Dal Bati Recipe Daal Baati दाल बाटी (Dal Batti)

दाल बाटी (Daal - Batti) जितना राजस्थान में पसंद किया जाता है उतना ही दाल बाफला (Dal Bafla) के नाम से इंदौर-मालवा के इलाके में पसंद किया जाता है.
जब भी कभी छुट्टी हो, घर में मेहमान हों, और आप गप शप में दिन बिता रहे हों तो दाल बाटी (Daal Baati) यानी दाल बाफला (Dal Bafla) बनाईये. इसे बनाते समय आप बीच बीच में अपनी गप शप भी करते रहिये. आपको इन्हें बनाते समय बातचीत के लिये भरपूर समय मिलेगा और आप स्पेशल खाना भी तैयार कर सकेंगे.
Read - Dal Bati Recipe Daal Baati Recipe In English
बाटी के लिये आवश्यक सामग्री ( For bati or dumplings)
- गेहूँ का आटा- 400 ग्राम( 4 कप )
- सूजी ( रवा ) - 100 ग्राम ( एक कप)
- घी - 100 ग्राम ( आधा कप )
- अजवायन- आधा छोटी चम्मच
- बेकिंग सोडा - आधा छोटी चम्मच (यदि आप चाहें)
- नमक - स्वादानुसार (एक छोटी चम्मच)

विधि - How to make Dal Bati
आटा और सूजी को एक बर्तन में मिला कर 3 टेबिल स्पून घी, बेकिंग पाउडर, अजमायन और नमक मिला दीजिये. गुनगुने पानी की सहायता से आटे को चपाती के आटे से थोड़ा सा सख्त आटा गूथ लीजिये. आटे को 20 मिनिट के लिये ढककर रख दीजिये, ताकि आटा फूल कर सैट हो जाय. 20 मिनिट बाद इस आटे को तेल के हाथ से मसल कर चिकना कर लीजिये. गुथे आटे से थोड़ा आटा तोड़ कर मध्यम आकार के गोले बना लिजिये.
आप चाहें तो इसके अन्दर मटर की पिठ्ठी, आलू की पिठ्ठी, पनीर की पिठ्ठी या मेवे की पिट्ठी बनाकर भर सकते हैं.
बाटियाँ 2 तरीके से बनाई जाती हैं.
बाटी को पानी में उबालकर बनाना
1 लीटर पानी भगोने में भर कर गैस पर गरम करने के लिये रख दीजिये और जब पानी में उबाल आ जाय तब ये गोले उबलते पानी में डाल दीजिये. 15 मिनिट तक इन गोलों को उबालिये.
पानी से उबले हुये गोले निकाल कर प्लेट में रखिये और अब इनको तन्दूर या ओवन में ब्राउन होने तक सेक लीजिये. सेकी हुई बाटियों को पिघले हुये घी में डुबा कर निकालिये. तैयार बाटियाँ प्याले या प्लेट में रखिये.
बाटी को बिना उबाले बनाना
इस तरीके से बाटी उबाले बिना ही बनायीं जाती हैं. तन्दूर को गरम कीजिये, तन्दूर में आटे के गोले सिकने के लिये रखिये, इन गोलों को तन्दूर में पलट पलट कर सेकें. बाटियाँ फटने लगेंगी और ब्राउन हो जायेंगी. सिकी बाटी ओवन से निकाल कर प्लेट में रख लीजिये. बचे हुये घी को पिघला कर रख लीजिये. सेकी हुई बाटियों को फोड़ कर घी में डुबा कर निकाल कर प्लेट या प्याले में लगाइये.
दोनों तरह की बाटियां अच्छी होतीं है. आप इनमें से किसी भी तरीके से बाटी बनाइये और बताइये कि आपको कौन सी तरह से बनी बाटी ज्यादा अच्छी लगी.
बाटी के लिये मिक्स दाल
- अरद की दाल - 100 ग्राम ( आधा कप )
- मूंग की दाल - 50 ग्राम ( 1/4 कप )
- चना की दाल - 50 ग्राम ( 1/4 कप )
- घी- 2 टेबिल स्पून
- हींग - 1-2 पिन्च
- जीरा- 1 छोटी चम्मच
- हल्दी पाउडर- आधा छोटी चम्मच
- धनियाँ पाउडर - एक छोटी चम्मच
- लाल मिर्च पाउडर - आधा छोटी चम्मच
- टमाटर - 2 - 3
- हरी मिर्च- 1-2
- अदरक - 2 इंच लम्बा टुकड़ा
- गरम मसाला - एक चौथाई छोटी चम्मच
- हरा धनियाँ - छोटी आधा कटोरी ( बारीक कटा हुआ )
- नमक स्वादानुसार ( एक छोटी चम्मच )
विधि
दालों को 1 घंटा पहले धो कर पानी में भिगो दीजिये.
भीगी हुई दालों को कुकर में, दुगने पानी ( 2 कप पानी) डालकर और नमक डाल कर पकने के लिये गैस पर रख दीजिये. एक सीटी आने के बाद 2-3 मिनिट तक धीमी गैस पर पकायें. गैस बन्द कर दीजिये.
टमाटर, हरी मिर्च और 1 इंच अदरक का टुकड़ा मिक्सी से बारीक पीस लीजिये.
कढ़ाई में 2 टेबिल स्पून घी डाल कर गरम करें. हींग और जीरा डाल दें. जीरा भुनने के बाद हल्दी पाउडर और धनियाँ पाउडर डालें. 2-3 बार चमचे से चलायें और पिसा हुआ टमाटर का मिश्रण, लाल मिर्च पाउडर और 1 इंच लम्बे अदरक को बारीक काट कर डाल दें. मसाले को तब तक भूनें जब तक कि मसाले के ऊपर तेल न तैरने लगे, ये मसाला कुकर में पकी हुई दाल में मिला दीजिये आवश्यकतानुसार पानी (दाल को आप जितना पतला चाहें) मिला दीजिये, उबाल आने पर गरम मसाला डालिये और नमक को टेस्ट करके आवश्यकतानुसार थोडा़ सा और डाल दीजिये. आधा हरा धनियाँ डाल कर मिला दीजिये. दाल तैयार हो गयी है. दाल को प्याले में निकालिये और बचे हुये हरे धनिये और घी डाल कर सजाये.
दाल और बाटियाँ तैयार है. गरमा गरम दाल बाटी परोसिये और खाइये.
6 लोगों के लिये. | बनाने में समय : लगभग 90 मिनट.
Dal Bati Recipe Daal Baati Daal Baati, Daal Bati, Rajasthani Dal Bati, Puffed Dough Dumplings In Lentil Curry.
कमेंट (450)
नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।
सह्रदय धन्यवाद।।
निशा: देवान्शु जी, 50 लोंगो के लिये लगभग 5 किग्रा आटे से बाटी बनानी होंगी और 1.5 किग्रा. दाल लेकर दाल बनानी होंगी.
निशा: महेन्द्र जी, अपने अनुभव हमारे साथ शेयर करने के लिए धन्यवाद.
निशा: खुशी जी, जी हां कार्न की बाटी बनाई जा सकती हैं, मैं इन्हैं बनाने की कोशिश करुंगी.
निशा: प्रतिक्षा जी, आपको भी मेरी ओर से बहुत बहुत धन्यवाद और आभार.
निशा: दीपिका जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: ऋतु जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
and thank you so much mam for this recipe .
निशा: अमन जी, आपका बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: तोरल जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: रवि जी, बनाई जा सकती है.
निशा: राखी जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा:ज्योतिका जी, बाटी के लिये आटा सारी चीजें मिलाकर, थोड़ा सख्त लगायें, आप आटे में थोड़ा सा बेकिंग सोडा भी डाल सकते हैं, बाटी को ओवन में 230 डि. से. पर बेक करें, बाटी अच्छी बनेंगी.
jassi coprative chef
निशा: जसबीर जी, दाल में तड़का लगाते समय जीरा भून जाने के बाद लहसुन डाल कर हल्का सा भूने उसके बाद मसाले डालकर उपरोक्त विधि द्वारा दाल बना लीजिए.
निशा: मोना जी, अरहर की दाल को तुअर की दाल भी कहा जाता है. जो हमने उपयोग की है.
निशा: अशोक जी, आपको भी बहुत बहुत धन्यवाद.
I am very thanks to you for giving delicious daal baati recipe in your blog.
on Yesterday, I made daal baati as per your above recipe and my family (Most my Mother in law & father in law) was liked too much.
Thanks you again......
निशा: श्वेता जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: चिराग जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: वीरामा जी, धन्यवाद.
निशा: साराह जी, अपना अनुभव शेयर करने के लिए बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: कीर्ति जी, माइक्रोवेव में कन्वेक्शन मोड पर बाटी बना सकते हैं. इसके लिए माइक्रोवेव को कन्वेक्सन मोड पर चेन्ज कीजिये, पहले प्रीहीट कर लीजिए और फिर 230 या 250 डि.से. पर 18-20 मिनिट या अच्छा गोल्डन ब्राउन होने तक सेक लीजिए.
निशा: दिव्या जी, धन्यवाद.
निशा: पुष्पक जी, दही डालना आवश्यक नही है. आप चाहे, तो डाल सकते हैं.
thanku maim
निशा: वी. पी. जी, बहुत बहुत धन्यवाद.