हरी मिर्च का राई का अचार Green Chilli Pickle Recipe – Green Chilli Pickle in Mustard

खाने के साथ अचार खाने से मूंह का स्वाद खुल जाता है और तीखा खाने वाले हरी मिर्च के अचार को बहुत पसन्द करते हैं, आज हम हरी मिर्च का राई वाला अचार (Mustard Chilli Pickle recipe) बना रहे हैं.
Read - Green Chilli Pickle Recipe – Green Chilli Pickle in Mustard Recipe In English
आवश्यक सामग्री - Ingredients for Green Chilli Pickle in Mustard
- हरी मिर्च अचार वाली - 250 ग्राम
- राई या काली सरसों - 4 टेबल स्पून
- नमक - 3 छोटी चम्मच
- जीरा - एक छोटी चम्मच
- सोंफ - 1 छोटी चम्मच
- मैथी - एक छोटी चम्मच
- हींग - 1/4 छोटी चम्मच से कम
- हल्दी पाउडर - एक छोटी चम्मच
- गरम मसाला - आधा छोटी चम्मच
- नीबू का रस या सिरका - 2 (2 टेबल स्पून रस)
- तेल - 4 टेबल स्पून
विधि - How to make Green Chilli Pickle in Mustard
इस अचार को हम 2 तरीके से बनायेंगे
- मिर्च को भर कर (Mustard Green Chilli Stuffed Pickle)
- मिर्च को छोटा छोटा काट कर . (Green Chilli Pickle in small pieces)
हरी मिर्च अचार के लिये पकी हुई प्रयोग में लेते हैं. हरी मिर्च को अच्छी तरह धो लीजिये, सुखाइये, डंठल तोड़िये और साफ कपड़े से पोंछ कर इस तरह ऊपर से नीचे तक चीरा लगाइये कि मिर्च एक तरह पूरी तरह जुड़ी रहे.
जीरा, मैथी, सोंफ और सरसों को गरम तवा पर डाल कर हल्का सा भून लीजिये, कि मसालों की नमी दूर हो जाय, मसाले को ठंडा होने पर मिक्सी से हल्का दरदरा पीस कर लीजिये, हल्दी, गरम मसाला और नमक भी मिला लीजिये. मसाले को किसी प्याली में निकाल लीजिये
तेल को कढ़ाई में डालकर अच्छा गरम कर लीजिये. गैस बन्द कर दीजिये, तेल को थोड़ा ठंडा होने के बाद हींग डाल दीजिये. भुने मसाले में नीबू का रस और तेल भी मिला दीजिये.
एक एक मिर्च उठाइये और मसाला लीजिये, मिर्च के अन्दर मसाला भर कर किसी प्याले या प्लेट में रखते जाइये. सारी मिर्च इसी तरह भर कर तैयार कर लीजिये अब बचा हुआ तेल भी मिर्च के ऊपर डाल दीजिये.

भरी हुई मिर्च को आप पतले कपड़े से ढककर धूप में भी रख सकते हैं, यदि धूप न हो तो कमरे के अन्दर ही प्याले को रखिये. अचार को आप अभी भी खा सकते हैं लेकिन अचार का असली स्वाद 3 -4 दिन में तैयार हो कर मिलेगा, सारे मसाले मिर्च के अन्दर जज्ब हो जायेंगे, अचार को रोजाना दिन में 1- 2 बार सूखे और साफ चमचे से चलाकर ऊपर नीचे करते रहिये.
हरी मिर्च का राई वाला अचार तैयार है, अचार को काच या चीनी मिट्टी के कन्टेनर में भरकर रख लीजिये और आप जब भी खाना खाये कन्टेनर से हरी मिर्च का अचार निकालिये और खाइये.
हरी मिर्च को छोटा छोटा काट कर अचार बनाइये - Green Chilli Pickle in small pieces
इस तरह डाले गये अचार को खाते समय बड़ी आसानी होती है, जितने मिर्च के टुकड़े खाने हो प्लेट में रख लिये जाते हैं, मिर्च का एक टुकड़ा एक बार में उठाईये और खा लीजिये, मिर्च को तोड़ने का झंझट खतम.
हरी मिर्च को अच्छी तरह धो लीजिये, सुखाइये, डंठल तोड़िये और साफ कपड़े से पोंछ कर छोटा छोटा काट लीजिये. कटी हुई मिर्च किसी प्याले में रखिये, नमक, हल्दी पाउडर और नीबू का रस डाल कर चमचे से अच्छी तरह मिला दीजिये. प्याले को ढककर पूरे दिन भर के लिये छोड़ दीजिये. मिर्चों को 5-6 घंटे बाद सूखे चमचे से चलाकर ऊपर नीचे कर दीजिये.
अब मसाला तैयार करते हैं, जीरा और मैथी गरम तवा पर डाल कर हल्का सा भून लीजिये, हींग डालिये और आग बन्द कर दीजिये. राई, जीरा, मैथी, हींग को मिक्सी से पीस कर दरदरा पीस लीजिये, हल्दी, गरम मसाला और नमक भी मिला लीजिये. मसाले को किसी प्याली में निकाल कर, आधा छोटा चम्मच नमक और आधा छोटा चम्मच हल्दी डाल कर चमचे से अच्छी तरह मिला लीजिये (हल्दी मसाले का कलर बनाने के लिये नमक मसाले का स्वाद बनाने के लिये)
प्याले में भरी मिर्च के ऊपर ये मसाला डालिये, तेल डालिये और चमचे से अच्छी तरह चला कर मिला दीजिये.
प्याले में भरी हुई मिर्च को आप पतले कपड़े से ढककर धूप में भी रख सकते हैं, यदि धूप न हो तो कमरे के अन्दर ही प्याले को रखिये. हरी मिर्च का स्वादिष्ट अचार 3-4 दिन में बनकर तैयार हो जाता है, अचार को रोजाना दिन में 2 बार सूखे और साफ चमचे से चलाकर ऊपर नीचे करते रहिये.
हरी मिर्च छोटा छोटा कटा राई वाला अचार तैयार है. अचार को कांच या चीनी मिट्टी के कन्टेनर में भरकर रख लीजिये और आप जब भी खाना खाये कन्टेनर से हरी मिर्च का अचार (Green Chilli Pickle in Mustard) निकालिये और खाइये.
इस तरह रखे गये अचार को 1-2 महिने तक ही खाया जा सकता है, अगर आप इस अचार को अधिक दिन तक रखना चाहते हैं तो अचार को सरसों के तेल में डुबा कर रखिये ये अचार साल भर खूब खाइये.

कमेंट (220)
नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।
निशा: पूजा जी, अचार में इमली डालने की आवश्यकता नहीं हैं.
hari mirch k achar me tikha pan Jada ho gya h use kam karne k liye Kya kare please Koin upay bataye jisse achar ka tikha pan dur ho sake
निशा: अचार में नीबू का रस या सिरका डाल दीजिये इसके मिर्च का तीखापन और अचार स्वादिष्ट भी हो जायेगा.
निशा: जी हां .
I have tried a lot of your recipe's and they are excellent!! Thank you for sharing them with us. And please keep upgrading your site with your new creations!! You make our cooking experience a Happy One!
निंबु के अलावा हम आमचुर पावडर का उपयोग कर सकते हैै ताकि अचार ज्यादा दिन चले
निशा: शीतल जी, अमचूर भी डाला जा सकता है, लेकिन सिरका डालेंगी तो और ज्यादा अच्छा है.
my favraiout achar
apne likha he '' HARI MIRCH ACHAR WALI'' . is tarh ki mirchiyo ki pahchan kya
निशा: अनिल जी, मिर्च पकी होती इसमें अच्छी चमक आ जाती है.
I like it.
निशा जी। निम्बू के आचार के बारे में कुछ बताये।
It's easy to make. Thanks
Thank you nisha ji
Nishaji... yadi nimbu or sirka dono na ho to achar dal sakte he.ya koi far padega...
निशा: आरती जी हां अचार डाला जा सकता है, लेकिन नीबू या सिरका डालने से अचार की शैल्फ लाइफ और स्वाद दोंनो बढ़ जाते हैं.
This recipe is very nice
Nisha ji mene usme oil bi dal diya to so please uska koi solution btaye
निशा: सिम्मी जी, कोई बात नहीं सिम्मी जी अगर आप हरेक मिर्च के अन्दर नमक नहीं डाल पा रही है तब आप एसे ही नमक ऊपर डाल कर मिक्स कर दीजिए, नमक एब्जोर्ब हो जायेगा, नमक के बिना अचार में कोई स्वाद नहीं होगा, नमक सबसे मुख्य मसाला होता है.
Agar achar me salt dalna bhul jaye to salt kese milaye please reply
निशा: सिम्मी जी, अब आप एक एक मिर्च उठायें और थोड़ा नमक उसमें डालें और चम्मच से मिक्स कर दीजिये.
Aachar me oil kitna daalna h plzz batao
निशा: शालिनी जी, तेल में मसाले गीले हो चाहिये बस इतना तेल ले लीजिये, इतनी मिर्च के लिये 4-5 टेबल स्पून.
Nisha ji mirchi taagi leni hai kya basi chalegi kya
Mirchi taagi leni hai kya basi chalegi kya
निशा: उदित्य जी, केक को कुकर में आसानी से बनाया जा सक्ता है, वेबसाइट और मेरे चैनल पर रेसिपी उपलब्ध है, सर्च बटन पर रेसिपी का नाम लिखकर रेसिपी को सर्च कर सकते हें.
निशा: हिना जी, आपने कौन सा आम का अचार बनाया है, सवाल उसी रेसिपी पर हो तो मुझे उसका रिप्लाई करने में आसानी होती है.
Pls reply me...ki achar ka vineger aur noodels ka vineger ek hi cheez hai ya fir alag alag?
Achar me daalne ke liye jis vineger ki aap baat kar rahi hain..wo white vineger kon sa hai?
Jo noodels banane me v use karte hain..wo vineger to nahi..ya fir acitic acid??
निशा: मेघा जी, अचार के लिये सरसों का तेल अच्छा होता है, आप तिल का तेल भी यूज कर सकते हैं. आप ये तेल पसन्द नहीं करती हैं तो अपनी पसन्द का कुकिंग ओइल यूज कर सकती हैं.
निशा: मंजू जी, अचार खाने में खट्टा हो जाता है, कोई नुकसान नहीं है, लेकिन हर चीज को नाप कर यूज करें तो अच्छा होता है.
निशा: मंजू जी हां अवश्य बना सकते हैं.
निशा: रेशमा जी, टी स्पून और टेबल स्पून ये आजकल हर डिब्बे के साथ आने लगे हैं और बर्तन वालों के पास स्पून का सैट और कप का सैट मिल जाता है, जो नाप के लिये स्टन्डर्ड साइज के होते हैं.
निशा: जाफरू जी, बहुत बहुत धन्यवाद.