Palak Paneer Recipe – पालक पनीर

पालक पनीर (Palak Paneer Recipe) की सब्जी में पालक और पनीर दोनों ही बहुत ही पौष्टिक हैं. खाने में पालक पनीर की सब्जी बहुत ही स्वादिष्ट हैं और बनाने में भी बहुत आसान, आप इस सब्जी को किसी विशेष अवसर पर बना सकते हैं, तो आइये हम पालक पनीर बनाना शुरू करें.
Read this Recipe In English : Palak Paneer Recipe
आवश्यक सामग्री - Ingredients for Palak Paneer
चार लोगों के लिये.
- पालक - 500 ग्राम
- पनीर - 300 ग्राम ( पनीर को 1 इंच के चौकोर टुकड़ों में काट लें )
- पेस्ट - टमाटर ( 3-4), हरी मिर्च (1) और अदरक - 1 इंच लम्बा टुकड़ा
- जीरा - 1/2 छोटी चम्मच
- हींग - 1-2 पिंच
- हल्दी पाउडर - 1/4 छोटी चम्मच
- लाल मिर्च पाउडर - 1/4 छोटी चम्मच से कम
- नमक - 1 छोटी चम्मच से कम या स्वादानुसार
- बेसन - 1 टेबल स्पून
- गरम मसाला - 1/4 छोटी चम्मच से कम
- हरा धनिया - 1-2 टेबल स्पून (बारीक कटा हुआ)
- क्रीम - गार्निश करने के लिए
विधि - How to make Palak Paneer
पालक की डंडियाँ तोड़ कर हटा दीजिये, पत्तों को अच्छी तरह 2 बार धोकर छलनी में सुखा लीजिए.
एक बर्तन में पालक, 1 टेबल स्पून पानी डाल दीजिये. इसे ढककर धीमी गैस पर 5 मिनिट उबाल लीजिए. इसके बाद, ठंडा होने दीजिए.
पालक के ठंडा होने के बाद इसे मिक्सर जार में डालकर पीस लीजिए.
आप पनीर को तल कर या बिना तले दोनों तरीके से तरी में डाल सकती हैं (पनीर को तलने के लिये नान स्टिक तवा गरम कीजिये, थोड़ा सा तेल डालिये और पनीर के टुकड़े तवे पर डाल कर दोनों ओर हल्का ब्राउन होने तक तल लीजिये)
कढ़ाही में 1.5 टेबल स्पून तेल डालकर गरम कीजिये. गरम तेल में हींग और जीरा डाल दीजिये. जीरा भुनने के बाद, हल्दी पाउडर, धनिया पाउडर और बेसन डाल कर थोड़ा सा भूनिये. इस मसाले में टमाटर, अदरक, हरी मिर्च का पेस्ट डालकर मिलाइए. साथ ही लाल मिर्च पाउडर भी डाल दीजिए और मसाले को तब तक भूनिए जब तक इसके ऊपर तेल ना दिखाई देने लगे. मसाला भुनने में 5 मिनिट लग जाते हैं.
मसाला भुन जाने पर इसमें पिसा हुआ पालक और 2 से 3 चमचे पानी डालकर मिला दीजिए. साथ ही नमक, गरम मसाला डालकर सारी चीजों को अच्छे से मिक्स कर लीजिए.
सब्जी में उबाल आने के बाद पनीर के टुकड़े डाल दीजिये, 2 मिनिट ढककर धीमी आग पर पकाइये
.पालक पनीर की सब्जी तैयार है. पालक पनीर की सब्जी में हरा धनिया डालकर मिलाइए. पालक पनीर की सब्जी को प्याले में निकालिये. इसके ऊपर 1 चम्मच क्रीम या मलाई डाल कर सब्जी की गार्निशिंग कर दीजिए. गरमागरम सब्जी चपाती, नान, पराठे या चावल के साथ परोसिये और खाइये.
सुझाव
लाल मिर्च पाउडर आप अपने स्वादानुसार कम या ज्यादा डाल सकते हैं या बिना मिर्च के भी इसे बना सकते हैं.
कमेंट (427)
नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।
निशा: शोभना जी, मेरे परिवार में हलसन, प्याज नहीं खाया जाता है, और अगर आप सब्जी में लहसन प्याज डालना चाहते है, तब आप जीरा भूनने के बाद बारीक कटे हुये लहसन प्याज डालकर हल्का गुलाबी होने तक भून लीजिये और सारे मसाले इसी तरह डालते हुये सब्जी बना लीजिये.
निशा: रवी जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: नीलम जी, आपके ये कमेन्ट और अधिक करने की प्रेरणा देते रहते हैं, बहुत बहुत धन्यवाद.
In a very easy way u told me the recipe definitely I will try same.
I will flow ur blog for more..
Wish u all the best.....stay blessed
निशा: निशान्त जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: सोनी जी, अवश्य पालक, पनीर, मटर बहुत अच्छी सब्जी बनेगी.
निशा: डा. गरिमा जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: दिव्या जी, प्याज को पीसा जा सकता है, और भूनकर सब्जी बना सकते हैं, अच्छी सब्जी बनेगी.
निशा: वंशिका जी हां मेरी पूरी कोशिश रहेगी.
निशा; सोनम जी हां प्याज यूज किया जा सकता है.
निशा: कुलदीप जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: उपासना जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
Aaj maine palak paneer ki recipe bnai... acchi bni but palak maine km dala to bhut ptli curry bni....
निशा: रितु जी, आप अगली बार और अच्छी सब्जी बनेगी.
निशा: सैमा जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: सैमा जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: निशा, कई प्रकार की आइसक्रीम की रेसिपी वेबसाइट और चैनल पर उपलब्ध हैं, सर्च बटन पर आइसक्रीम लिखकर रेसिपी सर्च कर सकते हैं.
निशा: अनिल जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: श्रेया जी हां तला पनीर भी डाला जा सकता है.
निशा: श्रेया जी, पनीर बनाने की रेसिपी वेबसाइट पर उपलब्ध है, सर्च बटन पर पनीर कैसे बनायें लिखकर रेसिपी को सर्च कर सकते हैं.
निशा: शिबु जी, मुझे बहुत खुशी हो रही है, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: श्रेया जी, बैटर को थोड़ा गाढ़ा बनाइये, और ईनो साल्ट डालने के बाद उसे मिलाने तक मिक्स कीजिये, बहुत ज्यादा मत चलाइये, ढोकला अच्छा बनेगा.
निशा: छाया, बेसन को मसाले के साथ भूनकर डाला जा सकता है, या अलग से भून कर, जब पालक डालकर मिला रहे हैं तब डाल दीजिये.
निशा: जीरा राइस की रेसिपि वेबसाइट और चैनल पर उपलब्ध है, सर्च बटन पर रेसिपी का नाम लिखकर रेसिपी सर्च कर सकते हैं.
thanks
your b r b