आम का पापड़ Mango Papad Recipe | Aam ka Papad

आम का पापड बचपन की यादों शामिल रहता है लेकिन यदि इसे आप अब घर पर बना कर खायें तो इसका स्वाद आपको बचपन में खाये आम के पापड़ से भी अधिक अच्छा लगेगा, इतना अच्छा कि इसके आगे मिठाइयां भी फीकी लगेंगी. चटपटा मैंगो पापड का खट्टा, मीठा और मसालेदार स्वाद तो सिर्फ जो खाये, वही जाने.
आम पापड़ (Aam ka Papad) बनाना एकदम आसान है लेकिन इसे बनाने के लिये धूप अवश्य चाहिये. आम पापड़ किसी भी किस्म के आमों से बनाया जा सकता हैं. यदि आम खट्टे किस्म के हैं तब चीनी की मात्रा थोड़ी सी बड़ा दीजिये. तो आइये आम पापड़ (Mango Papad) बनाना शुरू करते हैं.
Read - Mango Papad Recipe | Aam ka Papad In English
आवश्यक सामग्री - Ingredients for Mango papad
- आम - 4 (1 किलो)
- चीनी - 1/4 कप
- छोटी इलाइची - 4
- घी - 1/2 छोटी चम्मच
विधि - How to make Aam ka Papad
आम को धोइये, छीलिये और गूदे को टुकड़ों में काट लीजिये.
आम के टुकड़े, चीनी और इलाइची मिला कर बारीक पीस लीजिये.

किसी बर्तन में आम और चीनी का ये पिसा हुआ घोल डालिये और आग पर पकने के लिये रख दीजिये. उबाल आने के बाद चमचे से चलाते हुये 10 मिनिट तक पका लीजिये.
किसी प्लेट या ट्रे को घी लगाकर चिकना कर लीजिये और इस आम के पके हुये घोल को प्लेट में डाल कर पतला फैला दीजिये.
अब इस प्लेट को धूप में सुखाने रख दीजिये. अगर तेज धूप है तो आम पापड़ सुबह से शाम तक ही सूख कर तैयार हो जाता है. धूप चले जाने के बाद आप आम पापड़ की प्लेट को कमरे या किचन कही भी रख सकते है, आम पापड़ की प्लेट किचन के अन्दर आप बिलकुल पतला कपड़ा या जाली से ढक रक रख सकते हैं. ये आम पापड़ हवा में भी सुखता रहता है, अभी हमारा आम पापड़ जो धूप में पूरी तरह नहीं सूखा था वह सुबह तक सूख कर तैयार हो जायेगा.
सूखे आम पापड़ को आप चाकू की नोक से किनारे से निकालेंगे तो उसकी पूरी परत निकलने लगती हैं, यदि आम पापड़ किसी जगह से गीला रह गया है तब वह उस जगह चिपकता है. अगर आम पापड़ निकालते समय प्लेट में कहीं भी चिपके तब आम पापड़ को और सूखने के लिये रखिये.
पूरी तरह आम पापड़ के सूखने पर चाकू की सहायता से आम पापड़ को किनारे से अलग कर लीजिये और किनाने को हाथ से पकड़ कर पूरा पापड़ प्लेट से निकाल लीजिये. इस आम पापड़ को चाकू से अपने मन पसन्द आकार और साइज में काट सकते है. ये आम पापड़ के कटे हुये टुकड़े एक के ऊपर एक या कई टुकड़े रखकर परत लगाकर रखा जा सकता है.
चटपटा मैंगो पापड (Spicy Mango Papad Recipe)
आप चटपटा आम का पापड (Spicy Aam ka Papad) भी बना सकते हैं इसके लिये आम के रस को गाड़ा करते समय आधा चम्मच काला नमक और लगभग 6 - 8 काली मिर्च को पीस कर डाल दें, और थोड़ा सा जिंजर पाउडर मिला दीजिये, शेष विधि मीठे आम के पापड़ जैसी ही है.
आम पापड़ को आप फ्रिज में रखकर 1-2 महिने तक खा सकते हैं.
लेकिन आप एक दो दिन बाद यदि फ्रिज में आम का पापड़ खोंजेगे तो पता चलेगा कि आपके घर का अन्य सदस्य सारे के सारे आम का पापड़ खा गया है, इसलिये प्रतीक्षा मत कीजियेगा.
कमेंट (159)
नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।
निशा: वर्षा, कच्चे आम से बना हुआ आम पापड़ बहुत ज्यादा खट्टा हो जायेगा, खट्टे आम पापड़ के लिए आम की खट्टी वैरायटी यूज कर सकते हैं, लेकिन अच्छा आम पापड़ के लिये पका आम ही यूज किया जाता है.
निशा: एकता, आम पापड़ इसी तरह बनाया जाता है, इसमें चीनी की मात्रा कम डालेंगी तो खट्टा आम पापड़ तैयार हो जायेगा और आम की खट्टी वाली वैरायटी भी ली जा सकती है. मसाला आम पापड़ बनाने के लिये आप इसमें लाल मिर्च, या काली मिर्च या अदरक पाउडर डाल सकती हैं.
निशा: सोनिका जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: पूजा, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: सोनक जी, मेन्गो पल्प में एक ही बार में पका कर आम पापड़ जमने के लिये रखेंगी तो वह एक जैसा जम कर तैयार होगा.
निशा: रेनुका जी, आप इसे चाट मसाला के साथ खा सकते हैं, चाट मसाला की रेसिपी वेबसाइट पर उपलब्ध है, सर्च बटन पर चाटमसाला लिखकर रेसिपी सर्च कर सकते हैं.
निशा: सोम्या जी मैं कोशिश करूंगी.
निशा: दीपा, आम का पापड़ तला नहीं जाता, इसे तो एसे ही खाया जाता है, आम के पापड़ को फ्रिज में रखकर 6 माह तक खाया जा सकता है.
निशा: अनामिका, बहुत बहुत धन्यवाद और तुम्हैं बहुत बहुत प्यार.
निशा: सोनक जी, मिश्रण को गैस पर ही और गाढ़ा होने तक यानि कि जमने वाली कनसिसटेन्सी तक पका लीजिये और प्लेट में एसे ही छाया में रख दीजिये, आम का पापड़ बनकर तैयार हो जायेगा.
i try many recipes that made so yummy.
so thankyou very much.
Only I eat it in my home, so wont have to worry of it getting eaten by others. :-)
निशा: स्वेता, रैसिपी हम आम से बनाते हैं, आम पापड़ तो रैसिपी बन चुकी है.
निशा: प्रियंका, आपने कच्चे आम का पापड़ बनाया, बहुत ही अच्छा, धन्यवाद.
निशा: टिन्कू ये पके हुये आम हैं, धन्यवाद.
निशा: असीम आप इन्हें छाया में भी सुखा सकते हैं. थोड़ा समय तो लगेगा
mujhe ye puchna tha ki abhi barsaat hai so dhoop nahi aa pati hai ghar par.. so can i try dis recepi?
निशा: आमी, आम के पापड़ को पंखे की हवा में सुखाकर भी बनाया जा सकता है.
निशा: पायल, चीनी तो डालनी है, साथ में मसाले भी डालने हैं.
keep it up make such more recipes too