पफ पेस्ट्री शीट्स – Puff Pastry Sheets Recipe

📅 24 दिसंबर 2010 👁 3.6 लाख बार देखी गई 💬 172 कमेंट ★ 3.4 (6780)

पफ पेस्ट्री, पफ बिस्किट आदि बनाने के लिये आपको पफ शीट्स (Puff Pastry Sheets) की आवश्यकता होती है. सामान्यतया भारत में पफ पेस्ट्री शीट (Puff Pastry Sheets) उपलब्ध नहीं होती. आप इसे घर भी आसानी से बना सकते है.

पफ पेस्ट्री बनाने के लिये थोड़ी सी मेहनत और ढेर सारे धैर्य की आवश्यकता होती है. इसमें आपको आटा बार बार फ्रिज से निकाल कर बेलना और फिर फ्रिज में रखना पड़ता है.  इन्हें एक बार बनाकर फ्रीजर में रख लीजिये और जब चाहे तब तुरन्त गरमागरम पफ पेस्ट्री या बिस्किट बनाईये.

आवश्यक सामग्री - Ingredients for  Puff Pastry Sheets


  • मैदा - 750 ग्राम (5  कप + 1 कप)
  • मक्खन - 500 ग्राम (2  1/2 कप)
  • नमक - एक छोटी चम्मच
  • नीबू - 1

विधि - How to make Puff Pastry Dough
मैदा को छान कर किसी बर्तन में निकाल लीजिये. 1 कप मैदा सूखा बचा कर अलग रख लीजिये. बची हुई मैदा में 4 टेबल स्पून मक्खन्, नीबू का रस और नमक डाल कर मिला लीजिये और पानी की सहायता से चपाती जैसा नरम आटा लगा लीजिये. गूंथे हुये आटे को आधा घंटे के लिये ढककर रख दीजिये, फिर से आटे को मसल कर ठीक कर लीजिये.

मक्खन को मैस करके 5 मिनिट के लिए फ्रिज में रख दीजिये ताकि यह एकदम ठंडा हो जाय.
गूंथे हुये आटे को किसी बोर्ड या किचन टाप पर सूखा आटा छिड़क कर आयताकार बेल लीजिये. बेले गये आटे पर, जमे हुये मक्खन को फ्रिज से निकाल कर एकदम बीच में रखिये.
Traditional Thopa Recipe
अब इस आटे को चारों ओर से उठाकर इस तरह मोड़िये कि मक्खन पूरी तरह से ढक जाय और इस मक्खन भरे आटे को सूखा आटा छिड़क कर बेलन से कम दबाव देते हुये आयकताकार इस तरह बेलिये कि मक्खन सीट से बाहर न निकले या कम से कम निकले, अगर मक्खन आटे से बाहर निकले तो उस जगह सूखा आटा छिड़क दीजिये. बेले हुयी शीट को दायें और बायीं और ऊपर, नीचे से पलट कर यानि कि मोड़ कर चार मोड़ डाल दीजिये, जैसे हमने मक्खन भरकर मोड़ा था, मोड़ने के बाद इसे 20 मिनट के लिये फ्रिज में रख दीजिये ताकि आटे की परतों के बीच में मक्खन जम जाय. यह आपका पहला स्टेप हुआ.

20 मिनट बाद आटे को फ्रिज से बाहर निकाल कर फिर से सूखा मैदा छिड़क कर, उसी आकार में बेलिये, बेलते समय साबधानी रखें, बेलन से चारों ओर एक जैसा हल्का दबाव देते हुये बेले, जरा भी असावधानी से मक्खन शीट से बाहर निकल आयेगा,  अब फिर से मोड़ कर फ्रिज में 20 मिनट के लिये रख दीजिये.  यह आपका दूसरा स्टेप हुआ.

इस तरह दो बार और आटे (Puff Pastry Dough) को फ्रिज से निकाल कर बेलिये और मोड़िये ताकि आपके चार स्टेप पूरे हो जांय.
चार स्टेप पूरे होने के बाद पफ पेस्ट्री या पफ बिस्किट बनाने के लिए आटा (Puff Pastry Dough) तैयार है.
Traditional Thopa Recipe
इस तैयार आटे को लगभग 1/3 इंच मोटाई में बेल कर बड़ा कर लीजिये और अपने पसन्द के आकार के अनुसार या (2*4)" के आकार में टुकड़े काट लीजिये, इन टुकड़ों से अभी पेस्ट्री बनाई जा सकती हैं और इन टुकड़ों को आप अपने फ्रीजर में एक  के ऊपर एक रख सकते हैं, 2 टुकड़ो के बीच एक पोलिथिन का टुकड़ा भी रख दीजिये ताकि ये पीस आसानी से एक दूसरे से अलग किये जा सकें. सारे टुकड़े किसी एअर टाइट कन्टेनर में रखकर फ्रीजर में रख दीजिये. आप जब भी चाहें 4-5 घंटे पहले अपने फ्रीजर से टुकड़े निकाल कर रखें और पफ पेस्ट्री या पफ बिस्किट बना लीजिये.  फ्रिज से शीट के टुकड़े निकल कर माइक्रोवेव से फ्रोस्ट करके तुरन्त भी पफ पेस्ट्री या पफ बिस्किट बना सकते हैं.

पफ पेस्ट्री शीट्स से बनी रेसीपी

विज्ञापन
यह रेसिपी कैसी लगी?
3.4 / 5 (6780 रेटिंग)

ऐसी ही और रेसिपी

और देखें

कमेंट (172)

नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।

Meeta Pindoriya
Kaya ham gar kari banaya butter estmal kar sakte hai
NishaMadhulika
Meeta Pindoriya , जी हां कर सकते हैं.
Sachin pavatekar
Hello mam mere pass samsung ka hotblast oven hai khari banane ke liye koun se mod par aur kitne minit me set karna hai
Pallavi Shegaonkar
Hi nisha ji mere pass baking tray nhi hai kya me smose bake krne k liye microwave safe plastic dish use kar skti hu baking sheet lagakar wo jal to nhi jayegi ya fir koi aluminium ka bartan use kru
निशा: पल्लवी जी, समोसे बेक करने के लिये माइक्रोवेव को कन्वेक्शन मोड पर करना होता है, और इस मोड पर आप कोई भी मैटल, यल्यूमीनियम या स्टील की प्लेट या ट्रे यूज कर सकती हैं.
Arshad
chay ke sath Jo Samoa's khaye jate hai please UN Samoa ki recipe daliye
निशा: अर्शद जी, मेरे वेबसाइट और चैनल पर अनेक प्रकार के समोसे की रेसिपी उपलब्ध है उन्हैं आप देख सकते हैं.
garimasingh
mere me connvention mode pr 200'c temp.hi hai to kaise banye plz reply
निशा: गरिमा जी, आप 200 डि.से.पर ही बना लीजिये.
Madhu
Good mam
I wii try

निशा: मधु जी, आपका बहुत बहुत धन्यवाद और आप ये रेसिपी जब भी बनाएं अपने अनुभव हमारे साथ जरूर साझा करें.
Deepika
Apne time nahi bataya kitna time microwave m set karna h or kitane temperature par
Varun
Nishaji, isme kitne puff pastry banti hain
निशा: वरुन जी,इसमें 20 -25 पफ पेस्ट्री बन जाती हैं.
sai
namaste mam, pastry sheet ko freez me rakhana hai ya fir deepfreez me rakhana cahahiye please reply

निशा: साईं जी, इसे डीप फ्रीज में रखना है.
abishek
Mujhe kisi ne jeh bateya ki patties par egg ki coating hoti hai oil ke sathan par..... kya jeh Sach hai kya

निशा: अभिषेक जी, ये बिलकुल भी सच नहीं है, इसे एग कोटिंग की बिलकुल आवश्यकता नहीं है.
meena
Nisha ji puff pastry to banne ke baad Khari kaise banaye mere pass oven nahi hai electric tandoor hai to aap bataye bina oven ke kaise Khari banaye puff pastry shitts se
निशा: मीना जी, अगर आपके तंदूर में तापमान को कन्ट्रोल करने का स्विच है तो आप पफ पेस्ट्री को तंदूर में बना सकती है, पहले उसे 230-240 डि. के तापमान पर बेक करें, उसके हल्के ब्राउन होने पर और पफी होने पर तापमान कम 160 पर क्रिस्प होने तक बेक करें.
Prerana
Nisha Ji Maine 150 degree par bhi try kiya aapka pista cookies ka video dekha par Abhi bhi neeche se brown ho Rahe hai I want light color on bottom Kya karen
Prerana
Haan Nisha Ji.naan katai bhi 160 degree par 10 min mein JAL hai upparse uncooked...Aaj mein fir try karti Hun..Aapka bahut dhanyawad.
निशा: प्रेरणा जी, आपका ओवन ज्यादा फास्ट हैं, आप थोड़े ही दिनों में इसके तापमान पर काम करने में निपुण जो जायेंगी.
Prerana
Nisha Ji mein aapki bahut Badi fan Hun...Love ur style of explainig recipe..
Nisha Ji Maine 18 ltr ka Morphy Richards ka OTG liya hai jab mein ussme cake bake kar Rahi Hun ya mungafali roast ki wo neeche se Kal gaya Maine recipe k according he 180 degree c use kiya aur Maine litti try ki 200 degree par wah brown hone k bajaye Kali ho gai bottom se plz guide Kare
Aur temp mein 150 . . 200 aisa hai toh beech k dot ko Kya temp samjun plzzzz help kare
निशा: प्रेरणा जी, ये ओवन में कुछ अलग ही तापमान है, आप बिलकुल सही कह रही है इसमें चीजें बहुत जल्द जल जाती है, केक आपको 180 पर बेक करना है इसमें आप 130-140 का तापमान सैट करें, और केक को बीच बीच में चैक कर हुये बेक करें, इसी तरह हर रेसिपी को बेक करने के लिये दिये हुये तापमान से 30-40 डी. कम पर बेक करें. बीच की हर लाइन का मतलब है 10 डि.से.
naresh
nibu kisileye upyog karte hai

निशा: नरेश जी, नींबू का रस डालने से मैदा में ग्लूटेन की मात्रा बढ़ जाती है.
Pradnya kamble
Hello Nisha maim
main aapko thanks kahungi. Ki aapki wajahse sari dishes sikhneko mili. Aapki sari receipe main gharpe try karti hu.

निशा: प्रदन्या जी, आपको भी मेरी ओर से बहुत बहुत धन्यवाद.
Afreen
Can we replace butter with ghee

निशा: आफरीन जी, बटर ही अच्छा रहता है.
Raj nahar
Nisha Ji mene puff pastry bnai..PR vo fuli nhi as a Ku hua....
निशा: राज जी, पफ पेस्ट्री को पहले 240 डि.से. पर बेक करें, जैसे ही पेस्ट्री परतों में खिल जाये, तब आप ओवन को 160 या 170 डि. पर सैट करके पफ पेस्ट्री को क्रिस्प होने तक बेक कीजिये. कम तापमान पर पफ पेस्ट्री नहीं खिलती.
Ishan
thank u nisha ji
kya hum asli ghee nhi use kar sakte

निशा: ईशान जी, इसके लिये घी नहीं बटर का ही इस्तेमाल किया जाता है.
Ishan
hi nisha ji
maine aaj puff pastry sheet banai bahut acche bane sab ne bahut tareef ki sab aapki recipe ki wajhe se thank uu nisha ji recipe ke liye
kya hum isme thoda kam butter usse kar sakte hai kya itna butter to health ke liye sahi nhi hai na plz kuch bataye

निशा: ईशान जी, आप कम बटर इस्तेमाल करना चाहें, तो कर सकते हैं, लेकिन फिर ये ज्यादा पफी नहीं बन पाएंगी.
Shraddha Pande
without microwave.. it's not possible??????
निशा: श्रद्धा जी पफ एस्ट्री बनाने के लिये ओवन चाहिये.
Jatin.S.Patel
I Have a
Any 5 Puff , Cake 15, Pizza Packets 2, (Muffins - Chocolate - Fruits), Donut 5 , Pudding 5 , Pizza 50 Gujarati language recipe Pls Help Me
dalip rawat
this good idea i will try

निशा: दिलीप जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
beerpal
mam hamare paas induction microwave hai kya isme puff pastry bake ki ja sakti hain ..... pls rply....
निशा: बीरपाल जी, पफ पेस्ट्री बेक करने के लिये माइक्रोवेव में कन्वेक्सन मोड की आवश्यकता होती है, यदि कन्वेक्सन मोड है तब आप पफ पेस्ट्री बेक कर सकते हैं.
Sumitra
Puff pasty ko grill microwave m BHO bana sakte h Kya? Aur grill microwave m banana ka trails Kya h.......
निशा: सुमित्रा जी, पफ पेस्टी को माइक्रोवेव के कन्वेक्सन मोड पर बनाया जा सकता है.
Mohd Javed
Hi meri rusk bnane ki factory h please
Uma katakwar
hello mam, ky ise hum mitha b bna sakty hi.
निशा: उमा जी, इसे नमकीन ही बनाया जाता है.
Simran
how to make puff pastry

निशा: सिमरन जी, आप रैसिपी और विडियो को अच्छे से फोलो करें आप बहुत अच्छी पफ पेस्ट्री बनाएंगी.
Ravindra singh
recepi btane k liye thanks.pr isko bnakr store kitne din tak or kese krein...pls telk me
निशा: रविन्द्र जी, पफ पेस्ट्री शीट को फ्रीजर में रखकर 6 महिने तक यूज किया जा सकता है.
Lokeshjangid
Mam apne isme salt Kha use Kiya esme likha nahi
निशा: लोकेश जी, आटा गूथते समय नमक मिलया है, इसे हमने एडिट कर दिया है.