पफ पेस्ट्री शीट्स – Puff Pastry Sheets Recipe

पफ पेस्ट्री, पफ बिस्किट आदि बनाने के लिये आपको पफ शीट्स (Puff Pastry Sheets) की आवश्यकता होती है. सामान्यतया भारत में पफ पेस्ट्री शीट (Puff Pastry Sheets) उपलब्ध नहीं होती. आप इसे घर भी आसानी से बना सकते है.
पफ पेस्ट्री बनाने के लिये थोड़ी सी मेहनत और ढेर सारे धैर्य की आवश्यकता होती है. इसमें आपको आटा बार बार फ्रिज से निकाल कर बेलना और फिर फ्रिज में रखना पड़ता है. इन्हें एक बार बनाकर फ्रीजर में रख लीजिये और जब चाहे तब तुरन्त गरमागरम पफ पेस्ट्री या बिस्किट बनाईये.
आवश्यक सामग्री - Ingredients for Puff Pastry Sheets
- मैदा - 750 ग्राम (5 कप + 1 कप)
- मक्खन - 500 ग्राम (2 1/2 कप)
- नमक - एक छोटी चम्मच
- नीबू - 1
विधि - How to make Puff Pastry Dough
मैदा को छान कर किसी बर्तन में निकाल लीजिये. 1 कप मैदा सूखा बचा कर अलग रख लीजिये. बची हुई मैदा में 4 टेबल स्पून मक्खन्, नीबू का रस और नमक डाल कर मिला लीजिये और पानी की सहायता से चपाती जैसा नरम आटा लगा लीजिये. गूंथे हुये आटे को आधा घंटे के लिये ढककर रख दीजिये, फिर से आटे को मसल कर ठीक कर लीजिये.
मक्खन को मैस करके 5 मिनिट के लिए फ्रिज में रख दीजिये ताकि यह एकदम ठंडा हो जाय.
गूंथे हुये आटे को किसी बोर्ड या किचन टाप पर सूखा आटा छिड़क कर आयताकार बेल लीजिये. बेले गये आटे पर, जमे हुये मक्खन को फ्रिज से निकाल कर एकदम बीच में रखिये.

अब इस आटे को चारों ओर से उठाकर इस तरह मोड़िये कि मक्खन पूरी तरह से ढक जाय और इस मक्खन भरे आटे को सूखा आटा छिड़क कर बेलन से कम दबाव देते हुये आयकताकार इस तरह बेलिये कि मक्खन सीट से बाहर न निकले या कम से कम निकले, अगर मक्खन आटे से बाहर निकले तो उस जगह सूखा आटा छिड़क दीजिये. बेले हुयी शीट को दायें और बायीं और ऊपर, नीचे से पलट कर यानि कि मोड़ कर चार मोड़ डाल दीजिये, जैसे हमने मक्खन भरकर मोड़ा था, मोड़ने के बाद इसे 20 मिनट के लिये फ्रिज में रख दीजिये ताकि आटे की परतों के बीच में मक्खन जम जाय. यह आपका पहला स्टेप हुआ.
20 मिनट बाद आटे को फ्रिज से बाहर निकाल कर फिर से सूखा मैदा छिड़क कर, उसी आकार में बेलिये, बेलते समय साबधानी रखें, बेलन से चारों ओर एक जैसा हल्का दबाव देते हुये बेले, जरा भी असावधानी से मक्खन शीट से बाहर निकल आयेगा, अब फिर से मोड़ कर फ्रिज में 20 मिनट के लिये रख दीजिये. यह आपका दूसरा स्टेप हुआ.
इस तरह दो बार और आटे (Puff Pastry Dough) को फ्रिज से निकाल कर बेलिये और मोड़िये ताकि आपके चार स्टेप पूरे हो जांय.
चार स्टेप पूरे होने के बाद पफ पेस्ट्री या पफ बिस्किट बनाने के लिए आटा (Puff Pastry Dough) तैयार है.

इस तैयार आटे को लगभग 1/3 इंच मोटाई में बेल कर बड़ा कर लीजिये और अपने पसन्द के आकार के अनुसार या (2*4)" के आकार में टुकड़े काट लीजिये, इन टुकड़ों से अभी पेस्ट्री बनाई जा सकती हैं और इन टुकड़ों को आप अपने फ्रीजर में एक के ऊपर एक रख सकते हैं, 2 टुकड़ो के बीच एक पोलिथिन का टुकड़ा भी रख दीजिये ताकि ये पीस आसानी से एक दूसरे से अलग किये जा सकें. सारे टुकड़े किसी एअर टाइट कन्टेनर में रखकर फ्रीजर में रख दीजिये. आप जब भी चाहें 4-5 घंटे पहले अपने फ्रीजर से टुकड़े निकाल कर रखें और पफ पेस्ट्री या पफ बिस्किट बना लीजिये. फ्रिज से शीट के टुकड़े निकल कर माइक्रोवेव से फ्रोस्ट करके तुरन्त भी पफ पेस्ट्री या पफ बिस्किट बना सकते हैं.
पफ पेस्ट्री शीट्स से बनी रेसीपी
कमेंट (172)
नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।
i love your recipe so much
i am a software engineer when i want to cook something new just i open your site and find and i make a perfect dish.
i like your method to explain recipe.
thank you
निशा: कोमल जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: अनु जी हां किया जा सकता है.
bahut hi tasty or ekdum market jaisi hi bani puff sheets. Thanks.
निशा: कविता जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
I wanted to ask if we want to fill any filling in puff sheet then how to mould d sheet so dat i can get many stripes of maida...
निशा: श्रावरी जी, पफ पेस्ट्री मैदा से ही अच्छी बनती है.
nisha mam,
mujhe yeh puchna hai ki hum bade rectangle dough ko (2*4)" ke size me strip katenge to us stip ke bich mein filling bhar ke bake karenge ya fir us (2*4)" strip ko phir se rectangle ka shape dena padega aaur layering karena padega and filling bhara jayega...
निशा: shirley ji, पफ बिस्किट बनाने के लिये ओवन का तापमान 250 डि. सेग्री होना चाहिये, तभी ये अच्छे बनते हैं, गैस ओवन में इतना तापमान मेन्टेन नहीं हो पाता, इसलिये ये उतने अच्छे नहीं बन पाते.
निशा: कोमल जी, जब आटे में घी या तेल डालते हैं तो आटा को गूथने के लिये बहुत ही कम पानी की आवश्यकता होती है, समोसे का आटा थोड़ा सख्त ही रखा जाता है, आटा नरम होने और तेज आग पर समोसा तलने से समोसे नरम बनते हैं.
Kya cake ki tarah puff pastry ko cooker me bake nai kar sakte. .
plz help nisha ji
निशा: कोामल जी, इसे हमने कुकर में बनाया नहीं है, इसके लिये तापमान अधिक चाहिये होता है, ट्राई कर सकते हैं. मैं कोशिश करूंगी.
But the dough come good
When I keep inside the butter
And I roll
The butter will came out in dough
What I do mam
Help. Me help me
निशा: Refainnisa ji, शीट को बहुत ही हल्के दबाव से बेलें, अगर बटर कहीं से निकलता है तो वहा पेंच लगायें. प्लीज वीडियो भी देख लीजिये, थोड़ी सी प्रेक्टिस से ये अच्छा होने लगेगा.
निशा: लक्ष्मी जी, पेस्ट्री शीट को बेक करने के लिये तापमान 230-240 डि. से. चाहिये, और ओवन यानि के कन्वेक्सन मोड पर तापमान सैट करने के बाद प्रीहीट करना भी आवशयक है, कम तापमान पर पफ पेस्ट्री अच्छी नहीं बनती.
निशा: लक्ष्मी जी हां पेस्ट्री शीट को इसी तरह बनाना होगा.
Meri puff pastry dough se belte samay Sara butter bahar nikal gaya hai sides se bhi Sara butter nikal gaya hai Jo ki sukha maida se bhi thk nahi hoga aab me kya karu kya Sara butter mix kr me aata goond du kya issae meri sheet bn jayegi ya aap batayae uska kya karoo
निशा: रिम्पी जी, आटे सख्त हो या बेलते समय थोड़ा प्रेशर अधिक लग जायें तो एसा हो जाता है, लेकिन इसे सूखे आटे से ढक कर शीट को बेल लिया जाता है, अगर मक्खन नहीं भी ढक रहा है तो भी उसे फोल्ड करके बेलें, मक्खन को आटे में मिलाकर मिक्स करने से पेस्ट्री शीट अच्छी नहीं बनेगी.
निशा: लक्ष्मी जी, ये बिस्किट क्रिस्पी परतों वाले होते हैं, इन्हैं मारकेट से पफ बिस्किट्स कह कर लिया जा सकता है.
Nisha ji maine puff pastry freezer main rakhi hai usme to burf jamane lagi
aur maine usme se ek sheet nikal kar bake per bake karte hue usme se saara butter melt hokar nikalne laga aur jab woh bake hui to khate hue lag raha hai ki saara butter mooh main aa raha hai. Please aap bataye ki mujhe se kahan mistske hui.
meri puff pastry sheet bahut moti bani thi jab inko bell kar patla karne ki koshish karo to butter aane lagta hai aap please thoda sa detsil
निशा: मीनू जी, पेस्ट्री शीट को फ्रीजर से निकाल कर बाहर रख लीजिये, नार्मल तापमान आने पर उसे बेलिये, और ओवन को 230 -240 पर प्रीहीट कीजिये, इसके बाद इतने ही तापमान पर बेक कीजिये, पफ बिस्किट अच्छे बनकर तेयार होंगे.
maine aapki recipe se puff pastry sheets banayi hai. Isko freezer main rakhna hai ? Isko hum air tight container main rakh kar store kar sakte hai.?
Nishaji kya aap suji rusk banana sikha sakti hai jisme saunf bhi daalte hai.
Thank you.
निशा: मीनू जी हां पफ पेस्ट्री शीट को आप फ्रीजर में रख सकती हैं. मैं रस्क बनाने की कोशिश करूंगी.
निशा: नीतू, पफ बिस्किट बनाने के लिये, माइक्रोवेव की नहीं ओवन की आवश्यकता होती है. 100 ग्राम मैदा से पफ पेस्टी शीट बना लीजिये, थोड़े से बिस्किट बन जायेंगे.
निशा: कुलजीत जी, उन्हैं डीप फ्राई नहीं करना होता, वे तेल में बिखर सकते हैं, उन्हैं बेक करके ही बनाना होता है.
निशा: रीनू, बेक करते समय बटर निकलता है, लेकिन बाद में एब्जोर्ब हो जाता है. बिस्किटस को 220-230 डि.से. तापमान पर बेक करना होता है.
निशा: मीनल जी हां बना सकते हैं.
namskar
mai m.p.maheshwae se hu. aap ne jo recipes batayi vo bahut aasan hai. thanks for easy recipes
plz. sohan papdi ki vidhi jo ghar par banayi ja sake bataye....................thanks
निशा: मेघा, पफ पेस्ट्री शीट्स का वीडियो पहले से उपलब्ध है, पफ पेस्ट्री शीट्स के फोटो पर जो सिम्बल आप देख रही हैं उस पर क्लिक कीजिये और वीडियो देख लीजिये, धन्यवाद.