स्वीटकार्न बर्फी व हलवा Sweet Corn Burfi Recipe – Sweet Corn Halwa Recipe

त्यौहारों से पहले ही मीडिया मावा के नकली होने की खबरे जोर शोर से दिखाना शुरू कर देता है . इन्हें देखकर या तो बहुराष्ट्रीय कम्पनियों के नमकीन और चाकलेट आदि खरीदे जायें या फिर घर पर एसे पकवान बनायें जाय जिनमें मावा का उपयोग कम से कम हो.
स्वीट कार्न बरफी (Sweet Corn Burfee) और स्वीट कार्न हलवा (Sweet Corn Halwa) भी कम मावा से बनने वाली मिठाई है . तो आईये आज स्वीट कार्न बरफी और स्वीट कार्न हलवा बनायें . आजकल बाजार में स्वीट कार्न आसानी से मिल जाती है, फ्रोजन की हुई या ताजा कोई भी ले लीजिये.
Read - Sweet Corn Burfi Recipe – Sweet Corn Halwa Recipe In English
आवश्यक सामग्री - Ingredients for Sweet Corn Burfi
- स्वीट कार्न - 400 ग्राम (2 कप स्वीट कार्न पेस्ट)
- घी - 200 - ग्राम ( 1 कप)
- मावा - 200 ग्राम (3/4 कप) कद्दूकस कर लीजिये
- चीनी - 250 ग्राम ( 2 1/4 कप से थोड़ी सी ज्यादा)
- दूध - 2 कप
- काजू - 15-20 (एक काजू को 7-8 टुकड़े करते हुये काट लीजिये)
- छोटी इलाइची - 5-6 छील कर पीस लीजिये
- पिस्ते - 7-8 (बारीक कतर लीजिये)
विधि- How to make Sweet Corn Burfi
स्वीट कार्न को साफ पानी से अच्छी तरह धो लीजिये . मिक्सर में डालिये और बारीक पीस लीजिये.
भारी तले की कढाई में घी डालिये और गरम कीजिये, गरम घी में पिसे हुये स्वीट कार्न डाल दीजिये, मीडियम गैस पर करछी से चलाते हुये भूनिये, जब स्वीट कार्न पेस्ट का कलर बदल जाय, अच्छी महक आने लगे, या फिर स्वीट कार्न पेस्ट कढ़ाई से सतह से अलग होता दिखाई देने लगे तो आपका यह स्वीट कार्न पेस्ट भुन कर तैयार है.

इस भुने हुये स्वीट कार्न पेस्ट में मावा डाल दीजिये और 4-5 मिनट तक करछी से चलाते हुये भूनिये (मावा को अलग से भी भूना जा सकता है).
किसी बर्तन में चीनी और दूध डालकर गरम कीजिये, उबाल आने के बाद चीनी घुलने तक पकाइये. भूने हुये स्वीट कार्न पेस्ट और मावा में डाल कर मिलाइये, साथ ही थोड़े से काजू के टुकड़े बचाकर काजू भी मिला दीजिये, करछी से चलाते हुये पकाइये, किनारे से झाग आने लग जायं और मिश्रण फूलने लगे, मिश्रण को जमने वाली कनसिसटेन्सी तक पका लीजिये, गैस बन्द कर दीजिये. मिश्रण में इलाइची डालकर मिला दीजिये .
एक थाली या ट्रे में घी लगाकर चिकना कीजिये . मिश्रण को थाली में डाल कर घी लगे चमचे से एक जैसा फैला दीजिये, बारीक कतरे हुये काजू और पिस्ते ऊपर से डाल कर चमचे से दबा दीजिये . एक या डेड़ घंटे में यह बर्फी जमकर तैयार हो जायेगी . चाकू से स्वीट कार्न बर्फी को अपने मन पसन्द आकार में काट लीजिये . लीजिये बन गई हमारी स्वीट कार्न बर्फी, खाइये, कितनी स्वादिष्ट है . बची हुई स्वीट कार्न बर्फी को एअर टाइट कन्टेनर में भर कर रख दीजिये . एक सप्ताह तक कभी कन्टेनर से बर्फी निकालिये और खाइये.

स्वीट कार्न हलवा - How to make Sweet Corn Halwa
अगर आप स्वीट कार्न हलवा खाना चाहें तो और भी आसान, भुने हुये स्वीट कार्न पेस्ट और मावा में दूध चीनी मिलाइये, करछी से चलाते हुये हलवा जैसा गाड़ा होने तक पका लीजिये, स्वीट कार्न हलवा तैयार है, इलाइची डाल कर मिला दीजिये . हलवे को प्याले में निकालिये, कतरे हुये काजू और पिस्ते डाल कर सजाइये, गरमा गरम स्वीट कार्न हलवा परोसिये और खाइये.
Sweet Corn Burfi Recipe – Sweet Corn Halwa Recipe video
कमेंट (27)
नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।
निशा: सोनम जी, मिश्रण जमने वाली कनसिसटेन्सी तक न पके तो एसा हो सकता है.
Mera yeh question h ki sweet corn ki barfi ko banane k baad kitne dino tak kha sakte means kitno dino tak yeh barfi achi rahegi
Aur without mava use kiye bana sakte hai na
निशा: सोानम जी, बर्फी को फ्रिज में रखकर 10 दिन तक खाया जा सकता है, और बिना मावा के स्वीट कार्न बर्फी बनाई जा सकती है.
निशा: भावना जी, कार्न मील यूज करके बना सकते हैं लेकिन स्वीट कार्न ताजे दाने और कार्न मील के स्वाद में बहुत अन्तर होता है.
very very thank's
निशा: अल्का, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: मनी, मावा दूध को गाढ़ा करके बनाया जाता है, आप सर्च बटन पर लिखकर मावा बनाने का तरीका देख सकती हैं.
निशा: मनी, मावा दूध को गाढ़ा करके बनाया जाता है, मावा बनाने का तरीका वेवसाइट पर दिया गया है, आप सर्च बटन पर मावा लिखकर देख सकती हैं.
निशा: रेनू, मावा हम कम मात्रा में ले रहे हैं, स्वीट कार्न पेस्ट भुन जाता है, तब उसमें पानी की मात्रा नहीं रहती, इसलिये हम चाशनी बनाते हैं, आप अगर मावा थोड़ा सा ज्यादा रख लें और मावा में चीनी डालकर भून लें, इसके बाद स्वीटकार्न पेस्ट मिलायें और बर्फी जमा लें, स्वीट कार्न हलवा में तो पानी चाहिये ही उसमें आपको चीनी को पानी में घोलना होगा.
Aapne ye barfi kache corn se banai hai.Please tell me, ki pake huye corn se bhi ye barfi banai ja sakti hai.
निशा: बनिता, ये बर्फी स्वीट कार्न से बनाई जाती है.
निशा: नेहा, हमने ये बर्फी कच्चे कार्न से बनाई है.
sweet corn ka paste banana k liye sweet corn ko boil karna hai ya direct paste banana le
निशा: कोमल, बिना मावा के स्वीट कार्न बर्फी बनाने के लिये बिलकुस इसी तरीके से बर्फी बनाइये सिर्फ मावा मत डालिये आपके लिये बिना मावा स्वीट कार्न बर्फी तैयार हो जायेगी.
निशा: मनु, आप बना कर देख लीजिये, अगर आप रिकोटा चीज बहुत पसन्द करती हैख तो आपको बर्फी भी पसन्द आयेगी.
निशा: अंजू, बर्फी में बहुत ही कम मावा प्रयोग में लाया गया है, ये बर्फी बिना मावा के भी बनाई जा स‌कती है.