बेसन की क्वालिटी पर निर्भर करती है. बेसन मोटा है तो पानी ज्यादा लगता है और बेसन बारीक है, तो पानी कम लगेगा.
- तवा को गरम होने पर चीला तवे पर फैलाइये, तवा पर्याप्त गरम नहीं होने पर बेसन का चीला तवे पर चिपक सकता है, मध्यम आग पर चीला सेकिये, तेज आग पर चीला नीचे से जल्दी से काला हो जायेगा जबकि वह अच्छी तरह सिका भी नहीं होगा.
कमेंट (118)
नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।
i will try it soon
निशा: रेनू जी, आप इसे बनाएं और अपने अनुभव हमारे साथ जरूर शेयर कीजिएगा.
निशा: सचिन जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: दीपिका जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा:कीर्ती जी, चीला आटे से भी बनता है, मेरे वेबसाइट में आटे से बने मीठे चीले की रेसिपी उपलब्ध है, उन्हैं आप देख सकते हैं.
निशा: राकेश जी, बेसन का चीला अगर मोटा बनेगा, तो वह बहुत ही नरम बनता है परन्तु पतला चीला हल्का सा क्रिस्पी हो सकता है. इसके लिए, आप चीले को मध्यम आंच पर गोल्डन ब्राउन होने तक सेके.
Thanks for such new ideas of cooking.
निशा: ममता जी, आपको भी मेरी ओर से बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: सोनिया जी, बेसन में दही मिलाकर भी चीला बना सकते हैं.
kaise hai aaap..
very easy and nice racipe..or aap jis tarike se btati hai mujhe vo tarika kafi acha lagta hai .ek bar me hi samjh me aa jata hai
thanks nisha ji
निशा: संगीता जी, आपको भी मेरी ओर से बहुत-बहुत धन्यवाद.
निशा: मान्या जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: अनामिका जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: प्रेरणा जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
Kya hm Besan k ghol me thodi sooji bhi mix kr sakte h.
निशा: ज्योती जी, कर सकते हैं.
Normally humare ghar breakfast mein idli, dosa, poha ya upma banta he but aajkal apki recipe roz try karti hoon. Aa besan cheela banaya. Tasty tha Lekin thoda kadak ho gaya. Shayad meine gas bahut slow mein rakhke seka tha. Family bahut appreciate kar rahi he mere efforts ko aur apko bahut thanks keh rahi he. Its all ur teaching maam.
Thanks
निशा: श्वेता जी, बहुत बहुत धन्यवाद
निशा: धन्यवाद.
निशा: मंजू जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: दीपक जी, बैटर को थोड़ा और पतला कीजिये और चीला फैलाते समय तवा हल्का गरम हो, तवा को गरम कीजिये, तेल लगाकर चिकना कीजिये और ठंडा यानि कि हल्का गरम रहने पर चीला फैलायें, आप बहुत अच्छा चीला फैला सकेंगे, और चीला को मीडियम आग पर नीचे से गोल्डन ब्राउन होने तक सिकने दीजिये, अब पलटिये, चीला आसानी से पलटा जा सकता है, नानस्टिक तवा का यूज कीजिये, बहुत ही आसानी से चीले बनते हैं.
निशा: रेनुका जी, आपको भी बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: अल्पना जी, आप इसे साधारण तवे पर भी बना सकते हैं.
Thank u mam
निशा: आयशा जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: ज्ञानेद्र जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: आयशा जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: सिमरन जी, फूल गोभी, शिमला मिर्च, पालक या मेथी को चीले में डाल सकते हैं.
I did try it yesterday and it was really nice thanks a lot. I made it for my wife and she liked it. Thanks again.f
Regards
Naveen Goyal
निशा: नवीन जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: कपिल जी, बिलकुल डाल सकते हैं.
निशा: सौम्या जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: अंजली जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: अंजली जी, मैं यह रैसिपी बनाने की कोशिश करूंगी.