हरी मिर्च का राई का अचार Green Chilli Pickle Recipe – Green Chilli Pickle in Mustard

खाने के साथ अचार खाने से मूंह का स्वाद खुल जाता है और तीखा खाने वाले हरी मिर्च के अचार को बहुत पसन्द करते हैं, आज हम हरी मिर्च का राई वाला अचार (Mustard Chilli Pickle recipe) बना रहे हैं.
Read - Green Chilli Pickle Recipe – Green Chilli Pickle in Mustard Recipe In English
आवश्यक सामग्री - Ingredients for Green Chilli Pickle in Mustard
- हरी मिर्च अचार वाली - 250 ग्राम
- राई या काली सरसों - 4 टेबल स्पून
- नमक - 3 छोटी चम्मच
- जीरा - एक छोटी चम्मच
- सोंफ - 1 छोटी चम्मच
- मैथी - एक छोटी चम्मच
- हींग - 1/4 छोटी चम्मच से कम
- हल्दी पाउडर - एक छोटी चम्मच
- गरम मसाला - आधा छोटी चम्मच
- नीबू का रस या सिरका - 2 (2 टेबल स्पून रस)
- तेल - 4 टेबल स्पून
विधि - How to make Green Chilli Pickle in Mustard
इस अचार को हम 2 तरीके से बनायेंगे
- मिर्च को भर कर (Mustard Green Chilli Stuffed Pickle)
- मिर्च को छोटा छोटा काट कर . (Green Chilli Pickle in small pieces)
हरी मिर्च अचार के लिये पकी हुई प्रयोग में लेते हैं. हरी मिर्च को अच्छी तरह धो लीजिये, सुखाइये, डंठल तोड़िये और साफ कपड़े से पोंछ कर इस तरह ऊपर से नीचे तक चीरा लगाइये कि मिर्च एक तरह पूरी तरह जुड़ी रहे.
जीरा, मैथी, सोंफ और सरसों को गरम तवा पर डाल कर हल्का सा भून लीजिये, कि मसालों की नमी दूर हो जाय, मसाले को ठंडा होने पर मिक्सी से हल्का दरदरा पीस कर लीजिये, हल्दी, गरम मसाला और नमक भी मिला लीजिये. मसाले को किसी प्याली में निकाल लीजिये
तेल को कढ़ाई में डालकर अच्छा गरम कर लीजिये. गैस बन्द कर दीजिये, तेल को थोड़ा ठंडा होने के बाद हींग डाल दीजिये. भुने मसाले में नीबू का रस और तेल भी मिला दीजिये.
एक एक मिर्च उठाइये और मसाला लीजिये, मिर्च के अन्दर मसाला भर कर किसी प्याले या प्लेट में रखते जाइये. सारी मिर्च इसी तरह भर कर तैयार कर लीजिये अब बचा हुआ तेल भी मिर्च के ऊपर डाल दीजिये.

भरी हुई मिर्च को आप पतले कपड़े से ढककर धूप में भी रख सकते हैं, यदि धूप न हो तो कमरे के अन्दर ही प्याले को रखिये. अचार को आप अभी भी खा सकते हैं लेकिन अचार का असली स्वाद 3 -4 दिन में तैयार हो कर मिलेगा, सारे मसाले मिर्च के अन्दर जज्ब हो जायेंगे, अचार को रोजाना दिन में 1- 2 बार सूखे और साफ चमचे से चलाकर ऊपर नीचे करते रहिये.
हरी मिर्च का राई वाला अचार तैयार है, अचार को काच या चीनी मिट्टी के कन्टेनर में भरकर रख लीजिये और आप जब भी खाना खाये कन्टेनर से हरी मिर्च का अचार निकालिये और खाइये.
हरी मिर्च को छोटा छोटा काट कर अचार बनाइये - Green Chilli Pickle in small pieces
इस तरह डाले गये अचार को खाते समय बड़ी आसानी होती है, जितने मिर्च के टुकड़े खाने हो प्लेट में रख लिये जाते हैं, मिर्च का एक टुकड़ा एक बार में उठाईये और खा लीजिये, मिर्च को तोड़ने का झंझट खतम.
हरी मिर्च को अच्छी तरह धो लीजिये, सुखाइये, डंठल तोड़िये और साफ कपड़े से पोंछ कर छोटा छोटा काट लीजिये. कटी हुई मिर्च किसी प्याले में रखिये, नमक, हल्दी पाउडर और नीबू का रस डाल कर चमचे से अच्छी तरह मिला दीजिये. प्याले को ढककर पूरे दिन भर के लिये छोड़ दीजिये. मिर्चों को 5-6 घंटे बाद सूखे चमचे से चलाकर ऊपर नीचे कर दीजिये.
अब मसाला तैयार करते हैं, जीरा और मैथी गरम तवा पर डाल कर हल्का सा भून लीजिये, हींग डालिये और आग बन्द कर दीजिये. राई, जीरा, मैथी, हींग को मिक्सी से पीस कर दरदरा पीस लीजिये, हल्दी, गरम मसाला और नमक भी मिला लीजिये. मसाले को किसी प्याली में निकाल कर, आधा छोटा चम्मच नमक और आधा छोटा चम्मच हल्दी डाल कर चमचे से अच्छी तरह मिला लीजिये (हल्दी मसाले का कलर बनाने के लिये नमक मसाले का स्वाद बनाने के लिये)
प्याले में भरी मिर्च के ऊपर ये मसाला डालिये, तेल डालिये और चमचे से अच्छी तरह चला कर मिला दीजिये.
प्याले में भरी हुई मिर्च को आप पतले कपड़े से ढककर धूप में भी रख सकते हैं, यदि धूप न हो तो कमरे के अन्दर ही प्याले को रखिये. हरी मिर्च का स्वादिष्ट अचार 3-4 दिन में बनकर तैयार हो जाता है, अचार को रोजाना दिन में 2 बार सूखे और साफ चमचे से चलाकर ऊपर नीचे करते रहिये.
हरी मिर्च छोटा छोटा कटा राई वाला अचार तैयार है. अचार को कांच या चीनी मिट्टी के कन्टेनर में भरकर रख लीजिये और आप जब भी खाना खाये कन्टेनर से हरी मिर्च का अचार (Green Chilli Pickle in Mustard) निकालिये और खाइये.
इस तरह रखे गये अचार को 1-2 महिने तक ही खाया जा सकता है, अगर आप इस अचार को अधिक दिन तक रखना चाहते हैं तो अचार को सरसों के तेल में डुबा कर रखिये ये अचार साल भर खूब खाइये.

कमेंट (220)
नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।
i m Ps saifi
निशा: नमस्कार Ps saifi जी.
mene mirch ka aachaar banaya lekin mirch kafi tikhi aagay to aachaar bahut spicy hogya hai ab usko fix kese kru plz help me mam
निशा: अचार में नीबू का रस या सिरका डाल दीजिये इसके मिर्च का तीखापन कुछ कम होगा और अचार स्वादिष्ट भी हो जायेगा.
निशा: रेखा जी, नींबू का रस डाल सकते हैं.
निशा: निर्मल जी, आप इस लिंक पर जाकर रेसिपी देख सकते हैं.
निशा: सोनल जी, रेसिपी में 250 ग्राम हरी मिर्च से अचार बनाया है, 500 ग्राम हरी मिर्च के लिये मसाले और तेल दुगनी मात्रा में लेने होंगे.
निशा: सुधा जी, बाकी के मसाले की मात्रा और थोड़ा तेल और डाल दीजिये, नमक एडजैस्ट हो जायेगा.
निशा: कविता जी, मिर्च को धोने के बाद अगर धूप में सुखा दिया जाय तो अच्छा रहता है, धूप न होने पर फैन के नीचे रखकर अच्छी तरह सूखने के बाद अचार बनायें, अचार अधिक दिन तक चलता है.
निशा: संगीता जी, आपने मिक्स अचार में क्या क्या डाल कर बनाया है, या मिर्च से कड़वा हुआ है प्लीज उसे आप देखें, आप अवश्य पता लगा सकेंगे कि अचार में कड़वाहट क्यों आ रही है.
निशा: स्वाती जी, उपयोग कर सकती हैं.
निशा: दिव्या जी, मिर्च में हमने 2 बार नमक डाला है, लेकिन आप 2 बार का नमक एक ही बार में डाल दीजिये, वह पूरी तरह मिक्स हो जाता है, अचार अच्छा बनेगा.
निशा: हरविंदर जी, नमक आप अपने स्वादानुसार कम या ज्यादा जैसा चाहें रख सकते हैं.
निशा; शुभा जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: हरपाल जी मिर्च का अचार तो कड़वा ही होता है, जितनी तीखी मिर्च है,उतना तीखा अचार बनता है, खट्टे स्वाद के लिये उसमें थोड़ा विनेगर या नीबू का रस डाला जा सकता है.
निशा: तमन्ना जी, बहुत बहुत धन्यवाद. आप ये रेसिपी बनाएं और अपने अनुभव हमारे साथ जरूर शेयर कीजिए.
निशा: रितू जी, अगर आप इस अचार को अधिक दिन तक रखना चाहते हैं. मसले में सिरका मिलायें, मिर्च लम्बे समय तक चलती है.या अचार को सरसों के तेल में डुबा कर रखिये ये अचार साल भर खूब खाइये.
निशा: करूणा जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: दीपिका जी, यह मिर्च का अचार 1 - 2 महिने तक रखके खाया जा सकता है.
निशा: रिम्पी जी, राई को जीरा, मैथी के साथ 1 से 1.5 मिनिट सूखा भूनना है ताकि मसालों की नमी दूर हो जाए, उसके बाद पीसना है.
निशा: आरती जी, सूजी के लड्डू को मावा के बिना भी बिल्कुल उसी प्रकार बनाया जा सकता है. बस, आप थोड़ा सा गेहूं का आटा भी सूजी के साथ लें, तो लड्डू अच्छे बनेंगे. धन्यवाद.
निशा: आरती जी, इस अचार को बनाने के बाद कन्टेनर में भर कर रख दीजिये और हो सके तो 3 दिनोंतक धूप में कन्टेनर को रख दीजिये, अच्छा अधिक दिनों तक चलता है.
निशा: ज्योति जी, आप किसी भी प्रकार का सिरका इस्तेमाल कर सकती हैं. बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: आशा जी, राई का स्वाद तीखा होता है. आपको यह स्वाद कम पसंद है, तो आप अगली बार कम से कम मात्रा में राई का इस्तेमाल करके अचार बनाइए.अभी आप मिर्च के अचार में थोड़ा नीबू का रस और स्वादानुसार नमक मिला दीजिये, मिर्च खट्टी स्वादिष्ट हो जायेंगी.