सोयाबीन के पौष्टिक लड्डू – Soybean Laddu Recipe

सर्दियों में आपके परिवार को विशेष रूप से बच्चों को अधिक पौष्टिकता की आवश्यकता होती है. सोयाबीन के आटे से बने पौष्टिक लड्डू इस कमी को सबसे अच्छी तरह से पूरा करते है.
आप चाहें तो सोयाबीन आटे में गेहूं का आटा बराबर की मात्रा में मिला कर बना सकती हैं या 3 भाग सोयाबीन का आटा और 1 भाग गेंहू का आटा मिलाकर भी ये लड्डू बना सकती हैं.
Read - Soybean Laddu Recipe In English
आवश्यक सामग्री - Ingredients for Soybean Laddu
- सोयाबीन का आटा- 1 कप
- गेहूं का आटा- 1 कप
- खांड़/ बूरा- 1.5 कप
- घी- ¾ कप
- काजू- 5 से 6
- बादाम- 5 से 6
- पिस्ते- 10 से 12
- इलायची- 4 से 5 (बारीक कुटी हुई)
विधि - How to make Soybean Flour Laddu
दोनों आटे किसी थाली में छान कर निकाल लीजिये.
कढ़ाही गरम करके इसमें आधा घी डाल दीजिए. घी के पिघलने पर दोनों आटे डालिये और चमचे लगातार चलाते हुये मीडियम आग पर आटे को ब्राउन होने तक और अच्छी खुशबू आने तक भून लीजिये. गैस बंद कर दीजिए और आटे को ठंडा होने दीजिये.
इसी बीच काजू, पिस्ते और बादाम बारीक काट लीजिए. बीच-बीच में आटे को चमचे से चला लीजिए ताकि आटा तले पर लगकर जले ना.
जब आटा हल्का गरम रह जाय तब एक बड़े प्याले में खांड़ लीजिए और इसमें भुना आटा डालकर अच्छे से मिक्स कर लीजिए. मेवे और कुटी इलायची डालकर मिला लीजिए. हाथ से अच्छी तरह मिलाइये. लड्डू बनाने के लिये मिश्रण तैयार है.
थोड़ा थोड़ा मिश्रण उठाइये और हाथ में रखिये दोनों हाथों से दबा दबाकर गोल गोल लड्डू बनाकर थाली में लगाकर रखिये. लड्डू छोटे या बड़े बनाए जा सकते हैं. सारे मिश्रण से लड्डू बनाकर तैयार कर लीजिये.
सोयाबीन लड्डू (Soybean Laddu) तैयार हैं, लड्डू को एअर टाइट कन्टेनर में भरकर रख लीजिये. सोयाबीन लड्डू आप रोजाना अपने नाश्ते में 1 खाइये, लड्डू बहुत स्वादिष्ट और ताकत देने वाले हैं.
सोयाबीन आटे से बने ये लड्डू 2 से 3 महीने तक रख कर भी खा सकते हैं.
सोयाबीन लड्डू के लिये अगर आपके पास बूरा नहीं मिल पा रहा है तब आप बारीक पिसी चीनी को डालकर लड्डू बना लीजिये. (बूरा चीनी से बनाकर तैयार किया जाता है. How to make Tagar or Bura?)
सुझाव
- सोयाबीन लड्डू बनाने में ब्राउन शुगर (चीनी) भी इस्तेमाल कर सकते हैं.
- लड्डू में अपने पसंद के मेवे यूज कर सकते हैं और चाहे तो बिना मेवों के भी इन्हें बना सकते हैं.
- आटे को तेज गैस पर ना भूनें. इसे मीडियम गैस पर चमचे से लगातार चलाते हुए भूनें.
- एकदम गरम आटे में बूरा ना मिलाएं वरना मिश्रण पतला हो सकता है. आटे के हल्के ठंडे होने पर बूरा मिक्स करें.
- लड्डू को हल्के गरम मिश्रण के रहते ही बना लीजिए. अगर मिश्रण ज्यादा ठंडा हो जाता है, तो लड्डू बनते नही हैं, बिखरने लगते हैं.
- अगर मिश्रण थोड़ा सूखा लगे तो इसमें थोड़ा सा घी डाल सकते हैं.
Soybean Laddu Recipe
कमेंट (35)
नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।
निशा: राधिका जी हां आप उसे हल्का सा ड्राई रोस्ट करके, मिक्सर से पीस कर लड्डू बना सकती हैं.
निशा: कमल जी हां आप गुड़ भी यूज कर सकती हैं.
निशा: प्रिया जी, देशी घी के लड्डू बहुत अच्छे बनते हैं, अगर आप रिफाइन्ड यूज करना चाहती हैं तो अवश्य कीजिये.
निशा: विनोद जी हां अवश्य.
निशा: विनोद जी, मैं कोशिश करूंगी.
निशा: सोनक जी, एसा किया जा सकता है, लेकिन वह अलग चीज हैं और लड्डू का स्वाद भी एकदम अलग ही बनेगा.
Can I make Soyabean flour by grinding Soya chunks / granules in a grinder???
Or it can be made only with Soyabean flour??
Please reply
Thanks
निशा: प्रियंका जी, हमने सोयाबीन का आटा और गेहूं का आटा मिलाकर लड्डू बनाये हैं, और बहुत ही स्वादिष्टि लड्डू बने है. आपने अच्छा सोचा है, सोयाबीन चंक्स को पीस कर लड्डू बनायें और बताइये कि लड्डू कैसे बने?
निशा: प्राची, ये लड्डू आप बच्चों को कभी दीजिये, ये पौष्टिक लड्डू हैं.
निशा: वर्षा, जी हां आप इन्हैं बेसन लड्डू की तरह माइक्रोवेव में भी बना सकती हैं.
निशा: रेनू, मैं कोशिश करूंगी.
निशा: रेनू, बच्चों के टिफिन के लिये बहुत सारी रैसिपी वेबसाइट पर दी गई है, दोसा सेन्डविच, पनीर चीला, बेसन चीला, मूंग दाल चीला, मीठा चीला, सेन्डविच, उपमा, उत्तपम, स्टफ्ड परांठे, वेबसाइट के सर्च बटन पर रैसिपी का नाक लिखकर रैसिपी सर्च कर सकते है, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: संध्या जी अच्छा है सर्दियों में ज्यादा घी खाया जा सकता है.
निशा: संध्या, जी हां अवश्य, और भी मेवा जो आप पसन्द करती हो वह डाले जा सकते हैं.
निशा: जी यामिनी, अवश्य हम लिखेंगे.
निशा: शिल्पी मैं बहुत जल्दी कोशिश करूंगी
निशा: स्वाति, बूरा या तगार बनाना वेवसाइट पर उपलब्ध है, आप सर्च बटन पर लिखकर सर्च कर सकते हैं.
निशा: निधि, जी ये मैं नहीं जानती.
निशा: वनिता, जी हां अवश्य डालिये.
aap muje soyabin ki receipes kya kay hoti hai wo sikhayegi.
निशा: आफ़रीन, सोयाबीन का आटा बाजार में मिल जाता है. आप सोयाबीन के दाने बाजार से लेकर चक्की से पिसवा भी सकतीं है.
निशा: अक्षरा, आपको ये रैसिपी इस वेवसाइट पर देखने के लिये अभी इन्तजार करना होगा. आप दूसरे वेवसाइट पर सर्च कर सकती है.
निशा: जी हां गुड़ भी डाला जा सकता है.
agar use kar sakte hai to kitni soyabeen leni hai
निशा: दीपा, आप सोयाबीन को पीस कर उसके लड्डू बना तो सकती है.
I have not received any reply from your end regarding the quantity of sugar & mawa to be taken for preparing soyabean laddu. pls. let me know. Also I would like to know what does BURA mean? Please reply soon so that I can make these laddus for Diwali tommorrow.
निशा: अनाघा, हमने आपके लिये सोयाबीन मावा लड्डू बनाने के लिये सामग्री की मात्रा सहित कैसे बनायें लिख दिया है ,अब आप ये सोयाबीन मावा लड्डू बना सकेंगे.