भरवां करेले - Bharwan Karela karela Recipe - Stuffed karela Recipe

करेले अपने कड़वेपन के कारण कुछ लोगों को पसन्द नहीं आते. लेकिन भरवां करेले (Stuffed Karela Recipe)ब हुत ही स्वादिष्ट होते हैं. आप इन्हें बनाकर एक सप्ताह तक रख सकते है. यह जल्दी खराब नही होते. आईये हम आज भरवां करेले (Stuffed Bittergourd Recipe) बनायें. इसे बनाने में करीब 40 मिनिट लग जायेंगे.
Read this recipe in English - Stuffed karela recipe
आवश्यक सामग्री - Ingredients for Bharwan Karela
- करेले ( छोटे छोटे ) ——– 10 या 400 ग्राम
- तेल ——– 4 टेबिल स्पून
- हींग ——– 1 पिन्च
- जीरा ——– आधा छोटी चम्मच
- हल्दी पाउडर ——– आधा छोटी चम्मच
- धनियाँ पाउडर ——– 2 छोटी चम्मच
- सोंफ पाउडर ——— 2 छोटी चम्मच
- अमचूर पाउडर ——— 1 छोटी चम्मच
- लाल मिर्च पाउडर ——— आधा छोटी चम्मच
- नमक ——— 1 छोटी चम्मच ( स्वादानुसार )
विधि - How to make Bharwan Karela Recipe
करेलों को अच्छी तरह धो लीजिये. चाकू की सहायता से खुरच कर छील लीजिये. . छीलन में छोटी आधा चम्मच नमक डाल कर 15 मिनिट के लिये रख दीजिये.
करेले को साइड से काटें लेकिन उसका दूसरा साइड जुड़ा रहे. अब चाकू की सहायता से करेले के अन्दर से बीज और गूदा प्लेट में निकाल लें छिले हुये करेले दुबारा धो लें (आजकल ज्यादा कड़्बी जाति के करेले नहीं आते लेकिन अगर आप करेले की कड़्बाहत बिलकुल पसन्द नही करते है तब आप इनमें करीब 1 छोटी चम्मच नमक निकालिये और थोड़ा थोड़ा नमक करेले के अन्दर बाहर दोनों ओर लगाकर आधा घन्टे के लिये रख दीजिये, बाद में पानी से अच्छी तरह धो कर पानी निकाल दीजिये.). सारे करेले इसी तरह तैयार कर लीजिये.
अब छीलन को पानी से अच्छी तरह 2-3 बार धो कर पानी को निचोड़ दीजिये. छोटी कढ़ाई में 1 टेबिल स्पून तेल डाल कर गरम करिये. गरम तेल में हींग और जीरा डालिये, जीरा भुनने के बाद ,हल्दी पाउडर, धनियाँ पाउडर सोंफ पाउडर डालिये. 2 - 3 बार चमचे से चलाकर भूनिये, इस मसाले में करेले से निकला हुआ गूदा, छीलन, अमचूर पाउडर, लाल मिर्च पाउडर और नमक डाल दीजिये. मसाले को चमचे से चलाकर 6-7 मिनिट तक भूनिये. यह भुना हुआ मसाला करेलों में भरने के लिये तैयार है.
एक एक करेले में मसाला दबा दबा कर भरिये. सारे करेलों में मसाला भर लीजिये (मसाला इस तरह से भरिये कि सारे करेले में समान रूप से भर जाये).
कढ़ाई में 3 टेबिल स्पून तेल डाल कर गरम कीजिये. मसाले भरे हुये करेले तेल मे लगायें और ढक्कन से ढककर 6 -7 मिनिट तक मीडियम गैस फ्लेम पर पकाइये, ढक्कन खोलिये, करेलों को पलटिये और अब दुबारा ढक दीजिये, फिर से 5- 6 मिनिट तक करेले पकाइये, ढक्कन खोलिये और करेलों को देखें जिस सतह पर वे न सिके हो उसे नीचे की तरफ करके सेकें, सिके हुये करेले साइड कर दीजिये और कम सिके करेले बीच में कर दीजिये. करेले ब्राउन होने तक पलट पलट कर सेक लीजिये, भरवां करेले तैयार हैं.
करेलों को प्लेट या बाउल में निकाल लीजिये.
भरवां करेले (stuffed karele) तैयार हैं. आप इन्हैं पूरी, परांठे और चपाती किसे के भी साथ परोसिये और खाइये. यदि आप कहीं यात्रा पर निकल रहे हों तो भरवां करेले (Stuffed Bitter Melon), पूरी के साथ ले जाना न भूलें.
आप सरसों का तेल इस्तेमाल करते हैं तो करेले सरसों के तेल में ही बनाईये, सरसों के तेल से बने करेले और भी अधिक स्वादिष्ट होते हैं.
Bharwan Karela karela Recipe - Stuffed karela Recipe- Rawa Karanji Recipe Video in Hindi
कमेंट (204)
नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।
निशा: माया जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: युवराज जी, धन्यवाद.
निशा: नाज़िया जी, आपको भी मेरी ओर से बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: अमचूर ही ज्यादा अच्छा रहता है, नीबू से भी काम चलाया जा सकता है और हरे आम की खटाई का स्वाद और भी अच्छा लगता है.
निशा: राजकुमार जी, धन्यवाद.
निशा: प्रिया जी, करेलों में नमक लगाकर रखने के कुछ देर बाद इन्हें धो लीजिए और मसाले में नमक का उपयोग कीजिए.
निशा: उर्वशी जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: भरवा करेले बनाने के लिये तो एसे ही करना होता है, वेबसाइट और चैनल पर फ्राइड करेला रेसिपी उपलब्ध है, उस तरह करेले बहुत जल्द बन जाते हैं और अच्छे लगते हैं.
निशा: शिवाक्षी जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: उमेश जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
Kya KARELE KO BINA CHILE BANY TO KYA JIYADA TIKHA HOGA
निशा: आशुतोष जी, आप इसे बना सकते हैं.
I Like
निशा: आशुतोष जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: सोनल जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
Bharva krele m agar hm uske chilan ka masala bhunte time onion ko fry kre to krele bekar to nhi lgenege.
निशा: मोनिका जी, आप ने स्वादानुसार बदलाव कर सकते हैं.
निशा: अंजली जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: डिम्पल जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा:बहुत बहुत धन्यवाद.
M karele m boiled potato bhi use krti hu satffing k lie That's also very teasty to eat...
निशा: गीतू जी, सुझाव के लिए धन्यवाद.
निशा: योगेश जी, कॉर्न फ्लोर को ही कॉर्न स्टार्च कहते हैं और अरारोट अलग होता है.
निशा: आशा जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: नेहा जी, ये करेले सिर्फ मसाले से ही बने हैं, अगर आप बेसन डालना चाहें तो बेसन को हल्का सा भून कर मसाले में मिलाकर करेले में भर बना सकते हैं.
Agar han to kase...
Plz tell me ..tnks
निशा: मन्ना जी, मैं इसे माइक्रोवेव में बनाने की कोशिश करती हूँ.
निशा: लीना जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: निर्मल जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
aapki all recipe main bnati hun...and I liked it so much...
thankyou so much..
निशा: किर्ति जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: पूनम जी, करेले का कड़वापन खतम करने के लिये, उन्हैं काटकर नमक लगाकर रखा जाता है, इसके बाद धो लिया जाता है, और करेले में थोड़ा कड़वापन तो अच्छा लगता है.
निशा: अनीता जी, करेले बोयल करके भर कर बनाये जा सकते हैं.
निशा: कुसुम जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: सहदेव जी, बहुत बहुत धन्यवाद.