आलू पकोड़ा कुरकुरे (Potato Finger Kurkure Recipe)

आलू पकोड़ा कुरकुरे (Potato Finger Kurkure) बड़े स्वादिष्ट बनते हैं. आलू पकोड़ा कुरकुरे (Potato Finger Kurkure) पकोड़े शाम को चाय के साथ बनाकर खाइये, आपको बेहद पसन्द आयेंगे.
बेसन के साथ कुरकुरी सूजी में लिपटे नरम नरम आलू से बने गरम गरम आलू पकोड़ा कुरकुरे (Potato Finger Kurkure) कसून्दी (Mango Kasoondi) के साथ नाश्ते में खाने से पहले घर में आये मेहमानो को भी परोसा जा सकता है.
Read - Potato Finger Kurkure Recipe In English
आवश्यक सामग्री - Ingredients for Potato Finger Kurkure
- आलू - 4 बड़े आकार के
- बेसन - 1 कप
- सूजी - 1/4 कप
- नमक - स्वादानुसार (1/2 छोटी चम्मच)
- लाल मिर्च - एक चौथाई छोटी चम्मच
- धनियां पाउडर - आधा छोटी चम्मच
- अदरक पेस्ट - 1 छोटी चम्मच
- हरी मिर्च पेस्ट - 1/2 छोटी चम्मच
- चाट मसाला - 1 छोटी चम्मच
- तेल - पकोड़े तलने के लिये
विधि - How to make Potato Finger Kurkure
बेसन और सूजी को किसी बर्तन में छान कर घोलिये. घोल को अच्छी तरह चमचे से फैंट लीजिये. घोल में गुठलियां न रहें. नमक, लालमिर्च, अदरक पेस्ट, हरी मिर्च पेस्ट और धनियां पाउडर डाल कर मिला दीजिये, और अच्छी तरह फैट लीजिये.
आलू को छीलिये, धोइये और आलू को फिन्गर चिप्स के आकार में काट लीजिये. 
कढ़ाई में तेल डाल कर गरम कीजिये. आलू के फिंगर चिप्स उठाइये और सूजी बेसन के घोल में लपेटिये और गरम तेल में डालिये. 8-10 जितने आलू पकोड़ा कुरकुरे आ सके डाल दीजिये. अब इन पकोड़े को कलछी से पलट पलट कर ब्राउन होने तक तल कर किसी प्लेट में निकाल लीजिये. बचे हुये आलू पकोड़ा कुरकुरे फिर से इसी तरह तेल में डालिये और तलिये. सारे आलू पकोड़ा कुरकुरे इसी तरह तल कर निकाल लीजिये. पकोड़े पर चाट मसाला छिड़क दीजिये.
गरमा गरम आलू पकोड़ा कुरकुरे (Potato Finger Kurkure) तैयार हैं, आलू पकोड़ा कुरकुरे (Potato Finger Kurkure) हरे धनिया की चटनीया कसून्दी (Kasoondi के साथ खाइये.
कमेंट (84)
नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।
निशा: मनिषा, जी हां अवश्य डाल सकते हैं, 1 कप में 2 टेबल स्पून राइस फ्लोर डालिये पकोड़े क्रिस्पी बनते हैं.
mein apki bhut respect kerti hn aur apke ans ka kab se wait ker rahi hn
pls reply mam!!!
निशा: रुचिका, मैं कुछ दिन रिप्लाई नहीं कर पाई हूं, आप अपना सवाल फिर से लिख दीजिये मैं कोशिश करूंगी कि आपको रिप्लाई समय से कर पाऊं.
apko aur apke pariwar ko meri taraf se holi mubrak ho !!! per ap mere question ke jawab kyun nahi de rahi mam i m waiting mam pls jawab dijiye!!!!
Thanx
Meine aapki website se bhut si recipes sikhi h or sabi bhut achi h... dheere dheere try kri hu... apki sabi recipes bhut bhut achi h isi tarah or recipes add kijiga.
Mujhe apki cooker me cake banane wali recipe bhut achi lagi me try krke apse share krugi
Thank you
निशा: शिल्पा, ये पकोड़े कई प्रकार से बनाये जा सकते हैं, बेसन सूजी मिलाकर, बेसन मैदा मिलाकर, बेसन कार्न फ्लोर मिलाकर, सिर्फ बेसन का घोल या सिर्फ मैदा का घोल सारे कुरकुरे अच्छे बनते हैं लेकिन स्वाद में सभी अलग होंगे, आपके जो भी हो आप कुरकुरे आलू बना सकती हैं, धन्यवाद.
i like it.
निशा: भावना, एक कप बेसन में 1 टेबल स्पून बेसन मिला लीजिये, पकोड़े ज्यादा क्रिस्पी बनेंगे.
निशा: ज्योति, हमने रसगुल्ल्ले बनाने के लिये वीडियो बनाकर डाल दिया है, प्लीज आप वह वीडियो देखकर रसगुल्ला बनायें, आप अच्छे रसगुल्ला बना लेंगी.
निशा: अमन, एक बार में कोई एक चीज बनायें, पहले उसे पूरे ध्यान से पड़े गुलाब जामुन का वीडियो देखे और गुलाब जामुन उसी तरीके से बनायें, और बताइये कि गुलाब जामुन कैसे बने, इसके बाद दूसरी रैसिपी बनायेंगे.
निशा: सीमा, घोल को 5- 10 मिनिट रखने के बाद आलू पकोड़े कुरकुरे बनाइये, सूजी के दाने फील नहीं होंगे, पकोड़े अच्छे कुरकुरे बनेंगे.
JUST I'M GOING TO MAKE THIS TESTY DISH.......