बनाना ब्रेड - Banana Bread Recipe

बनाना ब्रेड केक की तरह ही स्वादिष्ट और मुलायम होती है, बनाने का तरीका भी केक की तरह से है, बस आवश्यकता है पके हुये केलों की. जब भी घर में केले ज्यादा पक जाय तब आप ये स्वादिष्ट बनाना ब्रेड बना डालिये, आइये बनाना ब्रेड बनाना (banana bread recipe eggless) शुरू करते हैं.
Read - Banana Bread Recipe In English
आवश्यक सामग्री - Ingredients for banana bread
- मैदा - 2 कप (200 ग्राम)
- बेकिंग पाउडर - 1 छोटी चम्मच
- नमक - 1 पिंच (यदि आप चाहें)
- बनाना - ज्यादा पके हुये 2
- मक्खन - 1/3 कप (60 ग्राम)
- चीनी - 2/3 कप (125 ग्राम)
विधि - How to make Banana Bread
मैदा में बेकिंग पाउडर और नमक डाल कर छान लीजिये.
किसी बड़े प्याले में पके केले छील कर डालिये और अच्छी तरह एकदम चिकना होने तक मैस कर लीजिये.
मैस्ड बनाना में मक्खन और चीनी डालकर घोलिये, सारी चीजे अच्छी तरह मिल जाने के बाद, बेकिंग पाउडर मिक्स मैदा को, बनाना मिश्रण में मिलाइये, मैदा के अच्छी तरह मिल जाने तक एक ही ओर घोलिये. यदि मिश्रण अधिक सूखा लग रहा तो तो आप उसमें 2 - 3 टेबल स्पून दूध डाल सकते हैं.

बेकिंग के लिये बर्तन को ग्रीज कर लीजिये, बर्तन में को मक्खन लगाकर चिकना कीजिये, थोड़ी सी सूखी मैदा चिकने बर्तन पर छिड़किये और बर्तन को हिला कर मैदा की कोटिग कीजिये, अतिरिक्त मैदा को बर्तन से बाहर निकाल दीजिये.
ग्रीज की हुई ट्रे में बनाना मिक्स डालिये, एक जैसा फैलाइये.

ओवन को 180 सेग्रे (180 Celsius or 350 Fahrenheit) पर पहले से गरम कीजिये, बर्तन को ओवन में रखकर, 180 सेग्रे. पर 30 मिनिट के लिये बेक कीजिये, समय समाप्त होने के बाद, ब्रेड को चैक कीजिये, अब ओवन को 10 मिनिट के लिये सैट करके फिर से ब्रेड को बेक होने दीजिये, अगर ब्रेड ऊपर से ब्राउन नहीं है तो ब्रेड को 5-10 मिनिट के लिये इसी तापमान पर और बेक कीजिये.
बनाना ब्रेड बेक हो चुकी है, बनाना ब्रेड के बर्तन को ओवन से निकालिये, ब्रेड को ठंडा कीजिये और ब्रेड को बर्तन से निकाल कर 1 सेमी. पतले स्लाइसेज काट लीजिये.
बनाना ब्रेड (Banana Bread) तैयार हैं, ताजा ताजा बनाना ब्रेड आप बच्चों को अभी दीजिये. बचे हुये ब्रेड फ्रिज में रखकर 3 दिन तक खाये जा सकते हैं.
सावधानियां:
- ब्रेड का मिश्रण बनने के बाद, मिश्रण को तुरन्त बेक करने रखिये, तैयार मिश्रण को ज्यादा देर रखे रहने दें और बाद में बेक करे तो ब्रेड स्पंजी नहीं बनेंगी.
- बेकिंग पाउडर कम होने पर भी और बेकिंग पाउडर ज्यादा होने पर ब्रेड अच्छी स्पंजी नहीं बनेंगी.
Banana Bread Recipe video - Dum Arvi Recipe | Banana Bread Recipe
कमेंट (136)
नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।
निशा: अप्रिता जी, इसके लिए आप एल्यूमीनियम या स्टील या हार्ड आयरन के बर्तन का उपयोग कर सकते हैं.
निशा: जिया जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: हर्षिता जी, आलग माइक्रोवेव या कन्वेक्शन मोड में चीजों को बनाने का समय अलग अलग होता है, सेटिंग में माइक्रोवेव कन्वेक्शन मोड भी होता है इसमें चीजें बहुत जल्द बेक हो जाती है, आप इसमें थोड़ा थोड़ा कुछ भी बनाती रहें तो आप बहुत जल्दी इसमें सही चीजें बनाने लगेंगी.
निशा: रिंकू जी, इस ब्रेड के लिये बेकिंग पाउडर ही यूज किया जाता है.
निशा: मृ्दुला जी, बनाना ब्रेड को 4 मिनिट माइक्रोवेव कर लीजिये, ग्रिल नहीं करना है.
निशा: रेनू जी, आपको भी मेरी तरफ से बहुत-बहुत धन्यवाद.
निशा: रेनुका जी, स्टील के बर्तन में केक बनाया जा सकता है, लेकिन गैस तेज जल रही हो तब एसा हो सकता है.
muje apaki sari receipe bahut pasand atti hai mai pahali bar apko mail bhej rahi hu please repaly
निशा: रेणुका जी, धन्यवाद. ग्रीज़ करना मतलब कि बर्तन को थोड़े से घी या मक्खन से चिकना करना.
निशा: ममता जी, हमनें ये बिना नमक के ही बनाई है. यदि आप नमक डालना चाहें तो डाल सकती है.
निशा: सोनल जी, सारी चीजें सेम कप से नापें.
निशा: शैलेष जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: आशा जी, आप इसे बना सकती हैं.
निशा: सौम्या जी, क्या आप केक में स्पंजीपन के बारे में पूछ रहे हैं?
निशा: स्वाति जी, मुझे इतना प्यार और सम्मान देने के लिये आपको बहुत बहुत धन्यवाद. बनाना ब्रेड को बिलकुल उसी तरह कुकर में बनाया जा सकता है जिस तरह हमने चौकलेट केक और खजूर का केक बनाया है, इसे बेक होने में 40-50 मिनिट लग जाते हैं, इसे एकदम धींमी आग पर बेक करना होता है.
निशा: मधुबाला जी, आप इसे गैस पर कुकर में बना सकते हैं, वेबसाइट और मेरे चैनल पर कुकर में केक रेसिपी उपलब्ध है, उसे आप देख लीजिये, बिलकुल इसी तरह बनाना ब्रेड को भी कुकर में बना सकते हैं.
निशा: दिव्यांशी जी, केक की तरह बनाना ब्रेड को कुकर में अवश्य बना सकते हैं.
CAN WE MAKE THIS BREAD IN MICROWAVE?????
WAITING FOR YOUR REPLY........
निशा: अवश्य बनाया जा सकता है.
निशा: बनाना ब्रेड ओटीजी में बनाने के लिये बिलकुल ये ही तरीका अपनाइये, ये भी ओवन की तरह ही काम करता है.
निशा: अगर आप केक बनाने की रेसिपी देखना चाहते हैं तो मेरी वेबसाइट पर यह उपलब्ध है.
Mem केक पर लगाने वाली करिम की रेसिपी बताऐ
निशा: भीम जी, वेबसाइट और चैनल पर व्हिप क्रीम की रेसिपी उपलब्ध है, वेबसाइट पर ब्लैक फोरेस्ट केक की रेसिपी भी देखी जा सकती है, जिसमें हमने इस क्रीम से केक को डेकोरेट किया है.
mam is it nessessory to have an oven.....
have any other option????????
निशा: रवी जी, ब्रेड बनाने के लिये ओवन तो चाहिये ही, लेकिन बनाना ब्रेड को कुकर में बिलकुल इसी तरह बना सकते हैं जिस तरह कुकर में केक बनाते हैं, कुकर में केक की रेसिपी वेबसाइट और मेरे चैनल पर उपलब्ध है, सर्च बटन पर कुकर में केक लिखकर रेसिपी सर्च कर सकते हैं.
mam kya bread ko cooker mai bana sakte hai??
निशा: गुन्जन जी, जिस तरह कुकर में केक बनाया है उसी तरह कुकर में ब्रेड बनाई जा सकती है.
hello nisha ji hum janana chahte hai ki cake ke upar jo cream lagta hai wo kaise banta hai or market main jo cream milti hai ussey direct use krna hota hai plz reply i m waiting
निशा: आक्षी जी, बहुत बहुत धन्यवाद.