बेसन का चीला - Besan Cheela Recipe -Besan Ka Chilla

नाश्ते में बेसन का चीला (besan ka chilla), थोड़ी सी हरी सब्जियां मिला कर बनाइये, घर में सभी को ये पौष्टिक गरमा गरम नाश्ता पसन्द आयेगा. आप चाहें तो बेसन का चीला अपने लन्च के लिये भी बनाकर अपने टिफिन में ले जा सकते हैँ. बच्चों के स्कूल टिफिन में बेसन के चीले (Besan ka Dosa) के साथ मीठी चटनी या एपल जैम, या अनन्नास के जैम के साथ रखा जा सकता है.
Read - Besan Cheela Recipe -Besan Ka Chilla Recipe In English
आवश्यक सामग्री - Ingredients for Besan ka Cheela
- बेसन- 1 कप
- टमाटर- 1 (बारीक कटा हुआ)
- तेल- 2 से 3 टेबल स्पून
- हरा धनिया- 2 टेबल स्पून (बारीक कटा हुआ)
- अदरक का टुकड़ा- ½ इंच (कद्दूकस किया हुआ)
- नमक- ⅓ छोटी चम्मच या स्वादानुसार
- लाल मिर्च पाउडर- 1 से 2 पिंच
- हरी मिर्च- 1 (बारीक कटी हुई)
विधि - How to make Besan ka Cheela
बेसन को किसी बर्तन में निकाल लीजिये. पहले थोड़ा पानी डालकर बेसन की गुठलियां खतम होने तक घोल लीजिये. फिर इसमें थोड़ा सा पानी और डालकर घोल लीजिए. इस बेसन के घोल में अदरक, नमक, लाल मिर्च पाउडर, हरी मिर्च और हरा धनिया डाल दीजिए. सारे मसालों को मिलने तक फैंट लीजिए. मिश्रण को 5 मिनिट के लिये ढककर रख दीजिये.
5 मिनिट बाद, घोल गाढ़ा लगे, तो इसमें थोड़ा सा पानी और डालकर मिक्स कर लीजिए. इस पूरे घोल में 1 कप से थोड़ा कम पानी का इस्तेमाल हुआ है. बेसन का चीला बनाने के लिये घोल तैयार है.

सादा चीला बनाएं
तवे को गरम होने के लिय गैस पर रखिये. तवे के थोड़ा ऊपर हाथ लगाकर देखिए, हाथ पर हल्की गर्माहट लग रही है, तो तवा गरम हो गया है. तवे पर आधा छोटा चम्मच तेल लगाकर चिकना कर लीजिये. तवे 2 चमचा घोल डालिए और चमचे से ही गोल-गोल घुमाते हुए घोल को पतला फैला लीजिए. थोड़ा सा तेल चीले के किनारे और इसके ऊपर डाल दीजिए.
चीले के ऊपरी सतह का रंग हल्का सा बदलते ही, इसे पलट दीजिए. और हल्का सा दबाकर इसे दोनों तरफ से अच्छा ब्राउन होने तक सेककर प्लेट पर निकाल लीजिए.
टमाटर का चीला
घोल में कटे हुए टमाटर डालकर मिक्स कर लीजिए. गरम तवे पर 2 टेबल स्पून घोल डालकर फैला दीजिए. इस चीले को थोड़ा सा मोटा रखिए क्योंकि इसमें कटे टमाटर का इस्तेमाल हुआ है. एक छोटी चम्मच तेल चीले के चारों ओर गोलाई में डालिये और 1 छोटी चम्मच तेल चीले के ऊपर चारों ओर छिड़कते हुये डालिये.

चीले की ऊपर की सतह का कलर बदलने और निचली सतह गोल्डन ब्राउन होने तक सेकिये, कल्छी की सहायता से चीले को पलटिये और इस सतह को भी ब्राउन चित्ती आने तक सेक लीजिये, सिका हुआ चीला किसी प्लेट में नैपकिन पेपर बिछाकर रखिये. चीला तवे से उतारकर पहले चीले के ऊपर रखने के बजाय गोलाई में उससे अलग करते हुये रखिये, चीले ठंडे होने के बाद एक चीले के ऊपर दूसरा चीला लगाकर रख सकते हैं. सारे चीले इसी तरह सेक कर तैयार करने हैं.
बेसन का स्वादिष्ट सादा चीला (Savory Gram Flour Pancake) और बेसन टमाटर का चीला तैयार हैं. बेसन का चीला (Chickpea Flour Pancakes) जैसे आपको पसंद हो, वैसे बनाइए.
सुझाव
- नान स्टिक तवे पर चीला आसानी से बन जाता है. इस पर चीला चिपकता नही है.
- आप चाहे तो कटे हुए टमाटर की जगह टमाटर को पीसकर भी चीला बना सकते हैं.
- बेसन के घोल में पानी की मात्रा बेसन की क्वालिटी पर निर्भर करती है. बेसन मोटा है तो पानी ज्यादा लगता है और बेसन बारीक है, तो पानी कम लगेगा.
- तवा को गरम होने पर चीला तवे पर फैलाइये, तवा पर्याप्त गरम नहीं होने पर बेसन का चीला तवे पर चिपक सकता है, मध्यम आग पर चीला सेकिये, तेज आग पर चीला नीचे से जल्दी से काला हो जायेगा जबकि वह अच्छी तरह सिका भी नहीं होगा.
कमेंट (118)
नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।
निशा: शुचि, दही को चीले के साथ खायें तो ज्यादा अच्छा लगेगा.
निशा: सोनक जी, चीले का घोल भी दोसा जैसा होता है, कद्दूकस किये टमाटर और अदरक डालेंगे तो चीला दोसे से हल्का सा मोटा फैलेगा.
निशा: उषा जी, बैटर को थोड़ा पतला कर लीजिये आप पतला चीला बना पायेंगी.
निशा: कुसुम जी हां बेसन का मीठा चीला भी बना सकते हैं.
Nice and easy and very very tasty............
Thanks alot.
निशा: अर्चना, आपको भी मेरा बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: निधि, सब्जी के मसाले अच्छी तरह भूनें और सब्जी को धीमी गैस पर पकायें, प्लीज जो भी सब्जी आप बनाना चाहती हैं वीडियो देखें और बनायें आप अवश्य अच्छी सब्जी बना लेंगी.
मै रिटायर हो चुका हू और आपकी साईट बहुत देखता हू परन्तू आपकी रेसिपियो मे प्याज लहशुन नही होता है क्या कारण है
यू एन पाठक
निशा: पाठक जी, मुझे प्याज लहशुन पसन्द नहीं आता हैं इसीलिये मेरी सारी सब्जियां बिना इनके बनती है, धन्यवाद.
Nisha Ji mujhe or mere family ko aap ki recipes bahut pasand hai,,,,me aapse yeh puchna chaa rahe thy k jab meine cheela banaya to wo beach me se toot gaya....plz Nisha ji kuch bataye jisse cheele naa tote or bilkul goal bane plz rpl me NISHA JI.......THANK YOU......
निशा: रेनू, चीला को मीडियम आग पर सेकिये, चीला को पूरी तरह सिकने पर ही पलटिये, चीला को किनारे से उठा कर देख सक्ती हैं कि वह पक गया है, चीला नहीं फटेगा. चीला गोल फैलाने के लिये थोड़ी सी प्रेक्टिस कीजिये, चमचे को घोल के ऊपर जल्दी से गोल गोल घुमाना होता है.
निशा: अजमा, ओनियन को बारीक काट कर डालिये.
निशा: रितु, सादा तवे पर भी चीला इसी तरह से बनाया जाता है, तवे को तेल लगाकर अच्छा गरम कीजिये, और अब थोड़ा ठंडा करके चीला फैलाइये, आप अच्छा चीला बना लेंगी.
निशा: धन्यवाद प्रियाविवेक जी.
निशा: मिसभा, पिज्जा गैस पर बनाया जा सक्ता है, हम जल्दी ही इसके लिये वीडियो तैयार करूंगी.
निशा: मनीषा, तवे पर चीला फैलाते समय तवा अधिक गरम न हो, चीला तवे पर नहीं चिपकेगा.
maine kai sari dish try ki ghar me bahut pasand aaya.... lakin tamater powder kya market me milta hai... actually mai ek chhote sahar se hu.... to plz help me.
निशा:अर्चना, टमाटर पाउडर हर जगह नहीं मिल पाता, टमाटर के पतले पतले टुकड़े काटकर, किसी ट्रे में थोड़ा सा ओइल लगाकर टमाटर के टुकड़े फैलाकर, सुखाकर और पीसकर पाउडर बनाया जा सकता है.
निशा: धन्यवाद ज़ुबी
निशा: रितु, आपने बहुत ही स्वादिष्ट बेसन चीला बनाया, आपको भी बहुत बहुत धन्यवाद,
I m living out of india ..less options..less time..and i love cooking..i read this recepi..i love it..may be in upcoming days i will need ur help for some easy and fast recepies...
thanks