कच्चे केले के कुरकुरे चिप्स – Raw Banana Chips Recipe

कच्चे केले के नमकीन कुरकुरे चिप्स और गर्म चाय. आप भी इन्हें पसन्द करते होंगे. कच्चे केले के चिप्स तुरन्त तैयार हो जाते हैं आईये आज केले के चिप्स (Raw Banana Chips) बनायें.
Read - Raw Banana Chips Recipe In English

आवश्यक सामग्री - Ingredients for Raw Banana Chips
- कच्चे केले - 7-8
- हल्दी - आधा छोटी चम्मच
- नमक - एक छोटी चम्मच
- तेल - तलने के लिये
विधि - How to Make Raw Banana Chips
किसी बर्तन में इतना पानी ले लीजिये, जिसमें केले के चिप्स डूब सकें, पानी में हल्दी पाउडर और नमक डालकर मिला दीजिये.
केले धोइये और छील लीजिये, छिले हुये केले चिप्स कटर से काट लीजिये और पानी में डुबा दीजिये. 5 मिनिट बाद चिप्स पानी से निकाल कर सूती कपड़े पर डालिये और पानी को अच्छी तरह सुखा लीजिये.
कढ़ाई में तेल डाल कर गरम कीजिये. पारम्परिक रूप से कच्चे केले कि चिप्स नारियल के तेल में तले जाते हैं लेकिन आप इन्हें रिफाइंड तेल में भी तल सकते हैं.
गरम तेल में थोड़े से कतरे हुये केले डालिये और कुरकुरे होने तल कर प्लेट में निकाल लीजिये. सारे कतरे केले इसी तरह तल कर तैयार कर लीजिये. अच्छी तरह ठंडा होने तक इन्हैं खुला ही रखिये.
लीजिये आपके लिये केले के कुरकुरे चिप्स (Kurkure Banana Chips) तैयार है. आप इन्हैं गरमा गरम चाय के साथ खाइये और बचे हुये चिप्स एयर टाइट कन्टेनर में भर कर रख दीजिये जब भी आपका मन हो खाइये. ये केले के चिप्स एक महिने में भी खराब नहीं होगे.
कमेंट (187)
नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।
nisha ji,kele kitni der tak sukhane chahiye.or inhe dhup me sukhane chahiye ya nhi.plz reaply fast
निशा: पंकज जी, केले को सूतू कपड़े पर डालें और पानी पोंछ लें, और कुरकुरी होने तक तल लीजिये.
निशा जी सबसे पहले आपका सुक्रिया करना चाहते हु इस ब्लॉग के लये , मै बस इतना कहुगा अगर कोई आपके ब्लॉग पेज को एक बार देख ले तो ऐसा लगता है
ये है वयंजन का सवर्ग .
वयंजन को बनाना इतना आसन तरीको से बताया है अपने जो कभी नही था . तो कभी कोसिस ही नहीं करता था पर अब लगता है सब कुछ बना लू..
में ये जानना चाहता हु की क्या हम केले के चिप्स में कोई फ्लेवर भी प्रयोग कर सकते है ..
जसे टमाटर और मिल्क क्रीम
अगर हा तो कृपया कर आप उसको बनाने की विधि बताये..
निशा: केले के चिप्स में अपने स्वाद के अनुसार मसाले डाले जा सकते हैं, टमाटर पाउडर या पोदीना पाउडर या ओनियन पाउडर या चाटमसाला या सिर्फ नमक कुछ भी.
निशा: कमलेश जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
Chips crisp the banned ke kuch der bad soft ho gye plz bataye Asia kyu?
निशा: राजी जी, इस समय वातावरण में नमी है, इस कारण चिप्स या पापड़ थोड़ी देर में ही नरम हो जाते हैं.
aapki recipe k karan mere husband ab mujhse bahot khus rehte he. kuki me unhe sari chije banakar khilatihu. thanks
निशा: नाजिया जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: राकेश जी, किसी भी अच्छी कम्पनी का रिफाइन्ड तेल लिया जा सकता है.
निशा: विलास जी आप सही कह रहे हैं, तलने का फरक है, तेल पहले अच्छा गरम होता है बाद में मीडियम और धीमी गैस पर क्रिस्प करते हैं, एक बार आप तलने वालों के पास खड़े होकर देखलें आप इसे समझ लेंगे.
Maine banana chips banaya apki recipe
Ki Torah par woh kurkuri nahi hui. Ap uski vajah bata sakti hai ?
निशा: कल्पेश जी, केले को धीमी आग करके कुरकुरे होने तक तलना है.
निशा: अमित, चिप्स को गैस धीमी करके, कुरकुरे होने तक तलना है, एक बार के चिप्स तलने में 7-8 मिनिट लग जाते हैं.
Main aapki ish recepi se bahut khus hua kyoko ise vrat main bhi use kar sakte hai...iske liye main aapko kya bolun samajh main nahi aa rha hai
muje yeh janana hai chips ko thande pani mai 5 mint rakhna hai garam pani mai....
निशा: कीर्ती जी, आलू के कटे चिप्स को सादा पानी में डालकर रखना है.
निशा: चेतन जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: अल्का जी, केले को चटापटा करने के लिये, ज्यादा मसाला यानि कि लाल मिर्च पाउडर थोड़ा अधिक डालना होगा.
निशा: अशोक जी, आपने अच्छा सोचा है मैं इन्हैं बनाने की कोशिश करती हूँ.
निशा: सौमित्रा जी, केले के टुकड़ों को सादा पानी में डुबाना है.
निशा: मोनिका, आप इसमें हल्दी मत डालिये, हल्दी आवश्यक नहीं हैं, कलर के लिये हल्दी का यूज किया है, पानी से धोकर कपड़े पर अच्छी डालकर अच्छी तरह पानी पोंछ लीजिये और तलिये , और बताइये कि चिप्स कैसे बने.