आम का पापड़ Mango Papad Recipe | Aam ka Papad

आम का पापड बचपन की यादों शामिल रहता है लेकिन यदि इसे आप अब घर पर बना कर खायें तो इसका स्वाद आपको बचपन में खाये आम के पापड़ से भी अधिक अच्छा लगेगा, इतना अच्छा कि इसके आगे मिठाइयां भी फीकी लगेंगी. चटपटा मैंगो पापड का खट्टा, मीठा और मसालेदार स्वाद तो सिर्फ जो खाये, वही जाने.
आम पापड़ (Aam ka Papad) बनाना एकदम आसान है लेकिन इसे बनाने के लिये धूप अवश्य चाहिये. आम पापड़ किसी भी किस्म के आमों से बनाया जा सकता हैं. यदि आम खट्टे किस्म के हैं तब चीनी की मात्रा थोड़ी सी बड़ा दीजिये. तो आइये आम पापड़ (Mango Papad) बनाना शुरू करते हैं.
Read - Mango Papad Recipe | Aam ka Papad In English
आवश्यक सामग्री - Ingredients for Mango papad
- आम - 4 (1 किलो)
- चीनी - 1/4 कप
- छोटी इलाइची - 4
- घी - 1/2 छोटी चम्मच
विधि - How to make Aam ka Papad
आम को धोइये, छीलिये और गूदे को टुकड़ों में काट लीजिये.
आम के टुकड़े, चीनी और इलाइची मिला कर बारीक पीस लीजिये.

किसी बर्तन में आम और चीनी का ये पिसा हुआ घोल डालिये और आग पर पकने के लिये रख दीजिये. उबाल आने के बाद चमचे से चलाते हुये 10 मिनिट तक पका लीजिये.
किसी प्लेट या ट्रे को घी लगाकर चिकना कर लीजिये और इस आम के पके हुये घोल को प्लेट में डाल कर पतला फैला दीजिये.
अब इस प्लेट को धूप में सुखाने रख दीजिये. अगर तेज धूप है तो आम पापड़ सुबह से शाम तक ही सूख कर तैयार हो जाता है. धूप चले जाने के बाद आप आम पापड़ की प्लेट को कमरे या किचन कही भी रख सकते है, आम पापड़ की प्लेट किचन के अन्दर आप बिलकुल पतला कपड़ा या जाली से ढक रक रख सकते हैं. ये आम पापड़ हवा में भी सुखता रहता है, अभी हमारा आम पापड़ जो धूप में पूरी तरह नहीं सूखा था वह सुबह तक सूख कर तैयार हो जायेगा.
सूखे आम पापड़ को आप चाकू की नोक से किनारे से निकालेंगे तो उसकी पूरी परत निकलने लगती हैं, यदि आम पापड़ किसी जगह से गीला रह गया है तब वह उस जगह चिपकता है. अगर आम पापड़ निकालते समय प्लेट में कहीं भी चिपके तब आम पापड़ को और सूखने के लिये रखिये.
पूरी तरह आम पापड़ के सूखने पर चाकू की सहायता से आम पापड़ को किनारे से अलग कर लीजिये और किनाने को हाथ से पकड़ कर पूरा पापड़ प्लेट से निकाल लीजिये. इस आम पापड़ को चाकू से अपने मन पसन्द आकार और साइज में काट सकते है. ये आम पापड़ के कटे हुये टुकड़े एक के ऊपर एक या कई टुकड़े रखकर परत लगाकर रखा जा सकता है.
चटपटा मैंगो पापड (Spicy Mango Papad Recipe)
आप चटपटा आम का पापड (Spicy Aam ka Papad) भी बना सकते हैं इसके लिये आम के रस को गाड़ा करते समय आधा चम्मच काला नमक और लगभग 6 - 8 काली मिर्च को पीस कर डाल दें, और थोड़ा सा जिंजर पाउडर मिला दीजिये, शेष विधि मीठे आम के पापड़ जैसी ही है.
आम पापड़ को आप फ्रिज में रखकर 1-2 महिने तक खा सकते हैं.
लेकिन आप एक दो दिन बाद यदि फ्रिज में आम का पापड़ खोंजेगे तो पता चलेगा कि आपके घर का अन्य सदस्य सारे के सारे आम का पापड़ खा गया है, इसलिये प्रतीक्षा मत कीजियेगा.
कमेंट (159)
नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।
निशा: नीलम जी मैं इसे बनाने की कोशिश करूंगी.
निशा: नवीन जी, आप इसे फ्रिज में रख सकते हैं.
निशा: आम पापड को थोडा़ ओर पका लीजिए पर ध्यान रखें की वह ज्यादा न पके.
Pleaser ever to my previous email still waiting for your response
Please email the recipe to me
Thanks
very tasty recipe...i like aam papad very much...thanks for sharing...
आम पापड़ को गैस में कुक करते समय इसमें ऐसी क्या चीज मिलाएँ की वह जल्दी से थाली में जम जाये ..
धन्यवाद्...
शीतल पाण्डेय, कुक
esko khane se kya kya phayde hai
thx nisha g 4aap papad.kya hm ise fan s hi sukha sakte h
nisha ji i am your great fan and follow your reciepies as they are without onien and garlic. i want to cover you in our magazine . kindly let me know how to reach you if possible pl give your phone no or call me at 9910080002
Mam hmne apki reciepie PR aam papad banaya BT vo beswaad nikla
My mango papad is not much transparent. How your mango papad gets transparency?
m your big fan
mai apki hi recipes follow karti hu zadatar or dikhne me jitni achi hoti hai recipes really taste me kahin zada best hoti hai
thanx a lot love you
Plc.recipi
मैंने इस विधि को अपनाया और बनाया।
बहुत ही स्वादिस्ट रहा ये अनुभव।
मैंने मेरे दोस्तों को भी खिलाया।उन्हें भी पसंद आया ।।
धन्यवाद।।
Simon
Agar dhoop na ho to kya isey oven me ya kisi aur tareeke se ghar ke kitchen me banaya ja sakta hai? Please batayein kyonki ye recipe try karna chahti hun ....Dhanyavaad !
निशा: शुचिता जी, इसे ट्रे या प्लेट में डालकर खुले ही हवा में छोड़ दीजिये, बिना धूप के भी ये तैयार हो जायेगा सूखने में थोड़ा समय अधिक लगेगा.
vo hlwe ki tarah rakha tha plz iska reason bta do
निशा: भावना जी, आपने आम पापड़ कम गाढ़ा होने तक पकाया है, उसे अच्छा गाढ़ा होने तक पकायें, आम पापड़ अवश्य जमेगा.
निशा: उमा, आम पापड़ ओवन में आपको चैक करते हुये सुखाना है जैसे वह छूने पर उंगली खराब न करे पापड़ सूख चुका है, उसे पंखे की हवा में ठंडा कीजिये और काट लीजिए.
निशा: सोनक जी इस तरह की चीजों में थोड़ा ज्यादा समय और पेसेन्स लग जाता है, आम के रस को गाढ़ा होने तक पकाना है और प्लेट में डालकर धूप में रख दीजिए. 1-2 दिन में आम पापड़ जम कर तैयार हो जाता है, और उसे आसानी से काटा जा सकता है.