हरा भरा पुलाव - Green Vegetable Pulao Recipes - Hara Bhara Pulao recipe

हरा वेज पुलाव आप अपने आने वाले महमानों के लिये या किसी पार्टी के लिये तैयार कर सकती है. हरा वेज पुलाव देखने में अत्यन्त सुन्दर और खाने में बहुत ही स्वादिष्ट बनता है. आइये आज हम हरा वेज पुलाव (Green Pulav ) बनायें.
Read - Green Vegetable Pulao Recipes - Hara Bhara Pulao Recipe In English
आवश्यक सामग्री - Ingredients for Green Pulav
- बासमती चावल - 200 ग्राम (एक कप) (आधा घंटे पानी में भीगे हुए)
- फ्रेंच बीन्स - 3/4 कप (कटी हुई)
- हरी मटर के दाने - 1/2 कप
- हरा धनिया - 100 ग्राम
- हरी मिर्च - 2
- घी या तेल - 3-4 टेबल स्पून
- काजू - 2-3 टेबल स्पून
- किशमिश - 2 टेबल स्पून
- बड़ी इलायची - 2
- काली मिर्च - 8-10
- दालचीनी - 1/2 इंच टुकड़ा
- लौंग - 2-3
- अदरक - 1 इंच टुकड़ा (बारीक कटा हुआ)
- नींबू - 1
- जीरा - 1/2 छोटी चम्मच
- नमक - 1.25 छोटी चम्मच या स्वादानुसार
विधि-How to make Green Pulav

हरा धनिया साफ कीजिये, मोटी डंडी निकाल कर हटा दीजिये. हरी मिर्च के डंठल तोड़ कर हटा दीजिये और दोंनो को थोड़ा सा पानी डालकर मिक्सर से बारीक पीसकर पेस्ट बना लीजिये.
बड़ी इलायची छील लीजिए. लोंग, काली मिर्च, दालचीनी और इलाइची के दाने दरदरा कूट लीजिये.
काजू को 2 टुकड़ों में काट लीजिए.
माइक्रोवेव सेफ प्याला लीजिए. इसमें तेल डाल दीजिए. प्याले को माइक्रोवेव में रखकर 1 मिनिट माइक्रोवेव कर लीजिए. 1 मिनिट बाद, प्याले को निकालकर इसमें काजू डालकर मिक्स कर दीजिए और 1 मिनिट माइक्रोवेव कर लीजिए. काजू भुन जाएंगे.
प्याले से काजू निकाल लीजिए. प्याले में जीरा डालकर 1 मिनिट माइक्रोवेव कर लीजिए. जीरा भुन जाने के बाद, कुटा मसाला, अदरक, मटर और बीन्स डाल दीजिए और फिर से इसे 1 मिनिट माइक्रोवेव कीजिए.
1 मिनिट बाद, इसमें ग्रीन मसाला डालकर अच्छे से मिक्स कर लीजिए. इसे फिर से 1 मिनिट माइक्रोवेव कर लीजिए. मसाले को अच्छे से चला लीजिए और इसमें चावल डालकर अच्छी तरह से मिक्स कर दीजिए. साथ ही नमक, दुगुना पानी यानीकि 2 कप पानी और नींबू का रस निचोड़कर डाल दीजिए. किशमिश भी डालकर मिक्स कर दीजिए. प्याले को ढककर माइक्रोवेव में रखिये 10 मिनिट माइक्रोवेव कर लीजिए.
इसके बाद, इसे चैक कीजिए. इसमें पानी दिख रहा है और चावल कम पके लगे, 5 मिनिट और माइक्रोवेव कर लीजिए.
चावल बनकर तैयार हैं. इसे ऎसे ही 10 मिनिट ढककर रखिए और उसके बाद सर्व कीजिए.
माइक्रोवेव में हरा भरा पुलाव बनकर तैयार है. इसे प्लेट में निकालिए और हरे धनिये और भुने हुए काजू से गार्निश कर लीजिए.
3 से 4 सदस्यों के लिए पर्याप्त
सुझाव
कुकर में पुलाव बनाते समय भी इसी तरह पहले बीन्स और मटर को लगातार चलाते हुए क्रन्ची होने तक पकाते. इसके बाद, इसमें हरा मसाला डालकर इसे 2 से 3 मिनिट भून लीजिए और कुकर में चावल डालकर 1 सीटी आने तक पका लीजिए. इसके बाद, आधा प्रैशर निकाल दीजिए.
कमेंट (62)
नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।
निशा: अब्दुल जी, धन्यवाद.
निशा: सोनिया जी, अपना अनुभव शेयर करने के लिए आपको भी हमारी ओर से बहुत बहुत धन्यवाद.
Mujhe aapse puchna hai ki kya ham bina bhigoye chaval ka pulav bana sakte he? Jaise ki chawal ubalkar.or kya pulav me dahi dal sakye hai banate samay? Plz rpl
निशा: चैताली जी, बासमती को आधा घंटे भिगो लेने से ये जल्दी पकते हैं और खिले खिले बनते हैं, पुलाव में आप दही डाल सकते हैं.
निशा: कविता जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: अमानत जी, आप इसे बिना माइक्रोवेव के कुकर में बना सकते हैं या किसी सादा भगोने में भी बना सकते हैं.
i like ur aam halwa
realy ur recipe was too good
निशा: अंशिका जी, आप ये वाला पुलाव अपने हजबैन्ड को बनाकर मत दीजिये, वेबसाइट पर बहुत सारे पुलाव की रेसिपी उपलब्ध है, सर्च बटन पर राइस पुलाव लिखकर ,पुलाव की वैराइटी देख सकती है और अपने मन पसन्द पुलाव को चुन कर बना सकती हैं.
निशा: अनु जी वेबसाइट और मेरे चैनल पर बहुत सारे पुलाव की रेसिपी उपलब्ध हैं, सर्च बटन पर रेसिपी का नाम लिखकर रेसिपी सर्च कर सकते हैं.
निशा: बिपन मैं नानवेज नहीं बनाती.
निशा: चिन्ता जी, चावल को आधा घंटा पानी में भिगोना जरूरी है, चावलों को तेल या घी में भूनिये, डबल पानी डालिये, और एक सीटी आने तक पका लीजिये, आधा प्रेशर निकाल दीजिये, अब कुकर खुलने तक इन्तजार कीजिये, चावल एकदम अच्छे खिले खिले बनते हैं. 1-2 बार में सही चावल बनने लगेंगे.
Maine ye reciepe try ki to mere rice khile khile pulav ke jaise nahi bane, balki thode geele rice ke jaise ban gaye...chawal ke daane chipka rahe thhe.khile khile banane ke liye kya karna hoga?maine chawal ki double amount pamni use kiya tha.
निशा: चावल को आधा घंटे के लिये पानी में भिगो दीजिये, पकाते समय चावल से दुगना पानी लीजिये और 1 -2 छोटी चम्मच घी या तेल डाल दीजिये, चावल बनने के बाद 10-15 मिनट ढके रहने दीजिये, अब सर्व कीजिये खिले खिले चावल तैयार होगे.
निशा: कृ्ष्णा, मेरा भी उनको बहुत बहुत धन्यवाद.
I am Engineering Student, and I stay at College Hostel, Our boys group make Diffrent Pulaus Every Sunday using Your Website.
Thank You Nisha madamji....!
निशा: चिराग आपको भी मेरा बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: मोनिका, जी हां मैं कोशिश करती हूँ.
निशा: सीमा, वेबसाइट पर कई तरह व्रत रैसिपी है, सर्च बटन पर व्रत रैसिपी लिखकर रैसिपी सर्च कर सकते हैं.
निशा: संगीता, पुलाव में घी ज्यादा अच्छा रहता है, क्यों कि बटर सब्जियों को भूनने में जलता है.
निशा: अलका, आपको भी मेरा बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: अराध्या, ये तो आप सही कह रहें है, कि हर किसी की डायट अलग अलग है, लेकिन हमने लगभग डायट के बारे में कहा है.
निशा: विजय, बास्मति चावल को आप उबाल कर या माइक्रोवेव में किसी भी तरह बना सकते हैं, माइक्रोवेव में चाबल बनाने का तरीका वेबसाइट पर उपलब्ध है, सर्च बटन पर माइक्रोवेव में चावल बनाइये लिखकर रैसिपी सर्च कर सकते हैं.
निशा: राना, बहुत बहुत धन्यवाद, मैं कोशिश करती हूँ.
आप अपनी रेसिपी मे एक शब्द भी ज्यादा-कम नही लिखती....आप का बहोत-बहोत धन्यवाद.
निशा: बबली, आपको भी मेरा बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: प्रिति, बेसन का ढोकला बनाने की रैसिपी वेवसाइट पर उपलब्ध है, आप सर्च बटन पर रैसिपी का नाम लिखकर रैसिपी सर्च कर सकते हैं.
और उनका स्वाद हरे मटर की तरह होगा या नही क्योंकि सूखे हुए मटर को उबालने पर वो फीके लगते है |
प्लीज़ मैम इसका जवाब हमे दीजियेगा........!
निशा: योगेश, सुखे मटर को भिगो कर, चावल के साथ ही पका कर, पुलाव बनाया जा सकता है, स्वाद कुछ अलग रहेगा,लेकिन वह पुलाव भी आपको पसन्द आयेगा.
निशा: हेतराम, मटर पनीर की सब्जी वेवसाइट पर पह्ले से उपलब्ध है, आप सर्च बटन पर मटर पनीर लिखकर रैसिपी सर्च कर सकते हैं.