हरा भरा पुलाव - Green Vegetable Pulao Recipes - Hara Bhara Pulao recipe

हरा वेज पुलाव आप अपने आने वाले महमानों के लिये या किसी पार्टी के लिये तैयार कर सकती है. हरा वेज पुलाव देखने में अत्यन्त सुन्दर और खाने में बहुत ही स्वादिष्ट बनता है. आइये आज हम हरा वेज पुलाव (Green Pulav ) बनायें.
Read - Green Vegetable Pulao Recipes - Hara Bhara Pulao Recipe In English
आवश्यक सामग्री - Ingredients for Green Pulav
- बासमती चावल - 200 ग्राम (एक कप) (आधा घंटे पानी में भीगे हुए)
- फ्रेंच बीन्स - 3/4 कप (कटी हुई)
- हरी मटर के दाने - 1/2 कप
- हरा धनिया - 100 ग्राम
- हरी मिर्च - 2
- घी या तेल - 3-4 टेबल स्पून
- काजू - 2-3 टेबल स्पून
- किशमिश - 2 टेबल स्पून
- बड़ी इलायची - 2
- काली मिर्च - 8-10
- दालचीनी - 1/2 इंच टुकड़ा
- लौंग - 2-3
- अदरक - 1 इंच टुकड़ा (बारीक कटा हुआ)
- नींबू - 1
- जीरा - 1/2 छोटी चम्मच
- नमक - 1.25 छोटी चम्मच या स्वादानुसार
विधि-How to make Green Pulav

हरा धनिया साफ कीजिये, मोटी डंडी निकाल कर हटा दीजिये. हरी मिर्च के डंठल तोड़ कर हटा दीजिये और दोंनो को थोड़ा सा पानी डालकर मिक्सर से बारीक पीसकर पेस्ट बना लीजिये.
बड़ी इलायची छील लीजिए. लोंग, काली मिर्च, दालचीनी और इलाइची के दाने दरदरा कूट लीजिये.
काजू को 2 टुकड़ों में काट लीजिए.
माइक्रोवेव सेफ प्याला लीजिए. इसमें तेल डाल दीजिए. प्याले को माइक्रोवेव में रखकर 1 मिनिट माइक्रोवेव कर लीजिए. 1 मिनिट बाद, प्याले को निकालकर इसमें काजू डालकर मिक्स कर दीजिए और 1 मिनिट माइक्रोवेव कर लीजिए. काजू भुन जाएंगे.
प्याले से काजू निकाल लीजिए. प्याले में जीरा डालकर 1 मिनिट माइक्रोवेव कर लीजिए. जीरा भुन जाने के बाद, कुटा मसाला, अदरक, मटर और बीन्स डाल दीजिए और फिर से इसे 1 मिनिट माइक्रोवेव कीजिए.
1 मिनिट बाद, इसमें ग्रीन मसाला डालकर अच्छे से मिक्स कर लीजिए. इसे फिर से 1 मिनिट माइक्रोवेव कर लीजिए. मसाले को अच्छे से चला लीजिए और इसमें चावल डालकर अच्छी तरह से मिक्स कर दीजिए. साथ ही नमक, दुगुना पानी यानीकि 2 कप पानी और नींबू का रस निचोड़कर डाल दीजिए. किशमिश भी डालकर मिक्स कर दीजिए. प्याले को ढककर माइक्रोवेव में रखिये 10 मिनिट माइक्रोवेव कर लीजिए.
इसके बाद, इसे चैक कीजिए. इसमें पानी दिख रहा है और चावल कम पके लगे, 5 मिनिट और माइक्रोवेव कर लीजिए.
चावल बनकर तैयार हैं. इसे ऎसे ही 10 मिनिट ढककर रखिए और उसके बाद सर्व कीजिए.
माइक्रोवेव में हरा भरा पुलाव बनकर तैयार है. इसे प्लेट में निकालिए और हरे धनिये और भुने हुए काजू से गार्निश कर लीजिए.
3 से 4 सदस्यों के लिए पर्याप्त
सुझाव
कुकर में पुलाव बनाते समय भी इसी तरह पहले बीन्स और मटर को लगातार चलाते हुए क्रन्ची होने तक पकाते. इसके बाद, इसमें हरा मसाला डालकर इसे 2 से 3 मिनिट भून लीजिए और कुकर में चावल डालकर 1 सीटी आने तक पका लीजिए. इसके बाद, आधा प्रैशर निकाल दीजिए.
कमेंट (62)
नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।
please aap fried rice ki recepie jaldi upload kijiye.. thankyou .
निशा: जी शिल्पा मैं कोशिश करती हूँ.
निशा: अवश्य कोशिश करूंगी
निशा: शिप्रा, मै लिखने की कोशिश करूंगी.
sabko bahut pasand aaya
निशा: स्वाति, इसके बिना भी पुलाव अच्छा बनेगा.
Thank you very much..
please nishaji Add some chinese recipes like chowmin and fried rice with manchurian.
निशा: सविता, मुझे ये लिखनी हैं.
निशा: दीपिका, हमने पुलाव में काला कुछ भी नहीं डाला, सारी चीजें हरी हैं, मसाले को थोड़ा सा कम भूनें कलर अच्छा आयेगा.
निशा: जिया मेरे लिये ये बताना मुस्किल है, मैं लिखूंगी अवश्य.
BUT USSE RISE K SAARE POSHTIC TATVA NIKAL JATE HAIN,PLS BATAYEN KI MAI KYA KARU JISSE RISE KHILE-2 BANE OR MADH BHI NA NIKALNA PADE???
निशा: पलक, चावल बनाने के लिये, चावल को पहले आधा घंटा पानी में भिगो दीजिये, कुकर में बनायेंगी तो दुगना पानी और 1 कप चावल में 1 चम्मच घी डालिये, एक सीटी आने तक पका लीजिये, चावल खिले खिले बनेंगे.
aapse ek requert or hai biryani banae ke vidhi v post kerye
ko padha aur aapne ghar me shahi paneer banay mujhe aapki racipi achi lagi thanks nisha ji
ONCE AGAIN THANK U.
PLEASE SOME OTHER RECEIPE ALSO PUBLISH ON THIS SITE.
THANK U.
धन्यवाद् निशा जी|
vikas sharma
निशा: बुलबुल, धन्यवाद.