छैना पनीर केक (Eggless Paneer Cake Recipe)

बिना अंडे का केक बनाने जा रहे हैं तो आज छैना केक (Chena Cake) बनाकर देखिये, आपको बहुत पसंद आयेगा.
Read - Eggless Paneer Cake Recipe In English
आवश्यक सामग्री - Ingredients for Paneer Cake
- पनीर या छैना - 250 ग्राम (1 1/4 कप)
- मैदा - 100 ग्राम ( 3/4 कप)
- बेकिंग सोडा - 1/4 छोटी चम्मच
- बेकिंग पाउडर - 1 1/2 छोटी चम्मच
- मक्खन या शुध्द घी - 100 ग्राम ( आधा कप)
- क्रीम - 100 ग्राम
- पाउडर चीनी - 200 ग्राम (एक कप)
- दूध - 100 ग्राम ( लगभग आधा कप)
- काजू - 20 - 25 ( छोटे टुकड़े में काट लीजिये)
- किशमिश - 20-25
विधि - How to make Paneer Cake
मैदा को बेकिंग सोडा और बेकिंग पाउडर के साथ मिलाकर चलनी से 2 बार छान लीजिये.
छैना या पनीर को किसी थाली में डालकर अच्छी तरह हथेली से मसल करके चिकना कर लीजिये.
- पनीर घर में कैसे बनायें - How to make Paneer at Home
मख्खन, क्रीम और चीनी को डाल कर अच्छी तरह फैट लीजिये, आप इसके लिये मिक्सर का प्रयोग कर सकती है, इस मिश्रण में चिकना किया हुआ छैना मिलाकर फैटिये.
अब मैदा मिलाइये और अच्छी तरह मिलाइये, थोड़ा थोड़ा दूध डालकर एक ही दिशा में फैटिये, इस तरह केक का पेस्ट तैयार कर लीजिये. काजू डालकर पेस्ट में मिला दीजिये. (आ चाहें तो इसमें एक छोटी चम्मच इन्स्टैन्ट काफी मिला दीजिये, इससे केक का कलर आ जाता है)

बर्तन जिसमें केक बनाना हैं उसे चिकना कीजिये और एक छोटी चम्मच मैदा डालकर चारों ओर फैला दीजिये, इस तरह बर्तन की पूरी सरफेस पर मैदा की पतली परत बन जाती है.
ओवन को 200 सेग्रे. पर गरम (pre heat ) कीजिये.
केक के पेस्ट को बर्तन में डालिये और केक को बेक होने के लिये ओवन में रखिये. ओवन का तापमान 180 सेग्रे. पर सैट करके केक को 25 मिनिट के लिये बेक होने दीजिये. अब तापमान को 160 सेग्रे पर सैट कर दीजिये और 30 मिनिट तक केक को बेक होने दीजिये. ओवन खोलिये और केक में चाकू डाल कर टैस्ट कीजिये, यदि चाकू केक से साफ बाहर निकल आता है तब आपका केक बन चुका है, यदि चाकू के ऊपर केक का मिश्रण चिपक कर आता है तब केक को 10 मिनिट के लिये और बेक करने के लिये रख दीजिये और टैस्ट करके देख लीजिये.
छैना का केक (Paneer Cake) बन चुका है, छैना केक को अपने मन पसन्द आकार में काटिये और खाइये. बचे हुये केक को एअर टाइट कन्टेनर में रख कर फ्रिज में रख कर 3 दिन में खतम कर लीजिये,
छैना पनीर केक (Eggless Paneer Cake) को 3 दिन से अधिक मत रखिये.
कमेंट (75)
नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।
निशा: बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: मुस्कान जी, धन्यवाद.
निशा: नीरू जी, आप एक बार फिर से रेसिपी पढ़कर बनाने की कोशिश कीजिए. या तो छैना अच्छे से चिकना नही हुआ होगा या फिर मिश्रण अच्छे से फैंटा नही होगा.
निशा: बिट्टू जी, आप केक को कुकर में या माइक्रोवेव के कन्वेक्शन मोड पर भी बना सकते हैं.
निशा: संदीप जी, मैं इसे बनाने की कोशिश करूंगी.
निशा: संदीप जी, मैं इसके लिये वीडियो बना दूंगी.
I hope aap aise hi hamare liye resipe late rahenge.
maine bahoot koshish ki par mera cake bake nhi ho raha cooker me.. cake k batter ki consistency rabri jesi hai.. main one hour k liye cooker me rakh kr dekh chuki hu do bar...please help kijye urgently.. sara saaman or mehnat waste ho jayegi.. pehli bar jab cake rakhi thi tab cooker ka hi paani usme tapak tapak kar chala gya tha.. khol kar dekha tab batter ubal raha tha.. second time jab bake karna chaha cooker me toh wo bake hi nhi ho rha.. please help.. haar kar maine usse fridge me barfi ki tarah set hone rak diya h..
निशा: सना जी, कुकर में केक की रेसिपी उपलब्ध है, आप उसे देखिये और कोई भी केक बिलकुल इसी तरह कुकर में बेक कर सकते हैं, वेबसाइट के सर्च बटन पर कुकर में केक लिखकर रेसिपी सर्च कर सकते हैं.
निशा: वैशाली जी हां मैं बना दूंगी.
निशा: नेहा जी हां मैं वीडियो बना दूंगी.
निशा: रजिता जी, आपको भी मेरा बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: अंजू जी, पहले केक को 180 डि.से. पर 30 मिनिट के लिये बेक किया है और बाद में तापमान को 160 डि.से. पर और 30 मिनिट के लिये बेक किया है, इसको हमने बाद में कम तापामान पर देर तक बेक किया है ताकि केक अन्दर तक अच्छी तरह से बेक हो जाय.
निशा: आकाश जी, बेकिंग सोडा के लिए खट्टा यूज करने की आवश्यकता नहीं है, यह बिना उसके भी काम करता है.
mam thanks
निशा: शिल्पा गेहूं का आटा यूज कर सकते हैं लेकिन मैदा से बना केक ज्यादा अच्छा रहता है.
निशा: मीरा, ओवन न हो तो केक कुकर में बनाया जा सकता है, वेबसाइट पर कुकर में केक बनाने का तरीका दिया है, वेबसाइट के होम पेज पर दिये सर्च बटन पर कुकर में केक लिखकर रैसिपी सर्च कर सकते हैं.
धन्यवाद्
aur haan usi bati oven me aapki batayi hui recipe se bati kai bar banayi wo to hamesha bahut hi acchi banti hai.
निशा: विवेक, केक को डायरेक्ट हीट न लगे, ओवन में अगर नमक की परत बिछा लें तो केक कुकर की तरह ही अच्छा बन पायेगा.
its amazing but mere dry fruits niche jam jate
hain aur cake phulta bhi nahi ihai
निशा: कनु, बैटर थोड़ा पतला होता है, तब ड्राई फ्रूट नीचे आ जाते हैं,केक फूलता है, लेकिन पिचक जाता है.
mane cake ko try kiya but, cake fula nahi taste acha tha.
Cale kyo nahi fula.....
निशा: नेहा, बैटर में बेकिंग पाउडर कम हो या अच्छी तरह काम न करे तब केक नहीं फूलता या कम फूलता है.
निशा: मीनाक्षी, ओवन को प्रीहीट करन के लिये ओवन में या तो वह सैट किये हुये तापमान पर ओन करने पर ओटोमेटिक गरम हो कर बन्द हो जाता है, या फिर जिस तापमान पर बेक करना है उस पर सैट करके 5-6 मिनिट के लिये ओवन को गरम कर लीजिये. केक को बेक करने के लिये मिडिल रैक में रखते हैं, दोनों एलीमेन्ट को ओन करते हैं, यदि आपके ओवन फैन फैसिलिटी है तब फैन को ओन कर दीजिये, फैन ओन रहने से बेकिंग सभी तरफ समान रूप से होती है, धन्यवाद.
निशा: कुमुद जी हां आप इस केक को भी कुकर में बिलकुल उसी तरह पका सकते हैं.
sometimes my cake sinks and sometimes it remain raw from the middle.any suggestion for this.
thanks.