भरवां करेले - Bharwan Karela karela Recipe - Stuffed karela Recipe

करेले अपने कड़वेपन के कारण कुछ लोगों को पसन्द नहीं आते. लेकिन भरवां करेले (Stuffed Karela Recipe)ब हुत ही स्वादिष्ट होते हैं. आप इन्हें बनाकर एक सप्ताह तक रख सकते है. यह जल्दी खराब नही होते. आईये हम आज भरवां करेले (Stuffed Bittergourd Recipe) बनायें. इसे बनाने में करीब 40 मिनिट लग जायेंगे.
Read this recipe in English - Stuffed karela recipe
आवश्यक सामग्री - Ingredients for Bharwan Karela
- करेले ( छोटे छोटे ) ——– 10 या 400 ग्राम
- तेल ——– 4 टेबिल स्पून
- हींग ——– 1 पिन्च
- जीरा ——– आधा छोटी चम्मच
- हल्दी पाउडर ——– आधा छोटी चम्मच
- धनियाँ पाउडर ——– 2 छोटी चम्मच
- सोंफ पाउडर ——— 2 छोटी चम्मच
- अमचूर पाउडर ——— 1 छोटी चम्मच
- लाल मिर्च पाउडर ——— आधा छोटी चम्मच
- नमक ——— 1 छोटी चम्मच ( स्वादानुसार )
विधि - How to make Bharwan Karela Recipe
करेलों को अच्छी तरह धो लीजिये. चाकू की सहायता से खुरच कर छील लीजिये. . छीलन में छोटी आधा चम्मच नमक डाल कर 15 मिनिट के लिये रख दीजिये.
करेले को साइड से काटें लेकिन उसका दूसरा साइड जुड़ा रहे. अब चाकू की सहायता से करेले के अन्दर से बीज और गूदा प्लेट में निकाल लें छिले हुये करेले दुबारा धो लें (आजकल ज्यादा कड़्बी जाति के करेले नहीं आते लेकिन अगर आप करेले की कड़्बाहत बिलकुल पसन्द नही करते है तब आप इनमें करीब 1 छोटी चम्मच नमक निकालिये और थोड़ा थोड़ा नमक करेले के अन्दर बाहर दोनों ओर लगाकर आधा घन्टे के लिये रख दीजिये, बाद में पानी से अच्छी तरह धो कर पानी निकाल दीजिये.). सारे करेले इसी तरह तैयार कर लीजिये.
अब छीलन को पानी से अच्छी तरह 2-3 बार धो कर पानी को निचोड़ दीजिये. छोटी कढ़ाई में 1 टेबिल स्पून तेल डाल कर गरम करिये. गरम तेल में हींग और जीरा डालिये, जीरा भुनने के बाद ,हल्दी पाउडर, धनियाँ पाउडर सोंफ पाउडर डालिये. 2 - 3 बार चमचे से चलाकर भूनिये, इस मसाले में करेले से निकला हुआ गूदा, छीलन, अमचूर पाउडर, लाल मिर्च पाउडर और नमक डाल दीजिये. मसाले को चमचे से चलाकर 6-7 मिनिट तक भूनिये. यह भुना हुआ मसाला करेलों में भरने के लिये तैयार है.
एक एक करेले में मसाला दबा दबा कर भरिये. सारे करेलों में मसाला भर लीजिये (मसाला इस तरह से भरिये कि सारे करेले में समान रूप से भर जाये).
कढ़ाई में 3 टेबिल स्पून तेल डाल कर गरम कीजिये. मसाले भरे हुये करेले तेल मे लगायें और ढक्कन से ढककर 6 -7 मिनिट तक मीडियम गैस फ्लेम पर पकाइये, ढक्कन खोलिये, करेलों को पलटिये और अब दुबारा ढक दीजिये, फिर से 5- 6 मिनिट तक करेले पकाइये, ढक्कन खोलिये और करेलों को देखें जिस सतह पर वे न सिके हो उसे नीचे की तरफ करके सेकें, सिके हुये करेले साइड कर दीजिये और कम सिके करेले बीच में कर दीजिये. करेले ब्राउन होने तक पलट पलट कर सेक लीजिये, भरवां करेले तैयार हैं.
करेलों को प्लेट या बाउल में निकाल लीजिये.
भरवां करेले (stuffed karele) तैयार हैं. आप इन्हैं पूरी, परांठे और चपाती किसे के भी साथ परोसिये और खाइये. यदि आप कहीं यात्रा पर निकल रहे हों तो भरवां करेले (Stuffed Bitter Melon), पूरी के साथ ले जाना न भूलें.
आप सरसों का तेल इस्तेमाल करते हैं तो करेले सरसों के तेल में ही बनाईये, सरसों के तेल से बने करेले और भी अधिक स्वादिष्ट होते हैं.
Bharwan Karela karela Recipe - Stuffed karela Recipe- Rawa Karanji Recipe Video in Hindi
कमेंट (204)
नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।
निशा: बेसन को थोड़ा तेल डालकर भूनेंगे और मसाले में मिला कर करेले में भरेंगे.
.
निशा: सरिता, जी हां मसाले में बेसन भून कर मिला सकते हैं.
निशा: राजेश, इनमें प्याज डालने की आवश्यकता नहीं हैं.
bocz first kalele stuffed then fry it. & u will be find its so tasty
निशा: पूजा, करेले पहले तलने की आवश्यकता नहीं हैं, बाद इन्हैं धीमी धीमी गैस पर ही पकायें, क्यों कि वे अन्दर तक सिकते हैं. करेले को क्रिस्प होने तक तलें और मसाले को भी अच्छी तरह भूने, और फिर भरें समय और तेल दोंनो अधिक लगेंगे, करेले के ऊपर का भाग उतना स्वादिष्ट भी नहीं लगेगा, मसाले उसके अन्दर तक नहीं जा पायेंगे.
.
निशा: जस आपको ओनियन पसन्द हैं तो अवश्य डालिये.
I am very glad to know about you and youre recipies.
Thanks again
Please tell me Recipee Of "bharwan Kerela in
Microwave
Thanking You,
Suman Ponia
Par hum karele to tal kar phir masala bhar sakte hai isse masala falega nahi.
Is there any way to reduce the oil content though?
निशा: वसुन्दरा, तेल कम ले सकते हैं, करेले को धीमी आग पर ढककर थोड़े नरम करलें, खोले और आग तेज करके कुरकुरे कर लें.
many thanks
kya karele ka masala bina fry kiye kaccha daal sakte hai???????????????
please tell me as soon as possible.
निशा: अंजली, मसाले में छीलन है, उसे भून लीजिये, भूनने से अच्छा स्वाद आता है.
Me $ My Femily Like Also.