सोयाबीन के पौष्टिक लड्डू – Soybean Laddu Recipe

📅 3 नवंबर 2010 👁 2.7 लाख बार देखी गई 💬 35 कमेंट ★ 3.4 (4479)

Soybean Laddu Recipe

सर्दियों में आपके परिवार को विशेष रूप से बच्चों को अधिक पौष्टिकता की आवश्यकता होती है. सोयाबीन के आटे से बने पौष्टिक लड्डू इस कमी को सबसे अच्छी तरह से पूरा करते है.

आप चाहें तो सोयाबीन आटे में गेहूं का आटा बराबर की मात्रा में मिला कर बना सकती हैं या 3 भाग सोयाबीन का आटा और 1 भाग गेंहू का आटा मिलाकर भी ये लड्डू बना सकती हैं.

Read - Soybean Laddu Recipe In English 

आवश्यक सामग्री - Ingredients for Soybean Laddu

  • सोयाबीन का आटा- 1 कप
  • गेहूं का आटा- 1 कप
  • खांड़/ बूरा- 1.5 कप
  • घी- ¾ कप
  • काजू- 5 से 6
  • बादाम- 5 से 6
  • पिस्ते- 10 से 12
  • इलायची- 4 से 5 (बारीक कुटी हुई)

विधि - How to make Soybean Flour Laddu

दोनों आटे किसी थाली में छान कर निकाल लीजिये.

कढ़ाही गरम करके इसमें आधा घी डाल दीजिए. घी के पिघलने पर दोनों आटे डालिये और चमचे लगातार चलाते हुये मीडियम आग पर आटे को ब्राउन होने तक और अच्छी खुशबू आने तक भून लीजिये. गैस बंद कर दीजिए और आटे को ठंडा होने दीजिये.

इसी बीच काजू, पिस्ते और बादाम बारीक काट लीजिए. बीच-बीच में आटे को चमचे से चला लीजिए ताकि आटा तले पर लगकर जले ना. 

जब आटा हल्का गरम रह जाय तब एक बड़े प्याले में खांड़ लीजिए और इसमें भुना आटा डालकर अच्छे से मिक्स कर लीजिए. मेवे और कुटी इलायची डालकर मिला लीजिए. हाथ से अच्छी तरह मिलाइये.  लड्डू बनाने के लिये मिश्रण तैयार है.

How to make Soybean Laddu
थोड़ा थोड़ा मिश्रण उठाइये और हाथ में रखिये दोनों हाथों से दबा दबाकर गोल गोल लड्डू बनाकर थाली में लगाकर रखिये. लड्डू छोटे या बड़े बनाए जा सकते हैं.  सारे मिश्रण से लड्डू बनाकर तैयार कर लीजिये.

सोयाबीन लड्डू (Soybean Laddu) तैयार हैं, लड्डू को एअर टाइट कन्टेनर में भरकर रख लीजिये. सोयाबीन लड्डू आप रोजाना अपने नाश्ते में 1 खाइये, लड्डू बहुत स्वादिष्ट और ताकत देने वाले हैं.

सोयाबीन आटे से बने ये लड्डू 2 से 3 महीने तक रख कर भी खा सकते हैं.

सोयाबीन लड्डू के लिये अगर आपके पास बूरा नहीं मिल पा रहा है तब आप बारीक पिसी चीनी को डालकर लड्डू बना लीजिये.  (बूरा चीनी से बनाकर तैयार किया जाता है.  How to make Tagar or Bura?)

सुझाव

  • सोयाबीन लड्डू बनाने में ब्राउन शुगर (चीनी) भी इस्तेमाल कर सकते हैं.
  • लड्डू में अपने पसंद के मेवे यूज कर सकते हैं और चाहे तो बिना मेवों के भी इन्हें बना सकते हैं. 
  • आटे को तेज गैस पर ना भूनें. इसे मीडियम गैस पर चमचे से लगातार चलाते हुए भूनें. 
  • एकदम गरम आटे में बूरा ना मिलाएं वरना मिश्रण पतला हो सकता है. आटे के हल्के ठंडे होने पर बूरा मिक्स करें.
  • लड्डू को हल्के गरम मिश्रण के रहते ही बना लीजिए. अगर मिश्रण ज्यादा ठंडा हो जाता है, तो लड्डू बनते नही हैं, बिखरने लगते हैं. 
  • अगर मिश्रण थोड़ा सूखा लगे तो इसमें थोड़ा सा घी डाल सकते हैं. 

Soybean Laddu Recipe

विज्ञापन
यह रेसिपी कैसी लगी?
3.4 / 5 (4479 रेटिंग)

ऐसी ही और रेसिपी

और देखें

कमेंट (35)

नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।

mannu
``HAPPY DIWALI NISHAJI´´looking vey tasty,i will try after diwali.
rashmi mohan
very nice nisha ji.main try kaungi.thanks
Jayesh H
pls. mention the quantity of sugar used in this receipe of soyabean laddu. You have not mentioned how much sugar is to be taken for making these laddus.
deepa ahuja
mam soyabean aata kya pack me milata hai to kon si company ka lena chahiye......loose me milata hai kya pls advise me........majedar ladoo se mu me pani aa gaya..........thks a lot mam.
arey wah nishaji maja aa gaya, sardiyon
mein soyabeen ke laddu kha kar sehat banayenge, please tell me good quality ka soyabeen aata kahan melega, kya ghar par bhi mixi mein grind kar saktey hain.
thanks