छैना पनीर केक (Eggless Paneer Cake Recipe)

📅 12 सितंबर 2010 👁 2.8 लाख बार देखी गई 💬 75 कमेंट ★ 3.4 (4974)


बिना अंडे का केक बनाने जा रहे हैं तो आज छैना केक (Chena Cake) बनाकर देखिये, आपको बहुत पसंद आयेगा.

Read - Eggless Paneer Cake Recipe In English 

आवश्यक सामग्री - Ingredients for Paneer Cake

  • पनीर या छैना - 250 ग्राम (1 1/4 कप)
  • मैदा - 100 ग्राम ( 3/4 कप)
  • बेकिंग सोडा - 1/4 छोटी चम्मच
  • बेकिंग पाउडर - 1 1/2 छोटी चम्मच
  • मक्खन या शुध्द घी - 100 ग्राम ( आधा कप)
  • क्रीम  - 100 ग्राम
  • पाउडर चीनी - 200 ग्राम (एक कप)
  • दूध - 100 ग्राम ( लगभग आधा कप)
  • काजू - 20 - 25 ( छोटे टुकड़े में काट लीजिये)
  • किशमिश  -  20-25

विधि - How to make Paneer Cake

मैदा को बेकिंग सोडा और बेकिंग पाउडर के साथ मिलाकर चलनी से 2 बार छान लीजिये.

छैना या पनीर को किसी थाली में डालकर अच्छी तरह हथेली से मसल करके चिकना कर लीजिये.

मख्खन, क्रीम और चीनी को डाल कर अच्छी तरह फैट लीजिये, आप इसके लिये मिक्सर का प्रयोग कर सकती है, इस मिश्रण में चिकना किया हुआ छैना मिलाकर फैटिये.

अब मैदा मिलाइये और अच्छी तरह मिलाइये, थोड़ा थोड़ा दूध डालकर एक ही दिशा में फैटिये, इस तरह केक का पेस्ट तैयार कर लीजिये. काजू डालकर पेस्ट में मिला दीजिये. (आ चाहें तो इसमें एक छोटी चम्मच इन्स्टैन्ट काफी मिला दीजिये, इससे केक का कलर आ जाता है)

बर्तन जिसमें केक बनाना हैं उसे चिकना कीजिये और एक छोटी चम्मच मैदा डालकर चारों ओर फैला दीजिये, इस तरह बर्तन की पूरी सरफेस पर मैदा की पतली परत बन जाती है.

ओवन को 200 सेग्रे. पर गरम (pre heat ) कीजिये.

केक के पेस्ट को बर्तन में डालिये और केक को बेक होने के लिये ओवन में रखिये.  ओवन का तापमान 180 सेग्रे. पर सैट करके केक को 25 मिनिट के लिये बेक होने दीजिये.  अब तापमान को 160 सेग्रे पर सैट कर दीजिये और 30 मिनिट तक केक को बेक होने दीजिये.  ओवन खोलिये और केक में चाकू  डाल कर टैस्ट कीजिये, यदि चाकू केक से साफ बाहर निकल आता है तब आपका केक बन चुका है, यदि चाकू के ऊपर केक का मिश्रण चिपक कर आता है तब केक को 10 मिनिट के लिये और बेक करने के लिये रख दीजिये और टैस्ट करके देख लीजिये.

छैना का केक (Paneer Cake) बन चुका है, छैना केक को अपने मन पसन्द आकार में काटिये और खाइये.  बचे हुये केक को एअर टाइट कन्टेनर में रख कर फ्रिज में रख कर 3 दिन में खतम कर लीजिये,

छैना पनीर केक (Eggless Paneer Cake) को 3 दिन से अधिक मत रखिये.

विज्ञापन
यह रेसिपी कैसी लगी?
3.4 / 5 (4974 रेटिंग)

ऐसी ही और रेसिपी

और देखें

कमेंट (75)

नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।

deepali
mala cake receipe marathai madhe pahije
kirti
This is a waste recipie, I have used the same ingredients and the quantity mentioned in the recipie , eventually the dish , so called Paneer cake was floating in ghee, all ghee everywhere,it did not cook properly even after following all the cooking instruction mentioned in the recipie. Please do not try this ever, or else you will end up wasting lot of money and material.
meenu
hallo nisha ji
i m big fan of u
nisha ji maine abhi -abhi microwave+grill model liya hai pr mujhe recipies nhi aati k grill model main kya bana skte hain or kya nhi. wo 1000 watt ka hai. plz meri help kren.kya zo recipies apne batayien hain wo usme ban jayengi?
निशा: मीनू, धन्यवाद. हमने अभी माइक्रोवेव के लिये ज्यादा कुछ नहीं लिखा है, इसके लिये मुझे थोड़ा और समय लगेगा. माइक्रोवेव के साथ जो रैसिपी बुक आती है उससे आप देख कर बनाइये आप बना पायेंगी.
Vijay Chhabra
my daughter(4 years)is suffering from celiac(wheat elergy).Baking Sodda or Baking powder is harmful to celiacs because it contain gluten.so please write alternate of Baking Powder.Sodda and Errarod.
How we can make cake without using these two?
निशा: विजय ये बेकिंग एजेंन्ट तो बेकिंग रैसिपी में डालने ही होते हैं. अगर बेकिंग एजेन्ट नहीं डालेंगे तो केक फूलेगा नहीं, सख्त केक बनेगा. अन्डे से बना केक आप बनाइये वह फिर भी थोड़ा फूल जायेग और थोड़ा नरम भी होगा.
charu goel
very nice. I like it.
alka
baked vegetables in white sauce bhi banana bataiye
deepa ahuja
mam, aapne reply kiya thks..........
vasundhara
namste nishaji,

kya ye cake me cooker me bhi bana sakti hu??
निशा: वसुन्धरा जी ये केक कुकर में भी बनाया जा सकता है.
deepa ahuja
mam, namaste, aapne bahut hi wonderful recipes batayi hai, pls ovan ke bager , without ovan yeh ghar me kaise banega pls bataye...............thks mam
निशा: दीपा, ये केक कुकर में चोकलेट केक की तरह बनाया जा सकता है.
priya
nisha ji plz give decoration of cake recipe as soon as possible
gunjan
I wnat to know....Can we use cooker to bake this cake...how the temperature will be set in it...?
निशा: गुंजन, केक को कुकर में कैसे बनायें यह आप चकलेट का केक कुकर में बनाइये को पढ़ लीजिये.
prabha
nisha ji kya ye cake banane k liye cooker ka use kar sakte hain?
निशा" जी हाँ.
ram
NISHA JI,
please i request you give some panner recipe like panner butter masala, panner pasanda and some biryani recipe also.
i want biryani recipe very much.
please give biryani recipe soon as possible
anukampa
Nishaji..yeh cake bohat hi swadisht lag raha hai will surely try once
अनु
निशाजी ,ये बिल्कुल नई चीज़ है. पढ़ कर ही मज़ा आ गया.बनाने के बाद बताती हूँ कैसी बना ! :)