आलू पकोड़ा कुरकुरे (Potato Finger Kurkure Recipe)

आलू पकोड़ा कुरकुरे (Potato Finger Kurkure) बड़े स्वादिष्ट बनते हैं. आलू पकोड़ा कुरकुरे (Potato Finger Kurkure) पकोड़े शाम को चाय के साथ बनाकर खाइये, आपको बेहद पसन्द आयेंगे.
बेसन के साथ कुरकुरी सूजी में लिपटे नरम नरम आलू से बने गरम गरम आलू पकोड़ा कुरकुरे (Potato Finger Kurkure) कसून्दी (Mango Kasoondi) के साथ नाश्ते में खाने से पहले घर में आये मेहमानो को भी परोसा जा सकता है.
Read - Potato Finger Kurkure Recipe In English
आवश्यक सामग्री - Ingredients for Potato Finger Kurkure
- आलू - 4 बड़े आकार के
- बेसन - 1 कप
- सूजी - 1/4 कप
- नमक - स्वादानुसार (1/2 छोटी चम्मच)
- लाल मिर्च - एक चौथाई छोटी चम्मच
- धनियां पाउडर - आधा छोटी चम्मच
- अदरक पेस्ट - 1 छोटी चम्मच
- हरी मिर्च पेस्ट - 1/2 छोटी चम्मच
- चाट मसाला - 1 छोटी चम्मच
- तेल - पकोड़े तलने के लिये
विधि - How to make Potato Finger Kurkure
बेसन और सूजी को किसी बर्तन में छान कर घोलिये. घोल को अच्छी तरह चमचे से फैंट लीजिये. घोल में गुठलियां न रहें. नमक, लालमिर्च, अदरक पेस्ट, हरी मिर्च पेस्ट और धनियां पाउडर डाल कर मिला दीजिये, और अच्छी तरह फैट लीजिये.
आलू को छीलिये, धोइये और आलू को फिन्गर चिप्स के आकार में काट लीजिये. 
कढ़ाई में तेल डाल कर गरम कीजिये. आलू के फिंगर चिप्स उठाइये और सूजी बेसन के घोल में लपेटिये और गरम तेल में डालिये. 8-10 जितने आलू पकोड़ा कुरकुरे आ सके डाल दीजिये. अब इन पकोड़े को कलछी से पलट पलट कर ब्राउन होने तक तल कर किसी प्लेट में निकाल लीजिये. बचे हुये आलू पकोड़ा कुरकुरे फिर से इसी तरह तेल में डालिये और तलिये. सारे आलू पकोड़ा कुरकुरे इसी तरह तल कर निकाल लीजिये. पकोड़े पर चाट मसाला छिड़क दीजिये.
गरमा गरम आलू पकोड़ा कुरकुरे (Potato Finger Kurkure) तैयार हैं, आलू पकोड़ा कुरकुरे (Potato Finger Kurkure) हरे धनिया की चटनीया कसून्दी (Kasoondi के साथ खाइये.
कमेंट (84)
नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।
निशा: जी हाँ, सूजी के प्रयोग से पकौड़े अधिक कुरकुरे हो जाते हैं.
thanks
mamji apki racipe ka jabab nahi hai!!! waw.. wa... wa........
YUMMY