हरी मिर्च का राई का अचार Green Chilli Pickle Recipe – Green Chilli Pickle in Mustard

📅 7 अक्टूबर 2010 👁 15.2 लाख बार देखी गई 💬 220 कमेंट ★ 3.2 (18928)

image

खाने के साथ अचार खाने से मूंह का स्वाद खुल जाता है और तीखा खाने वाले हरी मिर्च के अचार को बहुत पसन्द करते हैं, आज हम हरी मिर्च का राई वाला अचार (Mustard Chilli Pickle recipe) बना रहे हैं.

Read - Green Chilli Pickle Recipe – Green Chilli Pickle in Mustard Recipe In English 

आवश्यक सामग्री - Ingredients for Green Chilli Pickle in Mustard

  • हरी मिर्च अचार वाली - 250 ग्राम
  • राई या काली सरसों - 4 टेबल स्पून
  • नमक -  3 छोटी चम्मच
  • जीरा - एक छोटी चम्मच
  • सोंफ - 1 छोटी चम्मच
  • मैथी - एक छोटी चम्मच
  • हींग - 1/4 छोटी चम्मच से कम
  • हल्दी पाउडर - एक छोटी चम्मच
  • गरम मसाला - आधा छोटी चम्मच
  • नीबू का रस या सिरका - 2 (2 टेबल स्पून रस)
  • तेल - 4 टेबल स्पून

विधि - How to make Green Chilli Pickle in Mustard

इस अचार को हम 2 तरीके से बनायेंगे

  • मिर्च को भर कर (Mustard Green Chilli Stuffed Pickle)
  • मिर्च को छोटा छोटा काट कर . (Green Chilli Pickle in small pieces)

हरी मिर्च अचार के लिये पकी हुई प्रयोग में लेते हैं. हरी मिर्च को अच्छी तरह धो लीजिये, सुखाइये, डंठल तोड़िये और साफ कपड़े से पोंछ कर इस तरह ऊपर से नीचे तक चीरा लगाइये कि मिर्च एक तरह पूरी तरह जुड़ी रहे.

जीरा, मैथी, सोंफ और सरसों को गरम तवा पर डाल कर हल्का सा भून लीजिये, कि मसालों की नमी दूर हो जाय, मसाले को ठंडा होने पर मिक्सी से हल्का दरदरा पीस कर लीजिये, हल्दी, गरम मसाला और नमक भी मिला लीजिये.  मसाले को किसी प्याली में निकाल लीजिये

तेल को कढ़ाई में डालकर अच्छा गरम कर लीजिये. गैस बन्द कर दीजिये, तेल को थोड़ा ठंडा होने के बाद हींग डाल दीजिये. भुने मसाले में नीबू का रस और तेल भी मिला दीजिये.

एक एक मिर्च उठाइये और मसाला लीजिये, मिर्च के अन्दर मसाला भर कर किसी प्याले या प्लेट में रखते जाइये. सारी मिर्च इसी तरह भर कर तैयार कर लीजिये अब बचा हुआ तेल भी मिर्च के ऊपर डाल दीजिये.
Green Chilli Pickle Recipe in Hindi
भरी हुई मिर्च को आप पतले कपड़े से ढककर धूप में भी रख सकते हैं, यदि धूप न हो तो कमरे के अन्दर ही प्याले को रखिये. अचार को आप अभी भी खा सकते हैं लेकिन अचार का असली स्वाद 3 -4 दिन में तैयार हो कर मिलेगा, सारे मसाले मिर्च के अन्दर जज्ब हो जायेंगे, अचार को रोजाना दिन में 1- 2 बार सूखे और साफ चमचे से चलाकर ऊपर नीचे करते रहिये.

हरी मिर्च का राई वाला अचार तैयार है, अचार को काच या चीनी मिट्टी के कन्टेनर में भरकर रख लीजिये और आप जब भी खाना खाये कन्टेनर से हरी मिर्च का अचार निकालिये और खाइये.

हरी मिर्च को छोटा छोटा काट कर अचार बनाइये - Green Chilli Pickle in small pieces

इस तरह डाले गये अचार को खाते समय बड़ी आसानी होती है, जितने मिर्च के टुकड़े खाने हो प्लेट में रख लिये जाते हैं, मिर्च का एक टुकड़ा एक बार में उठाईये और खा लीजिये, मिर्च को तोड़ने का झंझट खतम.

हरी मिर्च को अच्छी तरह धो लीजिये, सुखाइये, डंठल तोड़िये और साफ कपड़े से पोंछ कर छोटा छोटा काट लीजिये. कटी हुई मिर्च किसी प्याले में रखिये, नमक, हल्दी पाउडर और नीबू का रस डाल कर चमचे से अच्छी तरह मिला दीजिये.  प्याले को ढककर पूरे दिन भर के लिये छोड़ दीजिये. मिर्चों को 5-6 घंटे बाद सूखे चमचे से चलाकर ऊपर नीचे कर दीजिये.

अब मसाला तैयार करते हैं, जीरा और मैथी गरम तवा पर डाल कर हल्का सा भून लीजिये, हींग डालिये और आग बन्द कर दीजिये.  राई, जीरा, मैथी, हींग को मिक्सी से पीस कर दरदरा पीस लीजिये, हल्दी, गरम मसाला और नमक भी मिला लीजिये.  मसाले को किसी प्याली में निकाल कर, आधा छोटा चम्मच नमक और आधा छोटा चम्मच हल्दी डाल कर चमचे से अच्छी तरह मिला लीजिये (हल्दी मसाले का कलर बनाने के लिये नमक मसाले का स्वाद बनाने के लिये)

प्याले में भरी मिर्च के ऊपर ये मसाला डालिये, तेल डालिये और चमचे से अच्छी तरह चला कर मिला दीजिये.

प्याले में भरी हुई मिर्च को आप पतले कपड़े से ढककर धूप में भी रख सकते हैं, यदि धूप न हो तो कमरे के अन्दर ही प्याले को रखिये.  हरी मिर्च का स्वादिष्ट अचार 3-4 दिन में बनकर तैयार हो जाता है, अचार को रोजाना दिन में 2 बार सूखे और साफ चमचे से चलाकर ऊपर नीचे करते रहिये.

हरी मिर्च छोटा छोटा कटा राई वाला अचार तैयार है.  अचार को कांच या चीनी मिट्टी के कन्टेनर में भरकर रख लीजिये और आप जब भी खाना खाये कन्टेनर से हरी मिर्च का अचार (Green Chilli Pickle in Mustard) निकालिये और खाइये.

इस तरह रखे गये अचार को 1-2 महिने तक ही खाया जा सकता है, अगर आप इस अचार को अधिक दिन तक रखना चाहते हैं तो अचार को सरसों के तेल में डुबा कर रखिये ये अचार साल भर खूब खाइये.
Hari Mirch Ka Achar in Hindi

Green Chilli Pickle in Mustard video in hindi

विज्ञापन
यह रेसिपी कैसी लगी?
3.2 / 5 (18928 रेटिंग)

ऐसी ही और रेसिपी

और देखें

कमेंट (220)

नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।

Asha gupta
Nishaji, thanks so much for sharing mirchi ke achaar ke receipe. Maine yah achaar banaya but ismei rai ke quantity thodi zyda ho gayi hai jisse achaar ka taste thoda kadu lag raha hai. Plz suggest some solution for this. Thanks
Ruby
Pls tell me that ki hari mirch ke achar ko masale ke sath mix karne ke bad aur dhoop dhikhnae ke bad main hi oil mix karna hota hain kya.

निशा: रूबी जी, अगर मिर्च में अच्छा तेल दिख रहा है तब तो तेल डालने की आवश्यकता नहीं है, 1-2 महिने तक खराब नहीं होती, अगर आप इन्हैं बहुत लम्बे समय तक रखना चाहती है तब धूप दिखाने के बाद मिर्च में आप थोड़ा ओयल और डाल सकती हैं.
Pradip Pansoria
idle nrum nhi bn rhi hai
shobha rawat
this is very easy recipe that we can make anytime

निशा: शोभा जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
Shama Aslam
I like very much this recipe thanx i tried thi recipi very tasty achar
निशा: असलम जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
riya
kya mai sarso oil ki jaga soya oil use kar sakti hu green chili pickles mai

निशा: रिया जी, अचार के लिये सरसों का तेल अच्छा होता है, आप ये तेल पसन्द नहीं करती हैं तो अपनी पसन्द का कुकिंग ओइल यूज कर सकती हैं.

A K Singh
निशा जी,
आपको प्रणाम।
आपकी रेसिपी के अनुसार हरी मिर्च का आचार बनाया, बेहतरीन स्वाद आया। धन्यवाद। खाना बनाने का मुझे भी बहुत शौक है, 30 साल पहले हमारी शादी ही इसलिए हो गई कि उसे मेरे हाथ का खाना पसंद आ गया।
रेसिपी के लिए एक बार और धन्यवाद।

निशा: A K जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
sona
Nyce achar nisha ji .Mai kvi achar banai nhi.mujhe aata he nhi.par ap itne ache se samjha kr achar bataye h ki mujhe samajh aaya.or ab mai banaungi v.

निशा: सोना जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
सीमा
नमस्ते निशाजी, मै कटी हरी मिर्च का अचार बनाना चाहती हूँ , पर क्या उसे फ्रिज में रखना जरूरी है ? हम अगर ऊपर से तेल डालकर रखे, तो वैसे से मसालों का टेस्ट कम हो जायेगा । आप की रेसिपी के अनुसार यह अचार मैंने बहोत बार बनाये है, सब को बेहद पसंद आया और कभी ख़राब भी नहीं हुए । क्यों की मै वह फ्रिज में रखती हूँ।मई चाहती हूँ की आचार साल भर के लिए बनाऊ और वह बाहर भी रहे और उस का टेस्ट भी न बदले ।
rekha singla
nishaji, you are so sweet, i saw ur videos just to listen ur voice.

निशा: रेखा जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
mitali
Thanks Nishaji, Recipe bahut hi easy hai. Lekin mera achar thoda kadva ho gaya hai. please suggest, kya karna chahiye.
निशा: मिताली जी, अगर अचार खराब न हुआ हो तो उस अचार को धूप में सुखा लीजिये, और यूज करके खतम कर दीजिये.
कपिल
आचार में कुछ दिनों बाद स्मेल आने लगती है तो उसका क्या इल्लाज़ करे
Shashi malik
Its very good recipe

निशा: शशि जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
Gayatri kanti
Very good receive . All my friends like the green chilies pickle.

निशा: गायत्री जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
bhavna sharma
Thank u nisha Ji apke vajah se m bahut sari recipe bnani Sikh rahi hu thanks alot mam

निशा: भावना जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
Abhilasha
Thanku Nishaji .I will try for this pickle.

निशा: अभिलाषा जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
सुषमा वर्मा,जबलपुर (म.प्र)
निशा जी, मैं छोटी हरी मिर्च का आचार बनाने जा रही हूँ, इसमें पका तेल डालना है की कच्चा? कृपया बताएें!

निशा: सुषमा जी, तेल बिना पका डाल सकते हैं इसमें तीखापन होता है, तीखापन अच्छा लगता है, लेकिन अगर आप तेल का तीखापन पसन्द न करें तो इसे पकाकर डालें.
ramkunwar
Bahut badiya

निशा: राम जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
pratibha tiwari
Mam, agar ham garam masale ko use me na lae to test m kuch jada antar aaega..plz mam reply me

निशा: प्रतिभा जी, हर मसाला का अपना एक स्वाद होता है. पर आप इसे गरम मसाले के बिना भी बना सकती हैं.
Shalini
Nishaji mai jab v mirch ka acchar bnati hu 3 4 din bad usme sfed fungas lag jata h. yesa kyu ho jata h ?
निशा: शालिनी जी, मिर्च में नमी रहने के कारण एसा होता है, मिर्च को धोकर, साफ कपड़े पर डालिए और 1 दिन की धूप में सुखा लीजिये, इसके बाद सुखे बर्तन में मसाले तैयार करके अचार बनाइये, नीबू के रस की जगह सिरका का यूज कीजिये, अचार बहुत दिन तक चलेगा.
monika prasad
Raat bhar nimbu aur namak haldi dal kar subhah dhup me de saktey hai ya nahi
neetu ajmera
Thanks nisha ji

निशा: बहुत बहुत आभार आपका
Monika
Nisha ji...Hi kya mirch se beej nikalne h

निशा: मोनिका जी, आप जैसे चाहें वैसे बना सकती हैं.
MRS. PURVA NITIN RANE
very easy recipe, i like it & i do it
i love green chilli pickle.
ty
निशा: पूरवा जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
Kaberi chakraborty
Agar mirchi chota chota ho toh kiya kore
Shila Agarwal
chocolate cake recipe without oven . please answer

निशा: मेरी वेबसाइट और यूट्यूब चैनल पर आपको बिना ओवन के चॉकलेट केक बनाने की रेसिपी दी हुई है. आप उसे देख सकते हैं.
Nidhi
Nisha ji maine aapki batai hui samagri dali but...maithili ki wajah se masale ka taste kadwa ho gaya h..m kya karu..plz rply me
alka
realy good recipe

निशा: अलका जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
shabina masood
hello! didi ur recipes r v.v. nice but i want these recipes in eng. is it possible cause i cant read hindi very well thanx

निशा: सबिना जी, मेरी अधिकांश रेसिपी इग्लिश में भी आपको मिल जाएंगी. मेरी ये रेसिपी भी इग्लिश में दी हुई है.
Navneet
Nice recipe... Aap plz green chilly with jagery pickle ki recipe ...

निशा: नवनीत जी, धन्यवाद. मैं जल्द ही इस रेसिपी को बनाने की कोशिश करूंगी.