Palak Paneer Recipe – पालक पनीर

पालक पनीर (Palak Paneer Recipe) की सब्जी में पालक और पनीर दोनों ही बहुत ही पौष्टिक हैं. खाने में पालक पनीर की सब्जी बहुत ही स्वादिष्ट हैं और बनाने में भी बहुत आसान, आप इस सब्जी को किसी विशेष अवसर पर बना सकते हैं, तो आइये हम पालक पनीर बनाना शुरू करें.
Read this Recipe In English : Palak Paneer Recipe
आवश्यक सामग्री - Ingredients for Palak Paneer
चार लोगों के लिये.
- पालक - 500 ग्राम
- पनीर - 300 ग्राम ( पनीर को 1 इंच के चौकोर टुकड़ों में काट लें )
- पेस्ट - टमाटर ( 3-4), हरी मिर्च (1) और अदरक - 1 इंच लम्बा टुकड़ा
- जीरा - 1/2 छोटी चम्मच
- हींग - 1-2 पिंच
- हल्दी पाउडर - 1/4 छोटी चम्मच
- लाल मिर्च पाउडर - 1/4 छोटी चम्मच से कम
- नमक - 1 छोटी चम्मच से कम या स्वादानुसार
- बेसन - 1 टेबल स्पून
- गरम मसाला - 1/4 छोटी चम्मच से कम
- हरा धनिया - 1-2 टेबल स्पून (बारीक कटा हुआ)
- क्रीम - गार्निश करने के लिए
विधि - How to make Palak Paneer
पालक की डंडियाँ तोड़ कर हटा दीजिये, पत्तों को अच्छी तरह 2 बार धोकर छलनी में सुखा लीजिए.
एक बर्तन में पालक, 1 टेबल स्पून पानी डाल दीजिये. इसे ढककर धीमी गैस पर 5 मिनिट उबाल लीजिए. इसके बाद, ठंडा होने दीजिए.
पालक के ठंडा होने के बाद इसे मिक्सर जार में डालकर पीस लीजिए.
आप पनीर को तल कर या बिना तले दोनों तरीके से तरी में डाल सकती हैं (पनीर को तलने के लिये नान स्टिक तवा गरम कीजिये, थोड़ा सा तेल डालिये और पनीर के टुकड़े तवे पर डाल कर दोनों ओर हल्का ब्राउन होने तक तल लीजिये)
कढ़ाही में 1.5 टेबल स्पून तेल डालकर गरम कीजिये. गरम तेल में हींग और जीरा डाल दीजिये. जीरा भुनने के बाद, हल्दी पाउडर, धनिया पाउडर और बेसन डाल कर थोड़ा सा भूनिये. इस मसाले में टमाटर, अदरक, हरी मिर्च का पेस्ट डालकर मिलाइए. साथ ही लाल मिर्च पाउडर भी डाल दीजिए और मसाले को तब तक भूनिए जब तक इसके ऊपर तेल ना दिखाई देने लगे. मसाला भुनने में 5 मिनिट लग जाते हैं.
मसाला भुन जाने पर इसमें पिसा हुआ पालक और 2 से 3 चमचे पानी डालकर मिला दीजिए. साथ ही नमक, गरम मसाला डालकर सारी चीजों को अच्छे से मिक्स कर लीजिए.
सब्जी में उबाल आने के बाद पनीर के टुकड़े डाल दीजिये, 2 मिनिट ढककर धीमी आग पर पकाइये
.पालक पनीर की सब्जी तैयार है. पालक पनीर की सब्जी में हरा धनिया डालकर मिलाइए. पालक पनीर की सब्जी को प्याले में निकालिये. इसके ऊपर 1 चम्मच क्रीम या मलाई डाल कर सब्जी की गार्निशिंग कर दीजिए. गरमागरम सब्जी चपाती, नान, पराठे या चावल के साथ परोसिये और खाइये.
सुझाव
लाल मिर्च पाउडर आप अपने स्वादानुसार कम या ज्यादा डाल सकते हैं या बिना मिर्च के भी इसे बना सकते हैं.
कमेंट (427)
नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।
निशा: बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: आप न डालना चाहे तो न डालें.
निशा: विनीता जी, तुअर दाल मेरे वेबसाइट और चैनल पर उपलब्ध है, इसे आप देख सकते हैं.
i tried this recipe & it was very tasty. I had a question that can i add a garlic flakes while boiling the palak
Today was my husband' s birthday and I cooked palak paneer with your receipe. He liked it a lot. Thank you for making our day. Thank you by all our heart. Wish you all the very best. You are doing an amazing work.
निशा: विनोद जी, आप अपने पसंद अनुसार प्याज डाल सकते हैं.
निशा: बहुत बहुत धन्यवाद आपका.
निशा: विनीता जी, आप इसे बनाएं और अपने अनुभव हमारे साथ जरूर शेयर कीजिए, धन्यवाद.
निशा: शिव जी, बेसन हमने मसाले की तरह प्रयोग किया है, बेसन से पालक का स्वाद और अच्छा हो जाता है.
निशा: बहुत बहुत शुक्रिया आपका.
निशा: अजीत जी, तेल में जीरा डालकर हल्का सा भून जाने पर इसमें प्याज डालकर भून लीजिए.
निशा: रेनू जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: नज़ीन जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: मोनिका जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
Than how we can reduce the sweet taste..?
निशा: श्वेता जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: पिंटू जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: आप अपने स्वादानुसार इसमें प्याज डाल सकते हैं.
निशा: बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: आप बिना बेसन के भी इसे बना सकती हैं.
Mam,
Can i make this without kasuri methi?
निशा: रोहित जी, आप बिना कसूरी मेथी के भी यह सब्जी बना सकते हैं.
निशा: आप इसे बिना क्रीम और मलाई के भी बना सकते हैं.
निशा: आदित्य जी, सब्जी में थोड़ी सी हरी मेथी डाली जा सकती है.
निशा: बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: आपका बहुत बहुत धन्यवाद, जानकर बहुत खुशी हुई.
I like this esay make dish
agr mlayi ya cream na ho to kya kru
निशा: दिव्या जी, पालक पनीर को बिना मलाई और क्रीम के बनाया जा सकता है.
i love to eat palak paneer
Wow it's a very useful and simple recipe. Thank you very much
निशा: शान्ता जी, बहुत बहुत धन्यवाद.