बनाना ब्रेड - Banana Bread Recipe

बनाना ब्रेड केक की तरह ही स्वादिष्ट और मुलायम होती है, बनाने का तरीका भी केक की तरह से है, बस आवश्यकता है पके हुये केलों की. जब भी घर में केले ज्यादा पक जाय तब आप ये स्वादिष्ट बनाना ब्रेड बना डालिये, आइये बनाना ब्रेड बनाना (banana bread recipe eggless) शुरू करते हैं.
Read - Banana Bread Recipe In English
आवश्यक सामग्री - Ingredients for banana bread
- मैदा - 2 कप (200 ग्राम)
- बेकिंग पाउडर - 1 छोटी चम्मच
- नमक - 1 पिंच (यदि आप चाहें)
- बनाना - ज्यादा पके हुये 2
- मक्खन - 1/3 कप (60 ग्राम)
- चीनी - 2/3 कप (125 ग्राम)
विधि - How to make Banana Bread
मैदा में बेकिंग पाउडर और नमक डाल कर छान लीजिये.
किसी बड़े प्याले में पके केले छील कर डालिये और अच्छी तरह एकदम चिकना होने तक मैस कर लीजिये.
मैस्ड बनाना में मक्खन और चीनी डालकर घोलिये, सारी चीजे अच्छी तरह मिल जाने के बाद, बेकिंग पाउडर मिक्स मैदा को, बनाना मिश्रण में मिलाइये, मैदा के अच्छी तरह मिल जाने तक एक ही ओर घोलिये. यदि मिश्रण अधिक सूखा लग रहा तो तो आप उसमें 2 - 3 टेबल स्पून दूध डाल सकते हैं.

बेकिंग के लिये बर्तन को ग्रीज कर लीजिये, बर्तन में को मक्खन लगाकर चिकना कीजिये, थोड़ी सी सूखी मैदा चिकने बर्तन पर छिड़किये और बर्तन को हिला कर मैदा की कोटिग कीजिये, अतिरिक्त मैदा को बर्तन से बाहर निकाल दीजिये.
ग्रीज की हुई ट्रे में बनाना मिक्स डालिये, एक जैसा फैलाइये.

ओवन को 180 सेग्रे (180 Celsius or 350 Fahrenheit) पर पहले से गरम कीजिये, बर्तन को ओवन में रखकर, 180 सेग्रे. पर 30 मिनिट के लिये बेक कीजिये, समय समाप्त होने के बाद, ब्रेड को चैक कीजिये, अब ओवन को 10 मिनिट के लिये सैट करके फिर से ब्रेड को बेक होने दीजिये, अगर ब्रेड ऊपर से ब्राउन नहीं है तो ब्रेड को 5-10 मिनिट के लिये इसी तापमान पर और बेक कीजिये.
बनाना ब्रेड बेक हो चुकी है, बनाना ब्रेड के बर्तन को ओवन से निकालिये, ब्रेड को ठंडा कीजिये और ब्रेड को बर्तन से निकाल कर 1 सेमी. पतले स्लाइसेज काट लीजिये.
बनाना ब्रेड (Banana Bread) तैयार हैं, ताजा ताजा बनाना ब्रेड आप बच्चों को अभी दीजिये. बचे हुये ब्रेड फ्रिज में रखकर 3 दिन तक खाये जा सकते हैं.
सावधानियां:
- ब्रेड का मिश्रण बनने के बाद, मिश्रण को तुरन्त बेक करने रखिये, तैयार मिश्रण को ज्यादा देर रखे रहने दें और बाद में बेक करे तो ब्रेड स्पंजी नहीं बनेंगी.
- बेकिंग पाउडर कम होने पर भी और बेकिंग पाउडर ज्यादा होने पर ब्रेड अच्छी स्पंजी नहीं बनेंगी.
Banana Bread Recipe video - Dum Arvi Recipe | Banana Bread Recipe
कमेंट (136)
नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।
निशा: हिमांशी जी इसे कुकर में बनाया जा सकता है, जिस तरह हमने कुकर में केक बनाया है उसी तरह कुकर में ये ब्रेड भी बनाई जा सकती है.
निशा: लता जी हां किया जा सकता है.
निशा: मधु, केक को ऊपर से हीट पूरी तरह से नहीं मिलने से एसा हो सकता है.
Mera microwave whirlpool company ka hai. Isme "preheat" button nahi hai. Please aap mujhe bataye ki me banana bread/any cake ke liye microwave preheat kaise karu. Please reply fast. Mujhe aaj hi banana hai
निशा: अंजली जी, माइक्रोवेव को तापमान जिसमें बेकिंग करनी है सैट कीजिये और 5 मिनिट के लिये ओन कर दीजिये, ओवन प्रीहीट हो जायेगा.
निशा: राजन जी, बनाना ब्रेड बिना यीस्ट के ही बनाई जाती है.
निशा: रेनू जी, ब्रेड अन्दर से कच्ची है, अगली बार चाकू डाल कर ब्रेड को चैक कर लीजिये, चाकू अगर एकदम साफ रहता है तब ब्रेड बन चूकी है, चाकू के ऊपर अगर मिश्रण लग कर आता है तब वह कच्ची और उसे और पकने दीजिये, धन्यवाद.
निशा: मीनल जी, मैं कोशिश करूंगी.
निशा: हेमा, कन्वेक्सन मोड पर ही ब्रेड को बेक करना है आपने सही किया है, लग रहा है ब्रेड फूली नहीं है और ज्यादा बेक हो गई है, अलग अलग ओवन में और ब्रेड के साइज के हिसाब से समय लगता है, ब्रेड को बेक करने के लिये पह्ले ओवन को प्रीहीट अवश्य कीजिये, जाली स्टेन्ड पर ब्रेड के कन्टेनर को रखिये और पहले 20 मिनिट के लिये बेक कीजिये, चैक कीजिये, और समय बड़ाते हुये ब्रेड को ऊपर से गोल्डन ब्राउन दिखने तक बेक कर लीजिए.
I tried this today, came out tasty but it was very dry.....the moisture content was too less as compared to the regular bakery baked banana bread. What can I do to avoid the dryness ?
Thanks
निशा: प्रियंका जी, आटे को एकदम सोफ्ट गूथिये, और ब्रेड बेक करते समय 220- 240 डि.से. तापमान रखें, ओवन पहले से प्रीहीट कीजिये, अच्छी ब्रेड बनेंगी.
निशा: भासवती जी, माइक्रोवेव के कन्वेक्सन मोड पर केक बिलकुल ओवन की तरह बेक किया जाता है, केक रैसिपी में समय और तापमान दिये हुये हैं.
mam माइक्रोवेव में कन्वेक्सन मोड par bread banane ke liye kya microwave use plastik ke bowl me bread try karu tu bo se ke karna hai plz bata dijiye. thanku mam
निशा: शीतल, माइक्रोवेव के कन्वेक्सन मोड पर स्टील या कोई भी मेटल के बर्तन यूज कर सकते हैं.
निशा:
निशा: शुभम, इसे कुकर में भी बना सकते हैं, बिलकुल उसी तरह जिस तरह कुकर में केक बनाया है, कुकर में केक की रेसिपी वेबसाइट पर उपलब्ध है, सर्च बटन पर कुकर में केक लिखक्रर रेसिपी सर्च कर सकते हैं.
निशा: शीतल, माइक्रोवेव में कन्वेक्सन मोड पर ये सारी ब्रेड बनाइ जा सकती है, मैं माइक्रोवेव में ब्रेड बनाने की कोशिश करूंगी.
निशा: तरुना, ब्रेड स्पंजी न होने की बजह से सख्त हो सक्ती है, आटा अच्छी तरह से न फूले और सारी चीजें प्रोपर न डाली जाय तो ब्रेड का स्वाद अच्छा नहीं आयेगा, कभी कभी एसा होता है.
निशा: नीलम, बनाना ब्रेड को आटे से भी बनाया जा सकता है और कलर में अलग, हल्का सा स्वाद अलग लेकिन अच्छी बनती है.
निशा: मल्टीग्रेन आटा यूज कर सकते हैं.
निशा: अनुराधा, आप बनाना ब्रेड को स्टीम मत कीजिये, उसको बेक कीजिये अगर कुकर में बना रही हैं, तो जिस तरह केक को हमने कुकर में बनाया है उसी तरह से बनाना ब्रेड भी कुकर में बना सकती है, और इसमें बेकिंग सोडा और बेकिंग पाउडर ही यूज करना है. ईनो फ्रूट साल्ट खट्टी स्वाद वाली चीजों को स्पंजी बनाने के लिये किया जाता है.
निशा: प्राची, बेकिंग पाउडर और बेकिंग सोडा दोंनो अलग अलग है, वेबसाइट पर बेकिंग सोडा और बेकिंग पाउडर पर आर्टीकल एइया है, सर्च बटन पर बेकिंग सोडा लिखकर इसे सर्च कर सकते हैं, आर्टीकल में दोंनो में डिफरेन्स और यूज अच्छी तरह दिया है प्लीज आप उसे पढ़ लीजिये सारे कन्फ्य़ूजन दूर हो जायेंगे, धन्यवाद.
निशा: निम्मी, जी हां माइक्रोवेव में मैटल के बर्तन यूज नहीं किये जाते हैं, आप केक के लिये सिलीकान या माइक्रोवेव सेफ कांच के बर्तन ले सकती हैं, माइक्रोवेव सेफ प्लास्टिक बर्तन में भी केक बनाया जा सकता है.
aap cake cooker, oven aur microwave mein banate ho. kya use bati cooker mein bhi bnaya jata hai?
Me aap k sath apna anubhab share karna chati hu........cooker me cake banate waqt namak ya ret ki jagah 2 inch uncha gol ring rakhne se bhi cake tin cooker ke sampark me nhi aata aur cake bhi ban jata hi bina namak waste kiye .
I hope aap k pathako ko ye tarika pasand aayega.....
निशा: रिया, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: दिव्या, हाई मीन्स अधिकतम, आप इस पर आसानी से काम कर सकती हैं.
निशा: सुमीता, मिक्सर से या आपको जिस तरह आसानी हो मैस कर सकती हैं.