हरी मिर्च का राई का अचार Green Chilli Pickle Recipe – Green Chilli Pickle in Mustard

खाने के साथ अचार खाने से मूंह का स्वाद खुल जाता है और तीखा खाने वाले हरी मिर्च के अचार को बहुत पसन्द करते हैं, आज हम हरी मिर्च का राई वाला अचार (Mustard Chilli Pickle recipe) बना रहे हैं.
Read - Green Chilli Pickle Recipe – Green Chilli Pickle in Mustard Recipe In English
आवश्यक सामग्री - Ingredients for Green Chilli Pickle in Mustard
- हरी मिर्च अचार वाली - 250 ग्राम
- राई या काली सरसों - 4 टेबल स्पून
- नमक - 3 छोटी चम्मच
- जीरा - एक छोटी चम्मच
- सोंफ - 1 छोटी चम्मच
- मैथी - एक छोटी चम्मच
- हींग - 1/4 छोटी चम्मच से कम
- हल्दी पाउडर - एक छोटी चम्मच
- गरम मसाला - आधा छोटी चम्मच
- नीबू का रस या सिरका - 2 (2 टेबल स्पून रस)
- तेल - 4 टेबल स्पून
विधि - How to make Green Chilli Pickle in Mustard
इस अचार को हम 2 तरीके से बनायेंगे
- मिर्च को भर कर (Mustard Green Chilli Stuffed Pickle)
- मिर्च को छोटा छोटा काट कर . (Green Chilli Pickle in small pieces)
हरी मिर्च अचार के लिये पकी हुई प्रयोग में लेते हैं. हरी मिर्च को अच्छी तरह धो लीजिये, सुखाइये, डंठल तोड़िये और साफ कपड़े से पोंछ कर इस तरह ऊपर से नीचे तक चीरा लगाइये कि मिर्च एक तरह पूरी तरह जुड़ी रहे.
जीरा, मैथी, सोंफ और सरसों को गरम तवा पर डाल कर हल्का सा भून लीजिये, कि मसालों की नमी दूर हो जाय, मसाले को ठंडा होने पर मिक्सी से हल्का दरदरा पीस कर लीजिये, हल्दी, गरम मसाला और नमक भी मिला लीजिये. मसाले को किसी प्याली में निकाल लीजिये
तेल को कढ़ाई में डालकर अच्छा गरम कर लीजिये. गैस बन्द कर दीजिये, तेल को थोड़ा ठंडा होने के बाद हींग डाल दीजिये. भुने मसाले में नीबू का रस और तेल भी मिला दीजिये.
एक एक मिर्च उठाइये और मसाला लीजिये, मिर्च के अन्दर मसाला भर कर किसी प्याले या प्लेट में रखते जाइये. सारी मिर्च इसी तरह भर कर तैयार कर लीजिये अब बचा हुआ तेल भी मिर्च के ऊपर डाल दीजिये.

भरी हुई मिर्च को आप पतले कपड़े से ढककर धूप में भी रख सकते हैं, यदि धूप न हो तो कमरे के अन्दर ही प्याले को रखिये. अचार को आप अभी भी खा सकते हैं लेकिन अचार का असली स्वाद 3 -4 दिन में तैयार हो कर मिलेगा, सारे मसाले मिर्च के अन्दर जज्ब हो जायेंगे, अचार को रोजाना दिन में 1- 2 बार सूखे और साफ चमचे से चलाकर ऊपर नीचे करते रहिये.
हरी मिर्च का राई वाला अचार तैयार है, अचार को काच या चीनी मिट्टी के कन्टेनर में भरकर रख लीजिये और आप जब भी खाना खाये कन्टेनर से हरी मिर्च का अचार निकालिये और खाइये.
हरी मिर्च को छोटा छोटा काट कर अचार बनाइये - Green Chilli Pickle in small pieces
इस तरह डाले गये अचार को खाते समय बड़ी आसानी होती है, जितने मिर्च के टुकड़े खाने हो प्लेट में रख लिये जाते हैं, मिर्च का एक टुकड़ा एक बार में उठाईये और खा लीजिये, मिर्च को तोड़ने का झंझट खतम.
हरी मिर्च को अच्छी तरह धो लीजिये, सुखाइये, डंठल तोड़िये और साफ कपड़े से पोंछ कर छोटा छोटा काट लीजिये. कटी हुई मिर्च किसी प्याले में रखिये, नमक, हल्दी पाउडर और नीबू का रस डाल कर चमचे से अच्छी तरह मिला दीजिये. प्याले को ढककर पूरे दिन भर के लिये छोड़ दीजिये. मिर्चों को 5-6 घंटे बाद सूखे चमचे से चलाकर ऊपर नीचे कर दीजिये.
अब मसाला तैयार करते हैं, जीरा और मैथी गरम तवा पर डाल कर हल्का सा भून लीजिये, हींग डालिये और आग बन्द कर दीजिये. राई, जीरा, मैथी, हींग को मिक्सी से पीस कर दरदरा पीस लीजिये, हल्दी, गरम मसाला और नमक भी मिला लीजिये. मसाले को किसी प्याली में निकाल कर, आधा छोटा चम्मच नमक और आधा छोटा चम्मच हल्दी डाल कर चमचे से अच्छी तरह मिला लीजिये (हल्दी मसाले का कलर बनाने के लिये नमक मसाले का स्वाद बनाने के लिये)
प्याले में भरी मिर्च के ऊपर ये मसाला डालिये, तेल डालिये और चमचे से अच्छी तरह चला कर मिला दीजिये.
प्याले में भरी हुई मिर्च को आप पतले कपड़े से ढककर धूप में भी रख सकते हैं, यदि धूप न हो तो कमरे के अन्दर ही प्याले को रखिये. हरी मिर्च का स्वादिष्ट अचार 3-4 दिन में बनकर तैयार हो जाता है, अचार को रोजाना दिन में 2 बार सूखे और साफ चमचे से चलाकर ऊपर नीचे करते रहिये.
हरी मिर्च छोटा छोटा कटा राई वाला अचार तैयार है. अचार को कांच या चीनी मिट्टी के कन्टेनर में भरकर रख लीजिये और आप जब भी खाना खाये कन्टेनर से हरी मिर्च का अचार (Green Chilli Pickle in Mustard) निकालिये और खाइये.
इस तरह रखे गये अचार को 1-2 महिने तक ही खाया जा सकता है, अगर आप इस अचार को अधिक दिन तक रखना चाहते हैं तो अचार को सरसों के तेल में डुबा कर रखिये ये अचार साल भर खूब खाइये.

कमेंट (220)
नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।
I saw on You Tube that black pepper, Neem ke kopali and Bhuri mirchi, combined like make a paste, it will cure diabetes forever.
Now I can understand black pepper, but the other two things I don't know much. I want to know what is English of Bhuri Mirch and Neem ke Kopale.
Thanks
Salim
निशा: भावना जी, आपको भी मेरी ओर से बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: ममता जी, हां अवश्य डाल सकते हैं.
मैंने ये अचार बनाया, बहुत अच्छा बना है, थैंक्यू, मुझे जब भी कुछ बनाना होता है मैं आपके रेसपीए से ज़रूर 1 बार आईडिया लेती हूं, और हर बार वो चीज़ अछि बनती है और खूब तारीफ भी मिलती है, credit goes to you
निशा: रितिका जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: माहिर जी, राई से खट्टापन आता है.
nishaji,mai aap ki hr recipe tray karta hu..
muze lahsun ka aachar banana hai.plz aap ye recipe aap apne page pr daliye......plz
निशा: सोनम जी, हमने 250 ग्राम मिर्च से अचार बनाया है, 1 कि.ग्रा. मिर्च का अचार बनाने के लिये मसाले की मात्रा चार गुनी कर लीजिये, अच्छा अचार बनेगा.
Mene jo achr bnaya h usm rai jyada ho gai h to kya kiya jaye or pisne pr acche s nhi pis pai.
निशा: रीना जी, राई मोटी है कोई बात नहीं है और थोड़़ी अधिक है तो भी कोई बात नहीं, आप अचार को खायें आपको अचार अच्छा लगेगा, नमक कम होने पर थोड़ा नमक मिला सकते हैं, बताइये अवश्य अचार कैसा बना.
Achar itna achha aur tasty bana ki aur order aa gaye relatives ke ki hamare liye bhi banao aur reciepe bhi batao. maine is baar apki site se dekh kar diwali par meethayi banayi sabko bahut pasand aayi. kehne lage ki maine nahi banayi. aur meethayi hamare liye to bachi hi nahi
thanks nisha ji :)
निशा: बी के जी, आपको भी मेरी ओर से बहुत-बहुत धन्यवाद. मुझे बेहद प्रसन्नता हुई यह जानकर कि आपके द्वारा बनाई गई डिश सभी को पसंद आई.
निशा: रीताभामी जी, आपको भी मेरी ओर से बहुत-बहुत धन्यवाद.
निशा: नेहा जी, धन्यवाद.
I liked cooking always but because of you its become my passion now.
Thank you soo much...
निशा: नित्या जी, आपको भी मेरी तरफ से बहुत-बहुत धन्यवाद.
Maine kati mirch ka achar thoda achar dala tha jo ki bahut tasty bana. Ghar me parent ko itna pasand aaya. Ki 4 guna mirchi aur le aaye achar dalne ke liye.
Thanks again:)
निशा: सोनियां जी, आप सभी को बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: सान्वी जी, अचार को कांच या फूड ग्रेड प्लास्टिक के कन्टेनर में रखते हैं.
Maine jab achar me methi dali to shuru me achar kadwa lagta tha but dhire dhire achar ka test achha ho gaya aur kadwapan hat gaya. Achar bahut tasty bana. Lag hi nahi raha tha ki ghar me banaya hai
Thanks nisha ji
निशा: सोनिया जी, आपको भी मेरा बहुत-बहुत धन्यवाद.
निशा: राज किरण जी, आपको भी मेरा बहुत-बहुत धन्यवाद.
निशा: प्रिया जी, अगर मसाला पुराना हो तब उसे मिर्च के मसाले में न डालें, परांठे बना कर खतम कर दें और इसी साल के अचार का मसाला हो तब तेल की जगह मिर्च के मसाले में ये तेल मसाला मिला कर अचार बना लीजिये.
निशा: सतनाम जी, धन्यवाद.
Apka dhanyewad
निशा: अमित जी, धन्यवाद.
निशा: रेशमा जी, हींग डाले बिना भी आप इसे बना सकती हैं.
निशा: संतोष जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: दिव्या जी, इसी प्रकार बनाना है.
निशा: मोनिका जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: भगवान जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
or
Verry testy chilli pickle
निशा: ओम जी, बहुत बहुत धन्यवाद.