भरवां करेले - Bharwan Karela karela Recipe - Stuffed karela Recipe

करेले अपने कड़वेपन के कारण कुछ लोगों को पसन्द नहीं आते. लेकिन भरवां करेले (Stuffed Karela Recipe)ब हुत ही स्वादिष्ट होते हैं. आप इन्हें बनाकर एक सप्ताह तक रख सकते है. यह जल्दी खराब नही होते. आईये हम आज भरवां करेले (Stuffed Bittergourd Recipe) बनायें. इसे बनाने में करीब 40 मिनिट लग जायेंगे.
Read this recipe in English - Stuffed karela recipe
आवश्यक सामग्री - Ingredients for Bharwan Karela
- करेले ( छोटे छोटे ) ——– 10 या 400 ग्राम
- तेल ——– 4 टेबिल स्पून
- हींग ——– 1 पिन्च
- जीरा ——– आधा छोटी चम्मच
- हल्दी पाउडर ——– आधा छोटी चम्मच
- धनियाँ पाउडर ——– 2 छोटी चम्मच
- सोंफ पाउडर ——— 2 छोटी चम्मच
- अमचूर पाउडर ——— 1 छोटी चम्मच
- लाल मिर्च पाउडर ——— आधा छोटी चम्मच
- नमक ——— 1 छोटी चम्मच ( स्वादानुसार )
विधि - How to make Bharwan Karela Recipe
करेलों को अच्छी तरह धो लीजिये. चाकू की सहायता से खुरच कर छील लीजिये. . छीलन में छोटी आधा चम्मच नमक डाल कर 15 मिनिट के लिये रख दीजिये.
करेले को साइड से काटें लेकिन उसका दूसरा साइड जुड़ा रहे. अब चाकू की सहायता से करेले के अन्दर से बीज और गूदा प्लेट में निकाल लें छिले हुये करेले दुबारा धो लें (आजकल ज्यादा कड़्बी जाति के करेले नहीं आते लेकिन अगर आप करेले की कड़्बाहत बिलकुल पसन्द नही करते है तब आप इनमें करीब 1 छोटी चम्मच नमक निकालिये और थोड़ा थोड़ा नमक करेले के अन्दर बाहर दोनों ओर लगाकर आधा घन्टे के लिये रख दीजिये, बाद में पानी से अच्छी तरह धो कर पानी निकाल दीजिये.). सारे करेले इसी तरह तैयार कर लीजिये.
अब छीलन को पानी से अच्छी तरह 2-3 बार धो कर पानी को निचोड़ दीजिये. छोटी कढ़ाई में 1 टेबिल स्पून तेल डाल कर गरम करिये. गरम तेल में हींग और जीरा डालिये, जीरा भुनने के बाद ,हल्दी पाउडर, धनियाँ पाउडर सोंफ पाउडर डालिये. 2 - 3 बार चमचे से चलाकर भूनिये, इस मसाले में करेले से निकला हुआ गूदा, छीलन, अमचूर पाउडर, लाल मिर्च पाउडर और नमक डाल दीजिये. मसाले को चमचे से चलाकर 6-7 मिनिट तक भूनिये. यह भुना हुआ मसाला करेलों में भरने के लिये तैयार है.
एक एक करेले में मसाला दबा दबा कर भरिये. सारे करेलों में मसाला भर लीजिये (मसाला इस तरह से भरिये कि सारे करेले में समान रूप से भर जाये).
कढ़ाई में 3 टेबिल स्पून तेल डाल कर गरम कीजिये. मसाले भरे हुये करेले तेल मे लगायें और ढक्कन से ढककर 6 -7 मिनिट तक मीडियम गैस फ्लेम पर पकाइये, ढक्कन खोलिये, करेलों को पलटिये और अब दुबारा ढक दीजिये, फिर से 5- 6 मिनिट तक करेले पकाइये, ढक्कन खोलिये और करेलों को देखें जिस सतह पर वे न सिके हो उसे नीचे की तरफ करके सेकें, सिके हुये करेले साइड कर दीजिये और कम सिके करेले बीच में कर दीजिये. करेले ब्राउन होने तक पलट पलट कर सेक लीजिये, भरवां करेले तैयार हैं.
करेलों को प्लेट या बाउल में निकाल लीजिये.
भरवां करेले (stuffed karele) तैयार हैं. आप इन्हैं पूरी, परांठे और चपाती किसे के भी साथ परोसिये और खाइये. यदि आप कहीं यात्रा पर निकल रहे हों तो भरवां करेले (Stuffed Bitter Melon), पूरी के साथ ले जाना न भूलें.
आप सरसों का तेल इस्तेमाल करते हैं तो करेले सरसों के तेल में ही बनाईये, सरसों के तेल से बने करेले और भी अधिक स्वादिष्ट होते हैं.
Bharwan Karela karela Recipe - Stuffed karela Recipe- Rawa Karanji Recipe Video in Hindi
कमेंट (204)
नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।
Karele ke chilke mein namak lagane ke aur amchur dalne ke baad bhi karvapan reh jaata hai. Please iska karvapan door krne ka upay bataye...
निशा: सूनीता, करेले का कुछ कड़वापन नमक से निकल जाता है, और कुछ पकते समय सरसौं का तेल थोड़ा ज्यादा लीजिये,ताकि करेले अच्छे से सिक पायें, अमचूर पाउडर से भी कड़वापन कम होता है, और हल्का कड़वापन तो करेले का स्वाद है, अच्छा लगता है.
ur way of giving demonstration is exemplary. I love to watch u explain each and every detail with great curiosity. Thanks .May God bless u!!
निशा: सुनीता जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: राशि, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा; स्वाति जी, करेले का हल्का कड़वापन तो खाने में अच्छा लगता है लेकिन आप नहीं पसन्द करती तब करेला को काट कर नमक लगाकर रख दीजिये और आधा घंटे बाद पानी से 2 बार धो लीजिये, अब करेले बनाइये कड़वे नहीं रहेंगे.
निशा: मधु जी, कच्चे आम को कद्दूकस करके मसाले में मिलाकर डाला जा सकता है.
Apne muje bhaut hi achi trah se karela ki recipe btayi jisse muje bnane m kafi aasani hui
Thanku So Much
निशा: अरविन्द जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: रितु, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: अदिति, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: सरिता, अलसी को हल्का सा भून लीजिये और पीस कर आटा बना लीजिये, आटे में मिला कर गूंथ कर अच्छी रोटी बनाई जा सकती है, सब्जी में डालकर ग्रेवी बनाकर यूज कर सकते हैं.
निशा: निशा, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: अनू, बहुत बहुत धन्यवाद.
mai onion nhi khati..or karele mere favorite hai....bina onion ke karele bna k m khush hu....dil se dhanyewad..
निशा: कल्पना जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: श्रुति, आपने मेहनत की है, और क्रेडिट मुझे देती हैं, बहुत बहुत धन्यवाद. ताजा आम की खटाई का स्वाद तो और भी अच्छा होता है.
निशा: कविता, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: पम, पलटते समय चिमटे से सावधानी के साथ पलटिये, मसाला नहीं निकलेगा, और थोड़ा सा पहले से कम मसाला भरिये, अगली बार आप बहुत अच्छे करेले बना लेंगी.
निशा: सोम्या, आपको भी मेरा बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: साधना, बहुत बहुत धन्यवाद.
thanks mam
निशा: हिना, करेले में अमचूर थोड़ा सा अधिक डाला जा सकता है, उन्हैं धीमी आग पर अच्छी तरह सिकने दीजिये, करेले का हल्का सा स्वाद तो रहना भी चाहिये इससे तो वह स्वादिष्ट लगते हैं.
Plz reply..
निशा: हिना, ओनियन डाली जा सकती है, लेकिन उसे थोड़ा भून कर डालें, आपको ओनियन पसन्द है तो अवश्य डालिये, टेस्ट अच्छा बनेगा.
mam mujhe meri mother in law ne pharwan karele pyaz dal kar bana sikhya hai vo taste bnte.... bt m apke respi kuch jda achi lgi m aj bnaungi isko....thnkx mam
निशा: प्रीति, आपको भी मेरा बहुत बहुत धन्यवाद.