कच्चे केले के कुरकुरे चिप्स – Raw Banana Chips Recipe

कच्चे केले के नमकीन कुरकुरे चिप्स और गर्म चाय. आप भी इन्हें पसन्द करते होंगे. कच्चे केले के चिप्स तुरन्त तैयार हो जाते हैं आईये आज केले के चिप्स (Raw Banana Chips) बनायें.
Read - Raw Banana Chips Recipe In English

आवश्यक सामग्री - Ingredients for Raw Banana Chips
- कच्चे केले - 7-8
- हल्दी - आधा छोटी चम्मच
- नमक - एक छोटी चम्मच
- तेल - तलने के लिये
विधि - How to Make Raw Banana Chips
किसी बर्तन में इतना पानी ले लीजिये, जिसमें केले के चिप्स डूब सकें, पानी में हल्दी पाउडर और नमक डालकर मिला दीजिये.
केले धोइये और छील लीजिये, छिले हुये केले चिप्स कटर से काट लीजिये और पानी में डुबा दीजिये. 5 मिनिट बाद चिप्स पानी से निकाल कर सूती कपड़े पर डालिये और पानी को अच्छी तरह सुखा लीजिये.
कढ़ाई में तेल डाल कर गरम कीजिये. पारम्परिक रूप से कच्चे केले कि चिप्स नारियल के तेल में तले जाते हैं लेकिन आप इन्हें रिफाइंड तेल में भी तल सकते हैं.
गरम तेल में थोड़े से कतरे हुये केले डालिये और कुरकुरे होने तल कर प्लेट में निकाल लीजिये. सारे कतरे केले इसी तरह तल कर तैयार कर लीजिये. अच्छी तरह ठंडा होने तक इन्हैं खुला ही रखिये.
लीजिये आपके लिये केले के कुरकुरे चिप्स (Kurkure Banana Chips) तैयार है. आप इन्हैं गरमा गरम चाय के साथ खाइये और बचे हुये चिप्स एयर टाइट कन्टेनर में भर कर रख दीजिये जब भी आपका मन हो खाइये. ये केले के चिप्स एक महिने में भी खराब नहीं होगे.
कमेंट (187)
नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।
निशा: रंजीत जी, आप पहले केले के चिप्स को तेज आग पर तलें, और बाद में मीडियम गैस पर उनको कुरकुरा होने तक तल कर निकालें और खुले ही रहने दें जब तक वह पूरी तरह ठंडे नहीं हो जाते.
निशा: बिक्री हेतु अधिक मात्रा में बनाने के लिए आपको मशीनों की आवश्यकता पड़ेगी. इस बारे में अधिक जानकारी आपको चिप्स का व्यवसाय करने वालों से मिल सकती है़
Aapki recipi itni simple or acchi hoti hain ki use aasani se follow kiya ja sakta hain aapke youtube upload videos bhi mene dekhe hain bahut acche se aap explain bhi karti hain mere kuch friends bhi hain jo aapki recipi follow karte hain. Aapko itna sab banana kisne sikhaya.
निशा: मुझे हमेशा से ही खाना बनाना बहुत पसंद रहा है और मेरी मां से ही मैने खाना बनाना सिखा है. मुझे खुशी है की आपको मेरी रेसिपी पसंद आती हैं आपका बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: प्रीती जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: आपका बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: उर्मिला जी, मुझे यह जानकर बेहद प्रसन्नता हो रही है कि आपके द्वारा बनाई हुई डिश सभी को बहुत पसंद आती है. आपको ढेर सारी शुभकामनाएं. धन्यवाद.
Please send kur-kure recipe !
निशा: नितिन जी, घर में बने कुरकुरे कुछ अलग होते हैं, मैं उन्हैं बनाने की कोशिश करूंगी.
निशा: दीप्ति जी, बनाना चिप्स के लिए एकदम कच्चे केले लिए जाते हैं, जरा से भी पके केले लेंगी तो वे मैश हो जाएंगे. आप एक बार बिल्कुल कच्चे केले लेकर इन चिप्स को दी गई विधि के अनुसार बनाइए, आप अच्छे चिप्स बना पाएंगी और आपको इनका स्वाद भी पसंद आएगा. धन्यवाद.
निशा: रीना जी, इसके लिए आपको कच्चे केले लेने है.
निशा: सोनू जी, केलों को सीधे हल्दी-नमक के पानी से भरे बर्तन में ही काटे, ये काले नही पड़ते.
निशा: अमर जी, हां, आप इसे palm oil या नारियल के तेल में भी तल सकते हैं. आप चिप्स को रिफाइन्ड तेल में भी मीडियम और धीमी आग पर तलेंगी, तब भी चिप्स कुरकुरे बनेंगे.
Thanks to you
निशा: मुनियाद जी, माफ कीजिएगा. इस विषय में हमें कोई जानकारी नही है.
निशा: महेश जी, इस विषय में हमें किसी भी प्रकार की जानकारी नही है.
निशा: कबूल जी, इस विषय में हमें कोई जानकारी नही हैं.
निशा: पूजा जी, इतने सारे स्नेह और प्यार के लिए आपको भी मेरी ओर से बहुत-बहुत धन्यवाद और आपको ढेर सारी शुभकामनाएं.
निशा: शिवम जी, धन्यवाद.
Banana chips udhyog karne ke liy jankari
निशा: प्रीती जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: रोहित जी, केले के चिप्स को तेज आग पर तले, और बाद में मीडियम गैस पर उनको कुरकुरा होने तक तल कर निकालें और खुले ही रहने दें जब तक वह पूरी तरह ठंडे नहीं हो जाते.
निशा: स्नेहा जी, चिप्स के लिए कच्चे केले ही आवश्यक हैं.
Isko yadi peket me dalna ho to kese kare ?
Kya pekect pura peck hona chahiye
Ya usme air hona chahiye
निशा: मनोज जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: सानिया जी, चिप्स पानी में 5 मिनिट के लिए डुबा दीजिये. 5 मिनिट बाद चिप्स पानी से निकाल कर सूती कपड़े पर डालिये और पानी को अच्छी तरह सुखा लीजिए.