हरा भरा पुलाव - Green Vegetable Pulao Recipes - Hara Bhara Pulao recipe

📅 3 सितंबर 2010 👁 3.1 लाख बार देखी गई 💬 62 कमेंट ★ 3.0 (5383)

image

हरा वेज पुलाव आप अपने आने वाले महमानों के लिये या किसी पार्टी के लिये तैयार कर सकती है. हरा वेज पुलाव देखने में अत्यन्त सुन्दर और खाने में बहुत ही स्वादिष्ट बनता है. आइये आज हम हरा वेज पुलाव (Green Pulav ) बनायें.

Read - Green Vegetable Pulao Recipes - Hara Bhara Pulao Recipe In English 

आवश्यक सामग्री - Ingredients for Green Pulav

  • बासमती चावल - 200 ग्राम (एक कप) (आधा घंटे पानी में भीगे हुए)
  • फ्रेंच बीन्स - 3/4 कप (कटी हुई)
  • हरी मटर के दाने - 1/2 कप 
  • हरा धनिया - 100 ग्राम
  • हरी मिर्च - 2
  • घी या तेल - 3-4 टेबल स्पून
  • काजू - 2-3 टेबल स्पून 
  • किशमिश - 2 टेबल स्पून 
  • बड़ी इलायची - 2
  • काली मिर्च - 8-10
  • दालचीनी - 1/2 इंच टुकड़ा
  • लौंग - 2-3 
  • अदरक - 1 इंच टुकड़ा (बारीक कटा हुआ)
  • नींबू - 1 
  • जीरा - 1/2 छोटी चम्मच 
  • नमक - 1.25 छोटी चम्मच या स्वादानुसार

विधि-How to make Green Pulav

Green Pulav Recipe

हरा धनिया साफ कीजिये, मोटी डंडी निकाल कर हटा दीजिये. हरी मिर्च के डंठल तोड़ कर हटा दीजिये और दोंनो को थोड़ा सा पानी डालकर मिक्सर से बारीक पीसकर पेस्ट बना लीजिये.

बड़ी इलायची छील लीजिए. लोंग, काली मिर्च, दालचीनी और इलाइची के दाने दरदरा कूट लीजिये.

काजू को 2 टुकड़ों में काट लीजिए.

माइक्रोवेव सेफ प्याला लीजिए. इसमें तेल डाल दीजिए. प्याले को माइक्रोवेव में रखकर 1 मिनिट माइक्रोवेव कर लीजिए. 1 मिनिट बाद, प्याले को निकालकर इसमें काजू डालकर मिक्स कर दीजिए और 1 मिनिट माइक्रोवेव कर लीजिए. काजू भुन जाएंगे.

प्याले से काजू निकाल लीजिए. प्याले में जीरा डालकर 1 मिनिट माइक्रोवेव कर लीजिए. जीरा भुन जाने के बाद,  कुटा मसाला, अदरक, मटर और बीन्स डाल दीजिए और फिर से इसे 1 मिनिट माइक्रोवेव कीजिए.

1 मिनिट बाद, इसमें ग्रीन मसाला डालकर अच्छे से मिक्स कर लीजिए. इसे फिर से 1 मिनिट माइक्रोवेव कर लीजिए. मसाले को अच्छे से चला लीजिए और इसमें चावल डालकर अच्छी तरह से मिक्स कर दीजिए. साथ ही नमक, दुगुना पानी यानीकि 2 कप पानी और नींबू का रस निचोड़कर डाल दीजिए. किशमिश भी डालकर मिक्स कर दीजिए.  प्याले को ढककर माइक्रोवेव में रखिये 10 मिनिट माइक्रोवेव कर लीजिए.

इसके बाद, इसे चैक कीजिए. इसमें पानी दिख रहा है और चावल कम पके लगे, 5 मिनिट और माइक्रोवेव कर लीजिए. 

चावल बनकर तैयार हैं. इसे ऎसे ही 10 मिनिट ढककर रखिए और उसके बाद सर्व कीजिए. 

माइक्रोवेव में हरा भरा पुलाव बनकर तैयार है. इसे प्लेट में निकालिए और हरे धनिये और भुने हुए काजू से गार्निश कर लीजिए. 

3 से 4 सदस्यों के लिए पर्याप्त

सुझाव

कुकर में पुलाव बनाते समय भी इसी तरह पहले बीन्स और मटर को लगातार चलाते हुए क्रन्ची होने तक पकाते. इसके बाद, इसमें हरा मसाला डालकर इसे 2 से 3 मिनिट भून लीजिए और  कुकर में चावल डालकर 1 सीटी आने तक पका लीजिए. इसके बाद, आधा प्रैशर निकाल दीजिए. 

Green Vegetable Pulao Recipe Video In Hindi 

विज्ञापन
यह रेसिपी कैसी लगी?
3.0 / 5 (5383 रेटिंग)

ऐसी ही और रेसिपी

और देखें

कमेंट (62)

नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।

sweta
NISHA JI
please tell me what is the difference between pulao & biryani.
निशा: स्वेता, पुलाव चावल बनाने के बाद सब्जियां फ्राई करके चावल डाल कर मिलाये जाते हैं जबकि बिरियानी के लिये चावल सब्जी फ्राई करके परत लगाकर हांडी को बन्द करके मन्दी आग पर दम देकर बनाते हैं. मुझे तो खास अन्तर लगता ही नहीं, वस यही सोचती हूँ कि अलग अलग कम्यूनिटी के लोग इस रैसिपी को अलग अलग नाम से कहते हैं.
rekha
NISHA JI
i am big fan of you. please tell me when you give NAVRATAN PULAO & BIRYANI recipe