Palak Paneer Recipe – पालक पनीर

पालक पनीर (Palak Paneer Recipe) की सब्जी में पालक और पनीर दोनों ही बहुत ही पौष्टिक हैं. खाने में पालक पनीर की सब्जी बहुत ही स्वादिष्ट हैं और बनाने में भी बहुत आसान, आप इस सब्जी को किसी विशेष अवसर पर बना सकते हैं, तो आइये हम पालक पनीर बनाना शुरू करें.
Read this Recipe In English : Palak Paneer Recipe
आवश्यक सामग्री - Ingredients for Palak Paneer
चार लोगों के लिये.
- पालक - 500 ग्राम
- पनीर - 300 ग्राम ( पनीर को 1 इंच के चौकोर टुकड़ों में काट लें )
- पेस्ट - टमाटर ( 3-4), हरी मिर्च (1) और अदरक - 1 इंच लम्बा टुकड़ा
- जीरा - 1/2 छोटी चम्मच
- हींग - 1-2 पिंच
- हल्दी पाउडर - 1/4 छोटी चम्मच
- लाल मिर्च पाउडर - 1/4 छोटी चम्मच से कम
- नमक - 1 छोटी चम्मच से कम या स्वादानुसार
- बेसन - 1 टेबल स्पून
- गरम मसाला - 1/4 छोटी चम्मच से कम
- हरा धनिया - 1-2 टेबल स्पून (बारीक कटा हुआ)
- क्रीम - गार्निश करने के लिए
विधि - How to make Palak Paneer
पालक की डंडियाँ तोड़ कर हटा दीजिये, पत्तों को अच्छी तरह 2 बार धोकर छलनी में सुखा लीजिए.
एक बर्तन में पालक, 1 टेबल स्पून पानी डाल दीजिये. इसे ढककर धीमी गैस पर 5 मिनिट उबाल लीजिए. इसके बाद, ठंडा होने दीजिए.
पालक के ठंडा होने के बाद इसे मिक्सर जार में डालकर पीस लीजिए.
आप पनीर को तल कर या बिना तले दोनों तरीके से तरी में डाल सकती हैं (पनीर को तलने के लिये नान स्टिक तवा गरम कीजिये, थोड़ा सा तेल डालिये और पनीर के टुकड़े तवे पर डाल कर दोनों ओर हल्का ब्राउन होने तक तल लीजिये)
कढ़ाही में 1.5 टेबल स्पून तेल डालकर गरम कीजिये. गरम तेल में हींग और जीरा डाल दीजिये. जीरा भुनने के बाद, हल्दी पाउडर, धनिया पाउडर और बेसन डाल कर थोड़ा सा भूनिये. इस मसाले में टमाटर, अदरक, हरी मिर्च का पेस्ट डालकर मिलाइए. साथ ही लाल मिर्च पाउडर भी डाल दीजिए और मसाले को तब तक भूनिए जब तक इसके ऊपर तेल ना दिखाई देने लगे. मसाला भुनने में 5 मिनिट लग जाते हैं.
मसाला भुन जाने पर इसमें पिसा हुआ पालक और 2 से 3 चमचे पानी डालकर मिला दीजिए. साथ ही नमक, गरम मसाला डालकर सारी चीजों को अच्छे से मिक्स कर लीजिए.
सब्जी में उबाल आने के बाद पनीर के टुकड़े डाल दीजिये, 2 मिनिट ढककर धीमी आग पर पकाइये
.पालक पनीर की सब्जी तैयार है. पालक पनीर की सब्जी में हरा धनिया डालकर मिलाइए. पालक पनीर की सब्जी को प्याले में निकालिये. इसके ऊपर 1 चम्मच क्रीम या मलाई डाल कर सब्जी की गार्निशिंग कर दीजिए. गरमागरम सब्जी चपाती, नान, पराठे या चावल के साथ परोसिये और खाइये.
सुझाव
लाल मिर्च पाउडर आप अपने स्वादानुसार कम या ज्यादा डाल सकते हैं या बिना मिर्च के भी इसे बना सकते हैं.
कमेंट (427)
नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।
निशा: ऊषा जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: नेहा, मैं क्लासेज नहीं लेती हूँ, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: अपर्ना, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: सोनल जी बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: देव आपको भी मेरा बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: शिखा, आप कनफ्यूज मत होइये, कसूरी मेथी डालने के बाद बेसन डालकर थोड़ा भून लीजिये, टमाटर पेस्ट मसाला भूनिये और सब्जी बनाइये, बनाइये आप अच्छी सब्जी बना लेंगी.
1st time ye recepe dekh rahi hoo
निशा: पूजा, टमाटर और बेसन से अच्छा स्वाद आता है, अगर आप नहीं पसन्द करती हैं तो न डालें.
निशा: अमनजोत, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: योगिता, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: ममता, बहुत बहुत धन्यवाद और बेबी को बहुत बहुत प्यार.
निशा: मृ्नालिनी, बहुत बहुत धन्यवाद.
Learnt all the cooking 95% from you..
Thank u
निशा: सोनिया, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: महेश जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: विनीता, इनसे सब्जी का स्वाद बढ़ता है और ग्रेवी थिक होती है.
निशा: तेजस्वनी, बहुत बहुत धन्यवाद.
can in chicken chilly, chicken can be replaced by nutri nagets (soya bari), how it can be made more delecious?
plz reply
निशा: धन्यवाद निकिता