आम का पापड़ Mango Papad Recipe | Aam ka Papad

आम का पापड बचपन की यादों शामिल रहता है लेकिन यदि इसे आप अब घर पर बना कर खायें तो इसका स्वाद आपको बचपन में खाये आम के पापड़ से भी अधिक अच्छा लगेगा, इतना अच्छा कि इसके आगे मिठाइयां भी फीकी लगेंगी. चटपटा मैंगो पापड का खट्टा, मीठा और मसालेदार स्वाद तो सिर्फ जो खाये, वही जाने.
आम पापड़ (Aam ka Papad) बनाना एकदम आसान है लेकिन इसे बनाने के लिये धूप अवश्य चाहिये. आम पापड़ किसी भी किस्म के आमों से बनाया जा सकता हैं. यदि आम खट्टे किस्म के हैं तब चीनी की मात्रा थोड़ी सी बड़ा दीजिये. तो आइये आम पापड़ (Mango Papad) बनाना शुरू करते हैं.
Read - Mango Papad Recipe | Aam ka Papad In English
आवश्यक सामग्री - Ingredients for Mango papad
- आम - 4 (1 किलो)
- चीनी - 1/4 कप
- छोटी इलाइची - 4
- घी - 1/2 छोटी चम्मच
विधि - How to make Aam ka Papad
आम को धोइये, छीलिये और गूदे को टुकड़ों में काट लीजिये.
आम के टुकड़े, चीनी और इलाइची मिला कर बारीक पीस लीजिये.

किसी बर्तन में आम और चीनी का ये पिसा हुआ घोल डालिये और आग पर पकने के लिये रख दीजिये. उबाल आने के बाद चमचे से चलाते हुये 10 मिनिट तक पका लीजिये.
किसी प्लेट या ट्रे को घी लगाकर चिकना कर लीजिये और इस आम के पके हुये घोल को प्लेट में डाल कर पतला फैला दीजिये.
अब इस प्लेट को धूप में सुखाने रख दीजिये. अगर तेज धूप है तो आम पापड़ सुबह से शाम तक ही सूख कर तैयार हो जाता है. धूप चले जाने के बाद आप आम पापड़ की प्लेट को कमरे या किचन कही भी रख सकते है, आम पापड़ की प्लेट किचन के अन्दर आप बिलकुल पतला कपड़ा या जाली से ढक रक रख सकते हैं. ये आम पापड़ हवा में भी सुखता रहता है, अभी हमारा आम पापड़ जो धूप में पूरी तरह नहीं सूखा था वह सुबह तक सूख कर तैयार हो जायेगा.
सूखे आम पापड़ को आप चाकू की नोक से किनारे से निकालेंगे तो उसकी पूरी परत निकलने लगती हैं, यदि आम पापड़ किसी जगह से गीला रह गया है तब वह उस जगह चिपकता है. अगर आम पापड़ निकालते समय प्लेट में कहीं भी चिपके तब आम पापड़ को और सूखने के लिये रखिये.
पूरी तरह आम पापड़ के सूखने पर चाकू की सहायता से आम पापड़ को किनारे से अलग कर लीजिये और किनाने को हाथ से पकड़ कर पूरा पापड़ प्लेट से निकाल लीजिये. इस आम पापड़ को चाकू से अपने मन पसन्द आकार और साइज में काट सकते है. ये आम पापड़ के कटे हुये टुकड़े एक के ऊपर एक या कई टुकड़े रखकर परत लगाकर रखा जा सकता है.
चटपटा मैंगो पापड (Spicy Mango Papad Recipe)
आप चटपटा आम का पापड (Spicy Aam ka Papad) भी बना सकते हैं इसके लिये आम के रस को गाड़ा करते समय आधा चम्मच काला नमक और लगभग 6 - 8 काली मिर्च को पीस कर डाल दें, और थोड़ा सा जिंजर पाउडर मिला दीजिये, शेष विधि मीठे आम के पापड़ जैसी ही है.
आम पापड़ को आप फ्रिज में रखकर 1-2 महिने तक खा सकते हैं.
लेकिन आप एक दो दिन बाद यदि फ्रिज में आम का पापड़ खोंजेगे तो पता चलेगा कि आपके घर का अन्य सदस्य सारे के सारे आम का पापड़ खा गया है, इसलिये प्रतीक्षा मत कीजियेगा.
कमेंट (159)
नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।
निशा: पुष्पा जी, आम के पापड़ को पंखे की हवा में सुखा लीजिये, इन सब की आवश्यकता नहीं है.
निशा: निक जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
I am fan of ur cooking really enjoyed your receips your ideas and yours tips also i have to enjoyed your receips so much
and this recepie very quickly and easy on the go
so yummy. aam papad
निशा: गायत्री जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: मानसी जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: वैभव जी, आम का पापड़ फ्रिज में रखकर 2-3 महिने तक खा सकते हैं, इसे हल्का सा सख्त होने तक सुखा लिया जाय तब बाहर रखकर 2-3 महिने तक खाया जा सकता है.
निशा: स्वेता जी, आम के पापड़ का कलर आम के वैरायटी पर डिपेन्ड करता है, कुछ आम का पल्प पीला नहीं होता, वह सूख कर डार्क हो जाते हैं.
.
निशा: अनिल जी, अभी मेरी वेबसाइट पर सिर्फ आम के पापड़ की ही रेसिपी उपलब्ध है.
निशा: शकील जी, आम से ही आप पापड़ बनते हैं, अब अगले सीजन में जब आम आयें तब आम पापड़ बनाये जा सकेंगे.
Recipies
निशा: मधु जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: रक्षिता जी, बहुत बहुत धन्यवाद
निशा:संजय जी, आम पापड़ को अच्छी तरह सुखा दिया जाय तो वह जल्दी ही खराब नहीं होता.
निशा: प्रभजोत जी, मैं उसे बनाने की कोशिश करूंगी.
निशा: रूबी जी, ये हल्का सा सूखने के बाद, कि इसके पीसेज काटे जा सकें, काट लीजिये और इसे आप किसी भी कन्टेनर में भर कर फ्रिज में रख लीजिये और 2 महिने तक यूज कीजिये.
निशा: रूबी जी, आम पापड़ तेल में नहीं तले जाते हैं, आम का पापड़ तो एसे ही खाया जाता है.
निशा: कृत्तिका जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: पूजा जी, आप इसे 1/4 - 1/3 सेमी. मोटी परत फैला लीजिये.
निशा: भावना जी, घी 1 चम्मच ही लगाएं जितने से प्लेट अच्छे से चिकनी हो जाए.
निशा: मोहमद जी, इसे तलना नहीं है.