बनाना ब्रेड - Banana Bread Recipe

बनाना ब्रेड केक की तरह ही स्वादिष्ट और मुलायम होती है, बनाने का तरीका भी केक की तरह से है, बस आवश्यकता है पके हुये केलों की. जब भी घर में केले ज्यादा पक जाय तब आप ये स्वादिष्ट बनाना ब्रेड बना डालिये, आइये बनाना ब्रेड बनाना (banana bread recipe eggless) शुरू करते हैं.
Read - Banana Bread Recipe In English
आवश्यक सामग्री - Ingredients for banana bread
- मैदा - 2 कप (200 ग्राम)
- बेकिंग पाउडर - 1 छोटी चम्मच
- नमक - 1 पिंच (यदि आप चाहें)
- बनाना - ज्यादा पके हुये 2
- मक्खन - 1/3 कप (60 ग्राम)
- चीनी - 2/3 कप (125 ग्राम)
विधि - How to make Banana Bread
मैदा में बेकिंग पाउडर और नमक डाल कर छान लीजिये.
किसी बड़े प्याले में पके केले छील कर डालिये और अच्छी तरह एकदम चिकना होने तक मैस कर लीजिये.
मैस्ड बनाना में मक्खन और चीनी डालकर घोलिये, सारी चीजे अच्छी तरह मिल जाने के बाद, बेकिंग पाउडर मिक्स मैदा को, बनाना मिश्रण में मिलाइये, मैदा के अच्छी तरह मिल जाने तक एक ही ओर घोलिये. यदि मिश्रण अधिक सूखा लग रहा तो तो आप उसमें 2 - 3 टेबल स्पून दूध डाल सकते हैं.

बेकिंग के लिये बर्तन को ग्रीज कर लीजिये, बर्तन में को मक्खन लगाकर चिकना कीजिये, थोड़ी सी सूखी मैदा चिकने बर्तन पर छिड़किये और बर्तन को हिला कर मैदा की कोटिग कीजिये, अतिरिक्त मैदा को बर्तन से बाहर निकाल दीजिये.
ग्रीज की हुई ट्रे में बनाना मिक्स डालिये, एक जैसा फैलाइये.

ओवन को 180 सेग्रे (180 Celsius or 350 Fahrenheit) पर पहले से गरम कीजिये, बर्तन को ओवन में रखकर, 180 सेग्रे. पर 30 मिनिट के लिये बेक कीजिये, समय समाप्त होने के बाद, ब्रेड को चैक कीजिये, अब ओवन को 10 मिनिट के लिये सैट करके फिर से ब्रेड को बेक होने दीजिये, अगर ब्रेड ऊपर से ब्राउन नहीं है तो ब्रेड को 5-10 मिनिट के लिये इसी तापमान पर और बेक कीजिये.
बनाना ब्रेड बेक हो चुकी है, बनाना ब्रेड के बर्तन को ओवन से निकालिये, ब्रेड को ठंडा कीजिये और ब्रेड को बर्तन से निकाल कर 1 सेमी. पतले स्लाइसेज काट लीजिये.
बनाना ब्रेड (Banana Bread) तैयार हैं, ताजा ताजा बनाना ब्रेड आप बच्चों को अभी दीजिये. बचे हुये ब्रेड फ्रिज में रखकर 3 दिन तक खाये जा सकते हैं.
सावधानियां:
- ब्रेड का मिश्रण बनने के बाद, मिश्रण को तुरन्त बेक करने रखिये, तैयार मिश्रण को ज्यादा देर रखे रहने दें और बाद में बेक करे तो ब्रेड स्पंजी नहीं बनेंगी.
- बेकिंग पाउडर कम होने पर भी और बेकिंग पाउडर ज्यादा होने पर ब्रेड अच्छी स्पंजी नहीं बनेंगी.
Banana Bread Recipe video - Dum Arvi Recipe | Banana Bread Recipe
कमेंट (136)
नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।
Yeh microwave mein, convection mode par kahan place karna chahiye? high rack par, ya low rack par, ya ekdam neeche, crusty plate par? Maine Khajoor cake banate samay high rack par place kiya tha, lekin sirf upaar ka layer accha bana, neeche ke layers mein cake mein nami si lagi, but knife daalne par kuch bhi chipka nahin tha - so please suggest where should i place the bread/cake while baking? mere paas LG ka Auto-cook convection oven hai. Thanks Nishajee.
निशा: स्पांगी, नीचे से केक कच्चा है, चाकू डालने पर इसलिये नहीं पता चलता क्यों चाकू आपने नीचे तक डीप नहीं घुसाया है, केक को अगली बार नीचे की रैक पर रख कर बेक करके देख लीजिये, केक बेक करते समय अगर केक नीचे से कच्चा है तब सिर्फ नीचे की रोड जलाकर केक बेक किया जा सकता है.
निशा: स्पांगी, आधा गेहूं और आधा मैदा लेकर आप ब्रेड बना लीजिये, ब्रेड अच्छी बनेगी.
If you have recipe of garlic bread.... How can i make it,Please tell me .....
and your all recipe's are wonderful,
Many thanks
निशा: अनुभा, बेकिंग के लिये ओवन चाहिये होता है, लेकिन आप ये ब्रेड कुकर में बना लीजिये, वेबसाइट पर कुकर में केक बनाइये रैसिपी दी हुई है, उसे देखकर बिलकुल उसी तरह ये ब्रेड भी बना सकते हैं.
निशा: निशान्त, माइक्रोवेव में हाई तापमान पर 4-5 मिनिट के लिये बेक करके बनाना ब्रेड बनाइये, बन जायेगी.
निशा: साजिव, ड्राई फूट अवश्य डालिये ड्राई फ्रूट से तो टेस्ट और बड़ जायेगा.
निशा: सारस, ओवन में प्रीहीट बटन होता है, तापमान सैट करके, प्रीहीट बटन ओन कीजिये, ओवन प्रीहीट हो जाता है. कुछ ओवन ओटो प्रीहीट होते हैं, तापमान सैट करके, ओन कर दीजिये ओवन प्रीहीट हो जाता है. तापमान सैट करके 4-5 मिनिट के लिये ओन कर दीजिये, ओवन प्रीहीट हो जाता है.
मेरे पास IFB का microwavw+gril/combi माइक्रोवेव है। क्या उसमें यह ब्रेड बन सकती है। अगर बन सकती है तो कैसे तथा किस मोड में और कितनी देर में । प्लीज आज ही बता दे। मुझे कल यह बनानी है।
निशा: अनुश्री, ब्रेड को आप कोम्बी मोड पर रैसिपी में दिये हुये तापमान पर बेक कर सकती हैं.
निशा: कोई भी मक्खन ले लीजिये. यदि नमकीन मक्खन लें तो अलग से नमक मत डालिये
निशा: आप ब्राउन शुगर ले सकतीं है या दाने दार चीनी को पीस कर प्रयोग कर सकतीं हैं. लेकिन ब्रेड फुलाने के लिये बेकिंग पाउडर वगैरह की तो आवश्यकता पडेगी ही.
Can Banana Bread also made in cooker, n is baking powder is necessary to add in cakes, if is nt able then what to do or instead of Caster sugar white can we use Brown sugar
निशा: बनाना ब्रेड कुकर में भी बनाई जा सकती है. बेकिंग पाउडर बेकिंग के लिये चाहिये ही होता है और ब्राउन सुगर यूज की जा सकती है.
निशा: मोना, मैं अवश्य लिखने की कोशिश करुंगी
निशा: नीतिमा जी, व्हीट फ्लोर से भी केक बनाया जा सकता है.
thnks...
निशा: नितिमा जी, कुकर में केक बनाने की रैसिपी वेवसाइट पर उपलब्ध है,इसका वीडियो भी हमने बना दिया है, आप सर्च बटन पर कुकर में केक बनाइये लिखकर सर्च कर सकती हैं, धन्यवाद.
toh iska matlab har bar grams ko hi sahi smjhein and mere pas 200g ka cup hai then its ok na.
निशा: रमन, आप कप से नापें तो सारी चीजें कप से ही लें और ग्राम से नापें तो सारी चीजें ग्राम से ही लें तो अच्छा है, धन्यवाद.
is this 2 cup(400 g.) or 200g flour? i'm confused
निशा: रमन, एक कप में 110 ग्राम मैदा आ जाती है, हम उसको आसान करने के लिये 100 ग्राम का माप दे देते हैं, धन्यवाद.
Kya aap humein koi wheat-based ya koi aur aata (jaise nachni, sooji) jisme maida na ho aisi, bread banana sikha sakte hain?
निशा: दीपा, मैं गेहूं के आटे से ब्रेड बनाना लिखने की कोशिश करूंगी.
निशा: स्वेता, जी हां बिलकुल केक की तरह बनाना ब्रेड को कुकर में बनाया जा सकता है.
निशा: मीनाक्षी, किसी भी मैटल का बर्तन केक बनाने के लिये लिया जा सकता है.
निशा: उमा, मैं लिखने की कोशिश करूंगी.