भरवां करेले - Bharwan Karela karela Recipe - Stuffed karela Recipe

करेले अपने कड़वेपन के कारण कुछ लोगों को पसन्द नहीं आते. लेकिन भरवां करेले (Stuffed Karela Recipe)ब हुत ही स्वादिष्ट होते हैं. आप इन्हें बनाकर एक सप्ताह तक रख सकते है. यह जल्दी खराब नही होते. आईये हम आज भरवां करेले (Stuffed Bittergourd Recipe) बनायें. इसे बनाने में करीब 40 मिनिट लग जायेंगे.
Read this recipe in English - Stuffed karela recipe
आवश्यक सामग्री - Ingredients for Bharwan Karela
- करेले ( छोटे छोटे ) ——– 10 या 400 ग्राम
- तेल ——– 4 टेबिल स्पून
- हींग ——– 1 पिन्च
- जीरा ——– आधा छोटी चम्मच
- हल्दी पाउडर ——– आधा छोटी चम्मच
- धनियाँ पाउडर ——– 2 छोटी चम्मच
- सोंफ पाउडर ——— 2 छोटी चम्मच
- अमचूर पाउडर ——— 1 छोटी चम्मच
- लाल मिर्च पाउडर ——— आधा छोटी चम्मच
- नमक ——— 1 छोटी चम्मच ( स्वादानुसार )
विधि - How to make Bharwan Karela Recipe
करेलों को अच्छी तरह धो लीजिये. चाकू की सहायता से खुरच कर छील लीजिये. . छीलन में छोटी आधा चम्मच नमक डाल कर 15 मिनिट के लिये रख दीजिये.
करेले को साइड से काटें लेकिन उसका दूसरा साइड जुड़ा रहे. अब चाकू की सहायता से करेले के अन्दर से बीज और गूदा प्लेट में निकाल लें छिले हुये करेले दुबारा धो लें (आजकल ज्यादा कड़्बी जाति के करेले नहीं आते लेकिन अगर आप करेले की कड़्बाहत बिलकुल पसन्द नही करते है तब आप इनमें करीब 1 छोटी चम्मच नमक निकालिये और थोड़ा थोड़ा नमक करेले के अन्दर बाहर दोनों ओर लगाकर आधा घन्टे के लिये रख दीजिये, बाद में पानी से अच्छी तरह धो कर पानी निकाल दीजिये.). सारे करेले इसी तरह तैयार कर लीजिये.
अब छीलन को पानी से अच्छी तरह 2-3 बार धो कर पानी को निचोड़ दीजिये. छोटी कढ़ाई में 1 टेबिल स्पून तेल डाल कर गरम करिये. गरम तेल में हींग और जीरा डालिये, जीरा भुनने के बाद ,हल्दी पाउडर, धनियाँ पाउडर सोंफ पाउडर डालिये. 2 - 3 बार चमचे से चलाकर भूनिये, इस मसाले में करेले से निकला हुआ गूदा, छीलन, अमचूर पाउडर, लाल मिर्च पाउडर और नमक डाल दीजिये. मसाले को चमचे से चलाकर 6-7 मिनिट तक भूनिये. यह भुना हुआ मसाला करेलों में भरने के लिये तैयार है.
एक एक करेले में मसाला दबा दबा कर भरिये. सारे करेलों में मसाला भर लीजिये (मसाला इस तरह से भरिये कि सारे करेले में समान रूप से भर जाये).
कढ़ाई में 3 टेबिल स्पून तेल डाल कर गरम कीजिये. मसाले भरे हुये करेले तेल मे लगायें और ढक्कन से ढककर 6 -7 मिनिट तक मीडियम गैस फ्लेम पर पकाइये, ढक्कन खोलिये, करेलों को पलटिये और अब दुबारा ढक दीजिये, फिर से 5- 6 मिनिट तक करेले पकाइये, ढक्कन खोलिये और करेलों को देखें जिस सतह पर वे न सिके हो उसे नीचे की तरफ करके सेकें, सिके हुये करेले साइड कर दीजिये और कम सिके करेले बीच में कर दीजिये. करेले ब्राउन होने तक पलट पलट कर सेक लीजिये, भरवां करेले तैयार हैं.
करेलों को प्लेट या बाउल में निकाल लीजिये.
भरवां करेले (stuffed karele) तैयार हैं. आप इन्हैं पूरी, परांठे और चपाती किसे के भी साथ परोसिये और खाइये. यदि आप कहीं यात्रा पर निकल रहे हों तो भरवां करेले (Stuffed Bitter Melon), पूरी के साथ ले जाना न भूलें.
आप सरसों का तेल इस्तेमाल करते हैं तो करेले सरसों के तेल में ही बनाईये, सरसों के तेल से बने करेले और भी अधिक स्वादिष्ट होते हैं.
Bharwan Karela karela Recipe - Stuffed karela Recipe- Rawa Karanji Recipe Video in Hindi
कमेंट (204)
नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।
Mam jab karela bhar kr bnate h to kabhi bahot tight bnte h...ki khate wqt tutte v ni...Kuch log khate h bharne se pahle karele ko bowl kr Lena chahiye is bare me kuch btaiye....
निशा: सपना जी, बिना उबाले भी करेले बहुत अच्छे बनते हैं, धीमी आग पर ढककर बनायें, आप चाहें तो क्ररेले उबाल कर बना कर भी खायें और जो भी अच्छे लगें उन्हैं बनाकर खाते रहें.
निशा: श्रीवास्तव जी, आप इन्हें एकदम धीमी आंच पर पकाएं ये बहुत अच्छे से पक कर तैयार होंगे. कुकर में बनाने से ये बहुत ज्यादा पक सकते हैं और स्वाद में भी अंतर होगा.
निशा: रिम्पी जी, आप करेले के नरम बीजों को स्टफिंग के लिए उपयोग कर सकती हैं.
निशा: सोनू जी. बहुत बहुत धन्यवाद.
Regards
निशा: किरन जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: मिनाक्षी जी, पलटते समय चिमटे से सावधानी के साथ पलटिये, मसाला नहीं निकलेगा, और थोड़ा सा पहले से कम मसाला भरिये, अगली बार आप बहुत अच्छे करेले बना लेंगी.
U are an amazing cook!
निशा: बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: सुशील जी, आप अपने स्वादानुसार बदलाव कर सकते हैं.
निशा: मुमताज जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: शांता जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: सपना जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: मुकेश जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: चंदा जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: सोनू जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: करेलों को आप नमक के पानी में डाल कर रखें फिर उसमें मसाला भर कर बना लीजिए.
निशा: दिलीप जी, यह जानकर अच्छा लगा. बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: हां, करेले में उबले आलू मैशकरके मसाले के साथ भर सकते हैं.
निशा: सारदा जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: शाज़िया जी, हां, आप इसमें प्याज भी भर सकते हैं.