पफ पेस्ट्री शीट्स – Puff Pastry Sheets Recipe

पफ पेस्ट्री, पफ बिस्किट आदि बनाने के लिये आपको पफ शीट्स (Puff Pastry Sheets) की आवश्यकता होती है. सामान्यतया भारत में पफ पेस्ट्री शीट (Puff Pastry Sheets) उपलब्ध नहीं होती. आप इसे घर भी आसानी से बना सकते है.
पफ पेस्ट्री बनाने के लिये थोड़ी सी मेहनत और ढेर सारे धैर्य की आवश्यकता होती है. इसमें आपको आटा बार बार फ्रिज से निकाल कर बेलना और फिर फ्रिज में रखना पड़ता है. इन्हें एक बार बनाकर फ्रीजर में रख लीजिये और जब चाहे तब तुरन्त गरमागरम पफ पेस्ट्री या बिस्किट बनाईये.
आवश्यक सामग्री - Ingredients for Puff Pastry Sheets
- मैदा - 750 ग्राम (5 कप + 1 कप)
- मक्खन - 500 ग्राम (2 1/2 कप)
- नमक - एक छोटी चम्मच
- नीबू - 1
विधि - How to make Puff Pastry Dough
मैदा को छान कर किसी बर्तन में निकाल लीजिये. 1 कप मैदा सूखा बचा कर अलग रख लीजिये. बची हुई मैदा में 4 टेबल स्पून मक्खन्, नीबू का रस और नमक डाल कर मिला लीजिये और पानी की सहायता से चपाती जैसा नरम आटा लगा लीजिये. गूंथे हुये आटे को आधा घंटे के लिये ढककर रख दीजिये, फिर से आटे को मसल कर ठीक कर लीजिये.
मक्खन को मैस करके 5 मिनिट के लिए फ्रिज में रख दीजिये ताकि यह एकदम ठंडा हो जाय.
गूंथे हुये आटे को किसी बोर्ड या किचन टाप पर सूखा आटा छिड़क कर आयताकार बेल लीजिये. बेले गये आटे पर, जमे हुये मक्खन को फ्रिज से निकाल कर एकदम बीच में रखिये.

अब इस आटे को चारों ओर से उठाकर इस तरह मोड़िये कि मक्खन पूरी तरह से ढक जाय और इस मक्खन भरे आटे को सूखा आटा छिड़क कर बेलन से कम दबाव देते हुये आयकताकार इस तरह बेलिये कि मक्खन सीट से बाहर न निकले या कम से कम निकले, अगर मक्खन आटे से बाहर निकले तो उस जगह सूखा आटा छिड़क दीजिये. बेले हुयी शीट को दायें और बायीं और ऊपर, नीचे से पलट कर यानि कि मोड़ कर चार मोड़ डाल दीजिये, जैसे हमने मक्खन भरकर मोड़ा था, मोड़ने के बाद इसे 20 मिनट के लिये फ्रिज में रख दीजिये ताकि आटे की परतों के बीच में मक्खन जम जाय. यह आपका पहला स्टेप हुआ.
20 मिनट बाद आटे को फ्रिज से बाहर निकाल कर फिर से सूखा मैदा छिड़क कर, उसी आकार में बेलिये, बेलते समय साबधानी रखें, बेलन से चारों ओर एक जैसा हल्का दबाव देते हुये बेले, जरा भी असावधानी से मक्खन शीट से बाहर निकल आयेगा, अब फिर से मोड़ कर फ्रिज में 20 मिनट के लिये रख दीजिये. यह आपका दूसरा स्टेप हुआ.
इस तरह दो बार और आटे (Puff Pastry Dough) को फ्रिज से निकाल कर बेलिये और मोड़िये ताकि आपके चार स्टेप पूरे हो जांय.
चार स्टेप पूरे होने के बाद पफ पेस्ट्री या पफ बिस्किट बनाने के लिए आटा (Puff Pastry Dough) तैयार है.

इस तैयार आटे को लगभग 1/3 इंच मोटाई में बेल कर बड़ा कर लीजिये और अपने पसन्द के आकार के अनुसार या (2*4)" के आकार में टुकड़े काट लीजिये, इन टुकड़ों से अभी पेस्ट्री बनाई जा सकती हैं और इन टुकड़ों को आप अपने फ्रीजर में एक के ऊपर एक रख सकते हैं, 2 टुकड़ो के बीच एक पोलिथिन का टुकड़ा भी रख दीजिये ताकि ये पीस आसानी से एक दूसरे से अलग किये जा सकें. सारे टुकड़े किसी एअर टाइट कन्टेनर में रखकर फ्रीजर में रख दीजिये. आप जब भी चाहें 4-5 घंटे पहले अपने फ्रीजर से टुकड़े निकाल कर रखें और पफ पेस्ट्री या पफ बिस्किट बना लीजिये. फ्रिज से शीट के टुकड़े निकल कर माइक्रोवेव से फ्रोस्ट करके तुरन्त भी पफ पेस्ट्री या पफ बिस्किट बना सकते हैं.
पफ पेस्ट्री शीट्स से बनी रेसीपी
कमेंट (172)
नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।
निशा: प्रीती जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: प्रीती जी, बिलकुल उसे हार्ड करना होगा.
निशा: प्रीती जी, पफ पेस्ट्री शीट बनाने में आप मक्खन की जगह घी का यूज कर सकती हैं, उसमे थोड़ा पानी मिलायें और उसे फैंट कर मक्खन जैसा बनाकर यूज करेंगी तो ज्यादा अच्छा है.
निशा: अनिता जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
maine aapki receipe se puff pastry sheets banae hai. Taste toh acha aya hai lakin woh phuli nahin bake karne pe or chote chote bubbles bhi bane hai.kya bata sakte hai esa kyun hua.
निशा: रतन जी, पफ पेस्ट्री शीट को बेक करने के लिए पहले 230 डि.से. तापमान पर बेक करें, वह अच्छी परतों में खिल जाती है और बाद 160 - 170 डि. पर उसे क्रिस्प करें, बहुत अच्छी बनेंगी.
निशा: संदीप जी, पेटीस, कचौड़ी या समोसा कुछ भी माइक्रोवेव करें, गरम होकर पिलपिले होते हैं, ठंडे होने के बाद ये फिर से क्रिस्प हो जाते है, आप पेटिस को सिर्फ 30 से. गरम करें और थोड़ा ठंडा करके खायें.
निशा: शालिनी जी,बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: परमजीत जी, मक्खन भरे आटे को सूखा आटा छिड़क कर बेलन से कम दबाव देते हुये बेलिये ताकि मक्खन सीट से बाहर न निकले या कम से कम निकले, अगर मक्खन आटे से बाहर निकले तो उस जगह सूखा आटा छिड़क दीजिये, पफ पेस्ट्री को 230-240 डि.से. पर बेक करें, वह एकदम अलग अलग परत होते हुये, बेक होकर तैयार होती है, बाद में तापमान कर करें उसे क्रिस्प करें. प्लीज रेसिपी को पढ़े और वीडियो भी देख लीजिये, आपको कोई भी प्रोब्लम नहीं आयेगी.
kya pastry ko bina makhan k ban sakte h
ager bana sakte h to kase
निशा: राम पेस्ट्री के लिये मक्खन या डालडा कुछ तो आवश्यक है.
Hiii. Friends
निशा: विक्रम जी, पफ पेस्टी शीट तैयार करने के बाद इसे ओवन में 230-240 डि. से. पर बेक करके पफ बिस्किट्स बना सकते है, रेसिपी वेबसाइट और मेरे चैनल पर उपलब्ध है.
Jab main shadi ke Baad phli baar khana banana kitchen main gai to Maine apki recipe padhkar dhokla & white rasgulle banaye or mam wo bht hi ache bane ki aaj tk merI sasural main sb yaad karte hai.
Thanks mam
निशा: धन्यवाद प्रीति.
निशा: निशा, मैं आपके सवाल का रिप्लाई दे चुकी हूँ, पफ पेस्ट्री शीट बिस्किटस के लिये तापमान के पहले तापमान अधिक रहता है, बाद में इसे कम तापमान पर क्रिस्प होने तक बेक करना होता है.इसे हमने कुकर में बना कर नहीं देखा है, अगर आप ट्राई करना चाहती है तव कुकर में नमक डालकर जाली स्टेन्ड के ऊपर पफ बिस्किट्स की प्लेट रखें और धींमी आग पर पहले 15 मिनट बाद चैक करते हुये अच्छे गोल्डन ब्राउन होने तक इन्हैं सिकने दीजिये, और अपने अनुभव यहा शेयर कीजिये.
पफ पेस्ट्री शीट बनाने में आप मक्खन की जगह डालडा का यूज कर सकती हैं, उसमे थोड़ा पानी मिलायें और उसे फैंट कर मक्खन जैसा बनाकर यूज करेंगी तो ज्यादा अच्छा है.
निशा: निशा पफ पेस्टृी शीट को कुकर में नही बनाते, और इसके लिये घी नहीं बटर का ही यूज किया जाता है. प्लीज इसे बनाने के लिये वीडियो देख सकते हैं.