Palak Paneer Recipe – पालक पनीर

पालक पनीर (Palak Paneer Recipe) की सब्जी में पालक और पनीर दोनों ही बहुत ही पौष्टिक हैं. खाने में पालक पनीर की सब्जी बहुत ही स्वादिष्ट हैं और बनाने में भी बहुत आसान, आप इस सब्जी को किसी विशेष अवसर पर बना सकते हैं, तो आइये हम पालक पनीर बनाना शुरू करें.
Read this Recipe In English : Palak Paneer Recipe
आवश्यक सामग्री - Ingredients for Palak Paneer
चार लोगों के लिये.
- पालक - 500 ग्राम
- पनीर - 300 ग्राम ( पनीर को 1 इंच के चौकोर टुकड़ों में काट लें )
- पेस्ट - टमाटर ( 3-4), हरी मिर्च (1) और अदरक - 1 इंच लम्बा टुकड़ा
- जीरा - 1/2 छोटी चम्मच
- हींग - 1-2 पिंच
- हल्दी पाउडर - 1/4 छोटी चम्मच
- लाल मिर्च पाउडर - 1/4 छोटी चम्मच से कम
- नमक - 1 छोटी चम्मच से कम या स्वादानुसार
- बेसन - 1 टेबल स्पून
- गरम मसाला - 1/4 छोटी चम्मच से कम
- हरा धनिया - 1-2 टेबल स्पून (बारीक कटा हुआ)
- क्रीम - गार्निश करने के लिए
विधि - How to make Palak Paneer
पालक की डंडियाँ तोड़ कर हटा दीजिये, पत्तों को अच्छी तरह 2 बार धोकर छलनी में सुखा लीजिए.
एक बर्तन में पालक, 1 टेबल स्पून पानी डाल दीजिये. इसे ढककर धीमी गैस पर 5 मिनिट उबाल लीजिए. इसके बाद, ठंडा होने दीजिए.
पालक के ठंडा होने के बाद इसे मिक्सर जार में डालकर पीस लीजिए.
आप पनीर को तल कर या बिना तले दोनों तरीके से तरी में डाल सकती हैं (पनीर को तलने के लिये नान स्टिक तवा गरम कीजिये, थोड़ा सा तेल डालिये और पनीर के टुकड़े तवे पर डाल कर दोनों ओर हल्का ब्राउन होने तक तल लीजिये)
कढ़ाही में 1.5 टेबल स्पून तेल डालकर गरम कीजिये. गरम तेल में हींग और जीरा डाल दीजिये. जीरा भुनने के बाद, हल्दी पाउडर, धनिया पाउडर और बेसन डाल कर थोड़ा सा भूनिये. इस मसाले में टमाटर, अदरक, हरी मिर्च का पेस्ट डालकर मिलाइए. साथ ही लाल मिर्च पाउडर भी डाल दीजिए और मसाले को तब तक भूनिए जब तक इसके ऊपर तेल ना दिखाई देने लगे. मसाला भुनने में 5 मिनिट लग जाते हैं.
मसाला भुन जाने पर इसमें पिसा हुआ पालक और 2 से 3 चमचे पानी डालकर मिला दीजिए. साथ ही नमक, गरम मसाला डालकर सारी चीजों को अच्छे से मिक्स कर लीजिए.
सब्जी में उबाल आने के बाद पनीर के टुकड़े डाल दीजिये, 2 मिनिट ढककर धीमी आग पर पकाइये
.पालक पनीर की सब्जी तैयार है. पालक पनीर की सब्जी में हरा धनिया डालकर मिलाइए. पालक पनीर की सब्जी को प्याले में निकालिये. इसके ऊपर 1 चम्मच क्रीम या मलाई डाल कर सब्जी की गार्निशिंग कर दीजिए. गरमागरम सब्जी चपाती, नान, पराठे या चावल के साथ परोसिये और खाइये.
सुझाव
लाल मिर्च पाउडर आप अपने स्वादानुसार कम या ज्यादा डाल सकते हैं या बिना मिर्च के भी इसे बना सकते हैं.
कमेंट (427)
नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।
निशा: गुरप्रीत जी, इससे टेस्ट अच्छा आता है.
निशा: जयश्री जी, पालक में क्रीम मिलाने से उसका कलर लाइट ग्रीन हो जाता है.
Today I made palak paneer for the 1st time after my marriage and honestly it was very delicious.
I just skipped sugar and besan in this. Still it was yumm...
Thanks and your recipes are helping me a lot after marriage as i never used to cook before.
Thanks
Aanchal
निशा: आंचल जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: सती जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: विपिन जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: गरिमा जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: स्नेहल जी, हरे धनियां को जैसा वह हरा आया है वैसा ही सूती कपड़े में लपेट कर फ्रिक में रख लीजिये, सब्जी बनाते समय उतना ही धनियां निकालें जितना कि यूज करना हो, साफ करें, धोयें, कपड़े में लपेट कर पानी सुखा दें और काट कर यूज कीजिये, धनियां को पूरे 5-6 दिन तक यूज कर पाते हैं.
निशा: प्रगति जी, आप बिना टमाटर के नीबू का यूज करके भी बना सकते हैं.
Apki Btayi Gayi Recepies se mujhe bahut help multi hai....
thanks...
निशा: रूकसान जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: सीमा जी, आप इसमें 1 से 1.1/2 चम्मच बेसन डाल सकती हैं.
निशा: पूनम जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: वर्षा जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: नावेद जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
मुजे आपकी हर रेसीपी हछी लगती हैः
निशा: चेतना जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: करन जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: पियूष जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: अंजू जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
मैं आपकी रेसिपी पढता हूँ, और बनाता भी हूँ। घर में खाना बनाना बहुत अच्छा लगता है, क्यूँकि इससे स्वच्छ भोजन करने की अनुभूति होती है।
आशा करता हूँ की आपकी मिक्सर द्वारा बनाई जानेवाली सभी रेसिपीज को आप बिना मिक्सर बनाए जाने के बारे में ज़रूर बताएँगी।
निशा: अमित जी, मिक्स न होने पर, पालक को बारीक काटें और उबाल कर इसे रई से घोंट कर बनाया जा सकता है. मैं मिक्सर से टमाटर, अदरक, हरी मिर्च का पेस्ट बनाती हूँ, इसके लिये टमाटर को बारीक काटें, हरी मिर्च को बारीक काटें और अदरक को कद्दूकस करके यूज किया जा सकता है, टमाटर को उबाल कर मैश करके छान कर यूज कर सकते हैं.
निशा: अंजना जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: ललिता जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: कोमल जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: स्नेहल जी, मलाई के लिये एक डिब्बा बना लीजिये, मलाई दूध से निकाल कर डिब्बे में डालें और डिब्बे को फ्रीजर में रखें,कभी भी मलाई खराब नहीं होगी, डिब्बा भरने के बाद, डिब्बे को फ्रीजर से निकाल कर बाहर रख लीजिये और उसको किसी भी यूज में लाइये.
निशा: अंकित जी, आप क्रीम डाले बिना भी इसे बना सकते हैं.
निशा: योगेश जी, कच्चा पालक पीस कर भी सब्जी बना सकते हैं लेकिन पालक पनीर में पालक उबाल कर डाला जाय तो ज्यादा स्वादिष्ट बनता है.
निशा: बहुत बहुत धन्यवाद.