भरवां करेले - Bharwan Karela karela Recipe - Stuffed karela Recipe

करेले अपने कड़वेपन के कारण कुछ लोगों को पसन्द नहीं आते. लेकिन भरवां करेले (Stuffed Karela Recipe)ब हुत ही स्वादिष्ट होते हैं. आप इन्हें बनाकर एक सप्ताह तक रख सकते है. यह जल्दी खराब नही होते. आईये हम आज भरवां करेले (Stuffed Bittergourd Recipe) बनायें. इसे बनाने में करीब 40 मिनिट लग जायेंगे.
Read this recipe in English - Stuffed karela recipe
आवश्यक सामग्री - Ingredients for Bharwan Karela
- करेले ( छोटे छोटे ) ——– 10 या 400 ग्राम
- तेल ——– 4 टेबिल स्पून
- हींग ——– 1 पिन्च
- जीरा ——– आधा छोटी चम्मच
- हल्दी पाउडर ——– आधा छोटी चम्मच
- धनियाँ पाउडर ——– 2 छोटी चम्मच
- सोंफ पाउडर ——— 2 छोटी चम्मच
- अमचूर पाउडर ——— 1 छोटी चम्मच
- लाल मिर्च पाउडर ——— आधा छोटी चम्मच
- नमक ——— 1 छोटी चम्मच ( स्वादानुसार )
विधि - How to make Bharwan Karela Recipe
करेलों को अच्छी तरह धो लीजिये. चाकू की सहायता से खुरच कर छील लीजिये. . छीलन में छोटी आधा चम्मच नमक डाल कर 15 मिनिट के लिये रख दीजिये.
करेले को साइड से काटें लेकिन उसका दूसरा साइड जुड़ा रहे. अब चाकू की सहायता से करेले के अन्दर से बीज और गूदा प्लेट में निकाल लें छिले हुये करेले दुबारा धो लें (आजकल ज्यादा कड़्बी जाति के करेले नहीं आते लेकिन अगर आप करेले की कड़्बाहत बिलकुल पसन्द नही करते है तब आप इनमें करीब 1 छोटी चम्मच नमक निकालिये और थोड़ा थोड़ा नमक करेले के अन्दर बाहर दोनों ओर लगाकर आधा घन्टे के लिये रख दीजिये, बाद में पानी से अच्छी तरह धो कर पानी निकाल दीजिये.). सारे करेले इसी तरह तैयार कर लीजिये.
अब छीलन को पानी से अच्छी तरह 2-3 बार धो कर पानी को निचोड़ दीजिये. छोटी कढ़ाई में 1 टेबिल स्पून तेल डाल कर गरम करिये. गरम तेल में हींग और जीरा डालिये, जीरा भुनने के बाद ,हल्दी पाउडर, धनियाँ पाउडर सोंफ पाउडर डालिये. 2 - 3 बार चमचे से चलाकर भूनिये, इस मसाले में करेले से निकला हुआ गूदा, छीलन, अमचूर पाउडर, लाल मिर्च पाउडर और नमक डाल दीजिये. मसाले को चमचे से चलाकर 6-7 मिनिट तक भूनिये. यह भुना हुआ मसाला करेलों में भरने के लिये तैयार है.
एक एक करेले में मसाला दबा दबा कर भरिये. सारे करेलों में मसाला भर लीजिये (मसाला इस तरह से भरिये कि सारे करेले में समान रूप से भर जाये).
कढ़ाई में 3 टेबिल स्पून तेल डाल कर गरम कीजिये. मसाले भरे हुये करेले तेल मे लगायें और ढक्कन से ढककर 6 -7 मिनिट तक मीडियम गैस फ्लेम पर पकाइये, ढक्कन खोलिये, करेलों को पलटिये और अब दुबारा ढक दीजिये, फिर से 5- 6 मिनिट तक करेले पकाइये, ढक्कन खोलिये और करेलों को देखें जिस सतह पर वे न सिके हो उसे नीचे की तरफ करके सेकें, सिके हुये करेले साइड कर दीजिये और कम सिके करेले बीच में कर दीजिये. करेले ब्राउन होने तक पलट पलट कर सेक लीजिये, भरवां करेले तैयार हैं.
करेलों को प्लेट या बाउल में निकाल लीजिये.
भरवां करेले (stuffed karele) तैयार हैं. आप इन्हैं पूरी, परांठे और चपाती किसे के भी साथ परोसिये और खाइये. यदि आप कहीं यात्रा पर निकल रहे हों तो भरवां करेले (Stuffed Bitter Melon), पूरी के साथ ले जाना न भूलें.
आप सरसों का तेल इस्तेमाल करते हैं तो करेले सरसों के तेल में ही बनाईये, सरसों के तेल से बने करेले और भी अधिक स्वादिष्ट होते हैं.
Bharwan Karela karela Recipe - Stuffed karela Recipe- Rawa Karanji Recipe Video in Hindi
कमेंट (204)
नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।
निशा: सविता जी, करेले को हल्का ही सिकने तक सेंके वे सोफ्ट रहेंगे.
I m 9 mnth pregnant
Mra bht MN tha karela khane ka
Thnkuu nisha ji
निशा: आसक्ति जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: प्रियंका जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: ज्योति जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
Mam aapki site padhne se mujhe b naya naye ideas aane lage aur aaj Maine karela bharwa banate time use besan k patle ghol me lapet diya fir fry kiya.mam pata hai isse karela dekhne me bhi sunder lag raha tha aur khana me kam kadwa tha Maine pahle boil kiya tha mere husband kabhi karela nai khate the par is baar khaya b aur tarif b ki.par Sara thanks aapko kuki aapke karan hi mai bhi idea lagane lag gayi hu
निशा: अनुप्रिया जी, मुझे बेसन लपेटे फ्राइड करेले के बारे में जानकर बहुत अच्छा लग रहा है, ट्राई करूंगी, बहुत बहुत धन्यवाद.
new receipe send me my account
mem isme full dane ke masala brskte h
Mujhe karele ka barwa bahoot pasand h
But mujhe banane nhi aata tha aapka sukriya Jo isse padkr banana Sikh liya thanks for it
hi mam. good afternoon,
i like Stuffed karela Recipe. </a>
when i get free i log in my youtube and watch ur recipe thank u .... have a nice day
निशा: चंद्रा जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
Thank you for share this recipe..
निशा : जी मोनिका, करेले अनेक तरह से बनाये जाते हैं. इन्हें आलू के साथ, दही के साथ भी बनाया जाता है.
निशा: मानसी जी, करेले का कड़वापन तो उसका असली स्वाद है, ताजे करेले हल्के कड़वे लगते हैं, इन्हैं 1 दिन बाद खायेंगे तब ये आपको इतने कड़वे नहीं लगेगें.
Thanks alot ma'm.i've tried it today and its mindblowing.karela itna swadisht ho sakta hai i didnt know that.
निशा: चटर्जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
Agar karele bahut bare bare ho to kese banaye
qun ki hum india ke bahar hai
or aap janti hai ki bahar ki sabji kesi hoti h
निशा: दीपक जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: हरगुन जी, मैं ओवन में करेले बनाने की कोशिश करती हूँ.
निशा: करेले को छील कर नमक लगा कर रख दीजिये, आधा घंटे बाद धोकर भर कर , अच्छी तरह सेक कर बनाइये, अमचूर पाउडर थोड़ा अधिक डालें, करेले अच्छे बनेंगे.
निशा: मिनी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: निर्मल जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
very yummy receipe..... bharwa krele bhut achhe bane....
निशा: रितु जी, बहुत बहुत धन्यवाद.